sex रैकेट चलाने वाले, गोशाला घपला करने वाले , बैंक का करोड़ों रूपये लेकर विदेश भाग जाने वाले और बलात्कारी बाबा लोग सभी हिंदू हैं ।
याने कि हम भ्रष्ट हैं ।
सत्य को जानने की कोशिश करनी चाहिए. सत्य जानने के लिए उलट पुलट हर तरह के विचार पढ़ कर सोचना चाहिए. किसी लोखी गई या कही गई बात को आँख बंद कर नहीं मानना चाहिए. सत्य ही सुन्दर है. सत्य ही कल्याणकरी है.
रविवार, 31 मार्च 2019
हम ही भ्रष्ट हैं
वे अंधे नहीं
वे अंधे नहीं हैं ।कांग्रेस कार्य काल का विकास देखना नहीं चाहते. जानना नहीं चाहते । उन्हें जो बताया जा रहा है वे बिना सोचे समझे मान लेते हैं ।यही उनकी खासियत होती है ।
वे जानना चाहते तो अपने घर परिवार के बुजूर्गों से पूछ लेते उनके जमाने में क्या स्थिति थी?
शनिवार, 30 मार्च 2019
इलाज
आजादी के बाद से जनसंघ, हिन्दू महासभा, आर एस एस भाजपा वालों की सरकार होती तो किसी इन्जेक्शन टेबलेट की जरूरत ही नहीं होती ।
सारे इलाज मंत्र हवन पूजा पाठ से हो जाते ।
स्कूल में विद्यार्थी बिना समझे रट रहे हैं
मैं सेवा निवृत्ति के बाद अपने क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा लिया हूँ.. मैंने देखा कि विद्यार्थी पाठ को बिना समझे रटते हैं | प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के अधिकतर विद्यार्थी अपनी पाठ् पुस्तक के पाठ को अपनी मातृभाषा (छत्तीसगढ़ी, ओडिया ) में नहीं सुना सकते
हमारे देश में आरक्षण
-हमारे देश में आरक्षण -
*******
संविधान में दलित शोषित जन को मुख्य धारा में जोड़ने. उनके आर्थिक सामाजिक विकास के लिये कुछ साल के लिये आरक्षण का प्रावधान रखा ।
जब देखा गया कि उस वर्ग का पर्याप्त विकास नहीं हुआ है तब आरक्षण की अवधि बढाई . रही ।अब भी यह जारी है । इससे अनारक्षित वर्ग को निश्चित ही नुकसान हो रहा है । वे इस आरक्षण से बहुत चिढ़ते हैं । समय समय पर विरोध करते हैं ।
*******
कहा जाता है कि वोट बैंक के कारण कांग्रेस ने आरक्षण को जारी रखा।
तो फ़िर भाजपा ने पूर्ण बहुमत होते हुए भी क्यों बंद नहीं किया?
******
निश्चित ही इससे प्रतिभा को नुकसान होता है । प्रतिभा का नुकसान याने देश का नुकसान ।
लेकिन प्रतिभा का नुकसान तब भी होता था जब शम्बुक, अम्बेडकर जैसे विद्वान को जाति आधार पर प्रताड़ित किया गया ।
वैसे हमने यह भी देखा है कि अनारक्षित लोग भी देश का बहुत नुकसान करते हैं । -
वे दुश्मन देशों को देश की गोपनीय जानकारी देकर पकड़े जाते हैं ।
वे सर्जन किसी के पेट में सर्जरी के बाद कैंची और रुई छोड़ देते हैं ।
वे गोशाला घोटाले में पकड़े जाते हैं ।
उनके सेक्स रेकेट पकड़े जाते हैं ।
उनके द्वारा बनाए बड़े बड़े पूल भवन गिर जाते हैं ।
वे आय कर विभाग द्वारा आय कर चोरी के मामले में पकड़े जाते हैं ।
वे बड़े बड़े भ्रष्टाचार मामले में पकड़े जाते हैं ।
वे ही बैंकों से करोड़ों रूपये लेकर विदेश भाग जाते हैं ।
. और भी कई....
