हम हिंदुओं के सबसे अधिक भगवान और देवी देवता| तो हम हिंदू महान|हमारी संस्कृति महान| याद है हमारे भगवान देवी देवताओं के नाम? तैंतीस करोड़?
सत्य को जानने की कोशिश करनी चाहिए. सत्य जानने के लिए उलट पुलट हर तरह के विचार पढ़ कर सोचना चाहिए. किसी लोखी गई या कही गई बात को आँख बंद कर नहीं मानना चाहिए. सत्य ही सुन्दर है. सत्य ही कल्याणकरी है.
शुक्रवार, 31 अगस्त 2018
अपडेटेट धर्म संविधान
यः धारयति सः धर्मः| जो धारण करने योग्य हो वह धर्म है|
हमारा अपडेटेड धर्म है संविधान| संशोधन होता रहता है |
लेकिन लकीर के फकीर अपडेटेड धर्म को कम महत्व देते हैं पुराने धर्म से चिपके रहना पसंद करते हैं|
बुधवार, 29 अगस्त 2018
RSS का हाफ पेंट
कोई बता सकते हैं हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षक RSS राष्ट्रीय स्वयं सेवक का लगभग 90 साल तक गणवेष हाफ पेंट क्यों था? धोती कुरता क्यों नहीं?
यदि आधुनिक युग में धोती कुरता को उपयुक्त नहीं माना गया तो फुल पेंट क्यों नहीं?
वैसे भी ये स्वयं सेवक केवल उनके बैठक या लाठी चालन, परेड आदि के समय ही हाफ पेंट पहनते थे| अपने नीजी जीवन में सभी फुल पहनते थे हाफ नहीं|
सोमवार, 13 अगस्त 2018
भारतीय गोबर विज्ञान बनाम गधों का विज्ञान-
विज्ञान का क ख ग नहीं जानने वाले बड़े पद पर आसीन हो जाने से खुद को विज्ञान का जानकार समझने लगते हैं| - -
हमारे देश के दो प्रधान मंत्रियों ने कहा -
#- हम बिना परीक्षण किए परमाणु बम बताएंगे|
#- एक चाय वाला गंदे नाले में पाईप लगाकर नाले के गैस का उपयोग इंधन के रूप में करता था| यह सिम्पल टेकनिक है|
(इंधन के लिए यह सस्ता सरल सुलभ तरीका है|)
त्याग
किसी ने राज पाट और पत्नी का त्याग किया सत्य पाने के लिए|
किसी ने पत्नी छोड़ा राजपाट पाने के लिए|