शुक्रवार, 31 मार्च 2023

मेरी बेवकूफ़ी

मेरी बेवकूफ़ी.. 
मैं छोटा था तब सोचता था कि भगवान और उनके पुजारी टट्टी पेशाब नहीं करते । एक दिन गाँव के पुजारी को टट्टी करने लोटा में पानी लेकर जाते देखा तब आश्चर्य हुआ । आश्चर्य  तो अब भी होता है पर पुजारी पर नहीं।

मंगलवार, 28 मार्च 2023

भ्रमित

ईश्वर को नहीं जानने वाले भ्रमित  confused  नहीं हैं |  भ्रमित तो वे हैं जो भगवान को जानते नहीं लेकिन मानते हैं |

सोमवार, 27 मार्च 2023

पूजा

लोगों से ये यह कहना कि.. 
हम तो रोज सुबह दो बजे जाग कर नहाते हैं. फिर पूजा करते हैं ।
       परिवार के सदस्यों को और भगवान को भी सोने नहीं देते, परेशान करते हैं।

आध्यात्म

आध्यात्म भ्रम जाल है।
इस चक्कर में न पड़ें तो अच्छा ।
हम मनुष्य हैं, मनुष्यता का ध्यान रखें बस ।

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

आनंद दाता से ज्ञान?

हे प्रभु आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिए|

अजीब है 
आनंद देने वाले से ज्ञान मांगोगे तो वे कैसे कहाँ से देंगे ?

गुरुवार, 23 मार्च 2023

कमी और वृद्धि

मानवता में कमी और धार्मिकता में वृद्धि हो रही है ।
मानवता और धार्मिकता में रखात्मक सह संबंध है ।

सोमवार, 6 मार्च 2023

खोज

कई साल भगवान और देवी देयताओं का address पता करने की कोशिश करता रहा , कोई नहीं मिले । फिर खोज बंद कर दिया।  बहुत समय बरबाद  कर दिया खोजने में ।

रविवार, 5 मार्च 2023

प्यार

इतनी बड़ी दुनियां
इतने सारे लोग
आओ सब से प्यार करें ।

खुश करने की कोशिश

कब तक शव ममियों को खुश करने की कोशिश करते रहें ?
वे सुनते ही नहीं ।
जीवित को खुश करें तो अच्छा है ।