सत्य को जानने की कोशिश करनी चाहिए. सत्य जानने के लिए उलट पुलट हर तरह के विचार पढ़ कर सोचना चाहिए. किसी लोखी गई या कही गई बात को आँख बंद कर नहीं मानना चाहिए. सत्य ही सुन्दर है. सत्य ही कल्याणकरी है.
रविवार, 25 सितंबर 2022
सोमवार, 19 सितंबर 2022
अबला
पहले पुरुष ने स्त्री को अबला माना जिसे स्त्री ने मान लिया । इसलिये मनु ने यह व्यवस्था दी थी कि स्त्री की रक्षा उसका पिता, भाई, पति करेगा ।
अब स्त्री अबला नहीं है । संविधान ने उसे ताकत दी है ।
शुक्रवार, 16 सितंबर 2022
राम नाम
🤔🤔
अगर राम नाम सत्य है, तो बाकी के क्या है...? जैसे- ब्रम्हा, विष्णु, महेश, दुर्गा , काली, सरस्वती इत्यादि क्या ये सब नाम झूठ है...?🤔
गुरुवार, 15 सितंबर 2022
मृत्यु का उत्सव
हमारे देश में औसत आयु लगभग 70 वर्ष है ।
आचार्य रजनीश ने कहा है कि मृत्यु का स्वागत करना चाहिए । उत्सव मनाना चाहिये ।
हमारे देश में औसत आयु लगभग 70 वर्ष है ।
70 वर्ष के बाद देहांत हो तो एकादश कर्म को उत्सव के रूप में मनाया जा सकता है.।
अल्पायु में किसी का चले जाना बहुत ज्यादा दुखद होता है । एकादश कर्म के दिन सादा शाकाहारी भोजन होना चाहिए ।
ईश्वर की भाषा
सर्वश्क्तिमान ईश्वर लोग सिर्फ़ अपनी अपनी (एक -एक)भाषा में प्रार्थना सुनते हैं ।
संस्कृत, अरबी, अंग्रेजी .
जब कि दुनियां में बहुत भाषा बोली हैं ।
कई लोग कई भाषा के जानकार होते हैं ।
शनिवार, 10 सितंबर 2022
विवाह
मेरे विचार से बच्चों के लालन पोषण तथा यौन क्षुधा की पूर्ति के लिए विवाह एक सामाजिक व्यवस्था है। पति पत्नी के बीच एक अलिखित समझौता है किसके अनुसार वे एक दूसरे के सुख दुख में भागीदार होते हैं, सम्भोग करते हैं, अपने परिवार का मिलकर दायित्व संभालते हैं ।
किराये के मकान में रहने से उस मकान से भी प्यार हो जाता है । स्वाभाविक है शादी के बाद पति पत्नी के बीच प्यार पनपता है ।
मंगलवार, 6 सितंबर 2022
इंसान से पत्थर
हम पत्थरों की पूजा करते करते खुद पत्थर हो रहे हैं | इंसान से इंसान की दूरी बढ़ती जा रही है|
सदस्यता लें
संदेश (Atom)