प्रतिमा, चित्र का महत्व -
प्रतिमा चित्र से मांगने से कुछ नहीं मिल सकता, प्रेरणा मिल सकती हैं। उसके लिए पूजा पाठ प्रार्थना की जरुरत नहीं होती।
हम अपने पूर्वजों के चित्र अपने घर में रखते हैं । उन्हें याद करने के लिए, उनसे प्रेरणा लेने के लिए, हमें एक अच्छे नागरिक बनाने के लिए मन में आभार व्यक्त करने के लिए ।
उसी तरह महापुरुष जिन्होंने देश समाज के लिए कुछ किया हो उनकी प्रतिमा स्थापित करने का उद्देश्य होता है, उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को याद कर,उनसे प्रेरित होकर हम भी अच्छा अच्छा करें ।
मन्दिरों में भगवान, उन के अवतार, देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर मंत्र से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करते हैं । उन्हें जीवित मान कर उनकी पूजा करते हैं, मत्था टेक कर उन से कुछ मांगते हैं, अपने किए पाप अपराध से मुक्त करने के लिए प्रार्थना करते हैं ।