हर कोई किसी न किसी के विरोध में बोलता है ।
मत भेद हो तो गोली हत्या थप्पड़ मारना गाली गलौच करना आतंकवाद है ।
सत्य को जानने की कोशिश करनी चाहिए. सत्य जानने के लिए उलट पुलट हर तरह के विचार पढ़ कर सोचना चाहिए. किसी लोखी गई या कही गई बात को आँख बंद कर नहीं मानना चाहिए. सत्य ही सुन्दर है. सत्य ही कल्याणकरी है.
रविवार, 21 अप्रैल 2019
मतभेद
गुरुवार, 18 अप्रैल 2019
वोट और विकास
यदि गोबर विज्ञान का विकास चहते हैं तो मोदी जी को वोट दें अन्यथा नहीं ।
मोदी हार जाते हैं तो मानना पड़ेगा भारत आगे जाना चाहता है पीछे नहीं ।
सोमवार, 15 अप्रैल 2019
एक हजार का नोट
हमारे देश में आश्चर्य!
500, 2000 के नोट चल रहे हैं लेकिन 1000 का क्यों बंद किया गया? 1000 के नये नोट क्यों नहीं ?
कोई तर्क सम्मत कारण है तो कृपया कोई जानकार बताएं ।
या यही मान लें कि मोदी जी की कोई सनक है या यह नोट उनके लिए किसी गोबर वैज्ञानिक ने अशुभ बताया है?
भारत का संविधान हमारा है
हमारे देश के संविधान को अम्बेडकर का संविधान कहना कहाँ तक उचित है?
अगर उनका है तो उस पर सर्वाधिकार उनके उत्तराधिकारियों का होना चाहिए । तब तो उनके उत्तराधिकारियों की अनुमति के बिना उसमें कोई संशोधन परिवर्तन नहीं हो सकता ।
***
यह भारत का संविधान हमारा संविधान है ।
ज्ञातव्य है कि संविधान सभा में 200 सदस्य थे ।
सभा द्वारा गठित drafting comittie का प्रमुख अम्बेडकर जी को मनोनीत किया गया था ।
बेशक उन्होने अपनी पूरी योग्यता का उपयोग कर संविधान निर्माण में बहुत श्रम किया ।
निश्चित ही अम्बेडकर जी महान थे ।
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019
मैं किसी का भक्त नहीं
मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि
# मैं किसी भी राजनैतिक दल का भक्त नहीं हूं । आज कुछ भाजपा के विरुद्ध कुछ लिख रहा हूं तो कल कांग्रेस के विरुद्ध भी लिख सकता हूँ ।
# एक बात और कांग्रेस ने देश के लिए बहुत किया है इसे मैं कभी नकार नहीं सकता ।
सोमवार, 1 अप्रैल 2019
आस्था पर चोट
धार्मिक आस्था के विरुद्ध कोई लिखता है कहता है तो धार्मिक लोगों की आस्था को चोंट पहुंचती है । ऐसे विचार को कानून अनुसार दंडनीय माना जाता है । facebook में comlaint होने से delete कर देते हैं ।
यह उचित नहीं है । हमारी वैचारिक स्वतंत्रता का हनन है ।
किसी अंधेविश्वासी, झूठ, अवैज्ञानिक लेख विचार से हमारी वैज्ञानिक सोच पर चोंट ठेस पहुंचती है ।