******
कहा जाता है कि आरक्षण का लाभ आर्थिक सामाजिक रूप से उच्च स्तर के परिवार को भी लाभ मिल रहा है ।
इस पर अवश्य विचार कर उचित निर्णय लेना चाहिए ।
वैसे ही गरीबी रेखा से नीचे का लाभ कुछ धनीमानी लोग भी ले रहे हैं ।
धर्म का अर्थ
यः धारयति सः धर्मः|
जो धारण करने योग्य है, जो धारण करते हैं ,
जो धारण करना चाहिए वह धर्म है|
आत्म दीपो भव_ गौतम बुद्ध
अपना धर्म सोच समझकर स्वयं निश्चित करें कि हमें क्या धारण करना चाहिए|
सोमवार, 25 मार्च 2019
धार्मिक ग्रन्थों की पढ़ाई
हमारे पूरे भारत के सभी स्कूल कालेजों में एक और optional art group होना चाहिए "हमारे धर्म "। ( गीता, रामायण, चारों वेद, सभी पुराण, भागवत कथा, श्री राम कथा....के अलावा बाइबिल, कुरान...... ..सभी धार्मिक ग्रंथ )
मुझे लगता है धार्मिक कट्टर लोग अपने बच्चों को यही संकाय पढ़ने के लिये कहेंगे लेकिन आज के विद्यार्थी निश्चित ही intelligent हैं । वे यह सब पढ़ कर इनकी माञताओं से दूर हो जाएंगे और वैज्ञानिक सोच वाले बन जाएंगे ।
शुक्रवार, 15 मार्च 2019
मन की बात
मोदी जी रेडियो में मन की बात सुनाते हैं ।
बाकी समय जो कहते हैं वह सब किसके मन की बात होती है ?
सत्ता की बागडोर
ये तो बता दो कोई 15 अगस्त 1947 को तिरंगा फ़हराने के लिये मोदी जी, हिन्दू महासभा या आर एस एस के किसी को क्यों नहीं बुलाये? इन्हें सत्ता की बागडोर क्यों नहीं सौंपे?
अनुकरण
हमारी पुरानी परम्पराओं को पकड़ के रखना कोई जरूरी नहीं । जो ठीक लगे, अच्छा लगे मुस्लिम या इसाइयों का अनुसरण अनुकरण करने में क्या बुराई है? लेकिन लकीर के फ़कीर लोगों को कुछ भी नया अच्छा नहीं लगता ।
गुरुवार, 14 मार्च 2019
प्रार्थना
देश में कोई बड़ी दुर्घटना होने से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं, भगवान से हम प्रार्थना करते हैं ।
अच्छा होता भगवान से प्रार्थना करते कि हमारे देश में कभी कोई दुर्घटना न हो ।
प्रर्थना
देश में कोई बड़ी दुर्घटना होने से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं, भगवान से हम प्रार्थना करते हैं ।
अच्छा होता भगवान से प्रार्थना करते कि हमारे देश में कभी कोई दुर्घटना न हो ।
सोमवार, 11 मार्च 2019
बात बात पर झूठ बोलने वालों से लोग सबूत मांगते हैं । लेकिन एअर स्ट्राइक के बाद फोटो या वीडियो लेना सम्भव नहीं ।
सवाल और प्रमाण
जब संदेहास्पद बात करे कोई तो सवाल करना, सबूत मांगना गलत नहीं है ।
वैसे पुलवामा के बाद पकिस्तान में सेना द्वारा किये air strike का फोटो या video लेना आसान नहीं था जरूरी भी नहीं था ।
लेकिन ध्यान रहे विज्ञान सवाल और प्रमाण पर ही विकसित होता है ।
सवाल करने वाले प्रमाण मांगने वाले मुर्ख नहीं होते. लकीर के फ़कीर नहीं होते ।
बुधवार, 6 मार्च 2019
ज्ञानी
ये गाली गलौच करने वाले, झूठ अफ़वाह फ़ैलाने वाले, नफ़रत के बीज बोते हैं । वे पुस्तकें पत्रिकायें ग्रंथ पढ़ना जरूरी नहीं समझते । लेकिन बहुत ज्ञानी होते हैं ।
सोमवार, 4 मार्च 2019
वे बहुत ताकतवर हैं
वे बहुत ताकतवर हैं
ज्यादा मत बोलो वर्ना
तुम्हारा मुंह बंद कर देंगे
फिर माफ़ी मांगोगे या
अपनी बात वापस लोगे
तब ओंठों के टाँके खोलेंगे
वे बहुत ताकतवर हैं
ज्यादा मत लिखो वर्ना..