बुधवार, 19 मार्च 2025

ईश्वर दर्शन

  इमेजिंग  imaging है । कोई चमत्कार नहीं ।
            देर तक किसी भगवान देवी देवता या किसी व्यक्ति के चित्र या मूर्ति को ध्यान  दे देखें,  फ़िर आंख बंद कर वही याद  करें जो देखे  थे अभी ।
वही चित्र दिखेगा, बड़े रूप में भी दीख सकता है । इसे साक्षात भगवान देवी दर्शन न समझें । यह न समझें कि भगवान देवी देवता प्रसन्न हो गए।
      दिन भर  किसी जंगल में पिकनिक  मनाकर  लौटने के बाद घर  में जंगल के पेड़, बंदर दिख सकते हैं । यह न समझें कि जंगल के पेड़ बंदर आप पर प्रसन्न हो गए।

रविवार, 16 मार्च 2025

Reason का महत्त्व

गणित और रीजनिंग में क्यों का जवाब याने कारण Reason  महत्वपूर्ण होता है।
Logic का यह आधार है।
इस 
क्यों? Why?
को जिसने अपना लिया जीवन में, वह कारण जानने की कोशिश करेगा, वह तर्कशील बनेगा, निश्चित ही वह intelligent बनेगा।

उम्र का बंधन

कहते हैं..
फिल्मी गीत सुनने की एक उम्र होती है. 50 - 55 के बाद ये सब अच्छा नहीं लगता।
पच्चास साठ साल उम्र में धर्म कर्म,  समाज सेवा करना चाहिए।
मैं आज तक नहीं समझा इसके लिए उम्र का क्यों बंधन?
मेरे विचार से पूरा जीवन यह सब कर सकते हैं।