शुक्रवार, 16 जून 2017

ईश्वर/अल्लाह पर भरोसा


संजय कुमार

यदि आपको ईश्वर / अल्लाह पर विश्वास है तो जीवन बीमा मत करवाइये। जीवन बीमा दरसल ईश्वर के प्रति अविश्वास है ,आप जीवन बीमा इस लिए करवाते हैं कि यदि आप मर गएँ तो आपके परिवार का क्या होगा? अपने मरने के बाद अपने परिवार वालो के जीवनयापन की फ़िक्र भौतिकतावाद है । जीवन बीमा करवाके आप ईश्वर के प्रति शुद्ध रूप से अविश्वास प्रकट कर देते हैं और स्वयं नियति के निर्माता बन जाते हैं।

आशा है प्रतेक ईश्वरवादी/ अल्लाहवादी जीवन बीमा नहीं करवायेगा या जिसने करवा लिए है वह कैंसिल करवा देगा ।

' होइये सोई जो राम रची राखा।

जीवन बीमा ईश्वर /अल्लाह की सर्वोच्चता को चुनौती है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें