गुरुवार, 30 मई 2024

अभ्युत्थानमधर्मस्य

 यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत|

अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहं युगे युगे|

       ********

गीता के श्लोक को लिखने में  हम भूल कर सकते हैं/कर रहे हैं? मुझे संदेह हुआ| मैं गीता प्रेस गोरखपुर को पत्र लिखा| जबाब आया -" संदेह न करें| आगे वही रटा रटाया सुना हुआ अर्थ बताया गया जो गीता पुस्तकों में लिखा हुआ है| यह अर्थ तो मैं कक्षा 9 वीं से जान रहा हूं जब मैं मेरे दादा जी के कहने से रोज शाम को राम चरित और गीता के कुछ पन्ने उसमें दिए अर्थ सहित पढ़कर सुनाता था| मेरे दादा जी और ताऊ जी बैठकर सुनते थे|

अभ्युत्थानम्=वृध्दि,उत्कर्ष

अधर्मस्य=पाप,धर्म के विपरीत कार्य

तद=तब

आत्मानं=स्वयं का

सृजाम्यहम=सृजन करता हूँ ।

       यही मैं भी समझा हूं| मेरे विचार से हमें लिखना चाहिए - "अभ्युत्थानम् धर्मस्य तदातत्मनं सृजाम्यहम् |

     सोचने की बात है कि गीता में 

"अधर्म के अभ्युत्थान के लिए" नहीं ,

"धर्म के उत्थान के लिए" 

ही कहा गया होगा|

अभ्युत्थानम् अधर्मस्य (अभ्युत्थामधर्मस्य)  नहीं, अभ्युत्थानम् घर्मस्य कहा गया होगा|.

         **"*"**"

शनिवार, 25 मई 2024

इंसानियत

 


यदि आपमें इंसानियत है तो आपको न तो किसी ईश्वर की जरूरत है और न ही किसी धर्म की...!!

मंगलवार, 21 मई 2024

आस्तिक नास्तिक

 बचपन में लोग बताते हैं कि भगवान, देवी देवता, भूत प्रेत होते हैं। हम बिना सोचे समझे मान कर आस्तिक हो जाते हैं।

     बड़े होकर जो सोच विचार करते हैं, जानने की कोशिश करते हैं वे नास्तिक हो जाते हैं। 

नास्तिक याने भगवन देवी देवता भूत प्रेत को अपि न अस्ति।

गुरुवार, 16 मई 2024

भ्रष्ट्राचार

 भ्रष्टाचार कोई नही रोक सकता| जब तक उसे भगवान और देवी देवताओं का संरक्षण मिलता रहेगा|

मंगलवार, 14 मई 2024

ह्यूमैनिटी

 किसी भी भगवान को हम न मानें, follow न करें, पूजा पाठ यज्ञ हवन प्रार्थना न करें तो क्या होगा? भगवन गुस्सा करेंगे? क्यों? उन्हे हम क्यों खुश करें?

     हमें उचित कर्म करना चाहिए।  Humanity का पालन करना चाहिए।

पिछड़ी जाति कौन

 पिछड़ी जाति कौन? -

छत्तीसगढ़ में कोलता जाति के लोग भी उपनाम "गुप्ता" लिखते हैं, ओड़िशा में कोई नहीं लिखता ।

******************

                 आर्यों के मनु स्मृति के अनुसार चार वर्णों में से तीन वर्ण क्रमशः उच्च माने जाते हैं ब्राह्मण, क्षत्रीय, वैश्य। चौथा वर्ण है शुद्र ।

*****************

           शुद्र को अछूत माना गया । ब्राह्मण उनके घर में जाकर जन्म  मृत्यु संस्कार, शादी विवाह, यज्ञ हवन आदि नहीं करते ।

               हमारे भारत के मूल निवासी जंगलों में रहने वाले  (S. T.) तथा मैदानी इलाके में रहने वाले (अन्य पिछड़ी जाति O. B. C. मुख्य काम खेती ) को आर्यों ने  राक्षस कहा । आर्यों के पुराणों में इन्हें राक्षस कहा गया है । उनके कथा कहानियों में उन्हें कुरूप, झगड़ालु , बदमाश, मांसाहारी..  बताया गया । आर्यों और राक्षसों के बीच युद्ध होते रहे । कथित राक्षस बलिष्ठ और  सरल स्वभाव के होते थे । आर्यों के कथित उच्च वर्ग (सवर्ण)  बड़े  दिमाग वाले intelligent तथा चालाक होते थे ।

             O. B.C  कोलता अघरिया कुर्मी.....  खुद को सवर्ण /वैश्य/  क्षत्रिय कहलाना चाहते हैं, खुद को उच्च जाति का बताकर सम्मान पाना चाहते हैं ।लेकिन शासन द्वारा पिछड़ी जाति को मिलने वाली सहायता छात्रवृत्ति तथा आरक्षण का लाभ लेते हैं ।

                 हम कोलता भी राक्षस कुल के हैं । छत्तीसगढ़ में हम कोलता लोगों के घर में  विवाह/एकादश कर्म के पूजा हवन में ब्राह्मण पुरोहित मंत्रोच्चार करते हैं कहते हैं -

जम्बू द्वीपे भारतवर्षे उत्कल देशे राक्षस कुलस्य गुप्त वंशस्य  . .......... (गुप्त के स्थान पर साहा, साहू, भोई भोय.... आदि )

ओड़िशा में क्या कहते हैं? कृपया बताएं।

इससे स्पष्ट है छत्तीसगढ़ के हम  (कोलता ) के पूर्वज उत्कल देश (ओड़िशा) से आए हैं । ज्ञातव्य है कि ओड़िशा में कोलता कुल्ता कुलिता कोई अपना उपनाम  "गुप्ता " नहीं लिखते ।

                    ओडिशा से कुलिता कुलता छत्तीसगढ़ (पहले मध्यप्रदेश) में आकर कोलता लिखने लगे ।  पधान से प्रधान, भोई से भोय, साहू से साहा साव सा, ....।

      कोलता जाति को  (विंशसए 20+100 =120) विशासहे कुल कहा जाता है ।) 

            मध्यप्रदेश (वर्तमान छत्तीसगढ़) रायगढ़ पूर्वांचल दो विद्वान जो बहुत पढ़ाकू थे महापल्ली के श्री हेम सुंदर प्रधान तथा लोइंग के श्री पूर्ण चंद्र प्रधान ।

अपने कुल / जाति को गर्वित करने के लिए उपर्युक्त दोनो ने अलग अलग विचार कर अपना उपनाम परिवर्तन किया ।

श्री हेम सुंदर जी अपनी पुस्तक "कुलिता " में लिखा है कि कोलता जाति काश्मीर से आकर उत्कल में बस गये । सम्राट अशोक के वंशज हैं । याने क्षत्रिय हैं । उन्होंने आगे लिखा है कि उनके काम के अनुसार अनुसार गुप्त (प्रधान मंत्री), खम्हारी (कोषाध्यक्ष), गढ़तिया (गढ़पति /कीलेदार).... कहा जाता था । कालांतर में यही सब कुल मिला कर 120 वर्ग हो गये। उन्होने कोलता को कलिंग से जोड़ा। उनके अनुसार गुप्त और प्रधान पर्यायवाची हैं ।  इसी लिये श्री हेम सुंदर प्रधान जी ने अपना उपनाम "गुप्त" लिखना आरम्भ किया ।

   श्री पूर्ण चंद्र प्रधान जी ने कोलता को उच्च /श्रेष्ठ स्थान दिलाने के उद्देश्य से 

मनु के चार वर्ण में से वैश्य वर्ण का बताने के लिए मनु के निर्देशानुसार सरनेम " गुप्त" लिखना उचित समझा । लेकिन वे हिंदी के अलावा अंग्रेजी के भी प्रेमी थे । उन्होने अपना सरनेम गुप्त का अंग्रेजी स्टाईल गुप्ता पसंद किया । वे पूर्ण चंद्र गुप्ता लिखने लगे । उनके बड़े भाई इन्द्रो जी भी, फिर लोइंग, भोजपल्ली  के गौन्तिया /गौटिया परिवार के अधिकतर लोग उपनाम  "प्रधान" लिखना छोड़ कर "गुप्ता" लिखने लगे । (लोइंग के  गौटिया परिवार में भी सरनेम लिखने में एकरूपता नहीं थी। मेरे ताऊ श्री धरनीधर प्रधान, मेरे पिता श्री गजपति प्रधान,  मेरे चाचा श्री जयराम गुप्ता,  श्री उद्धव प्रधान,  चचेरे भाई श्री शशिभूषण प्रधान ) । उसी वंश के दूसरे गांव महापल्ली, केंसरा, तुरंगा, पोटेबिर्नी, ..के लोग भी प्रधान सरनेम छोड़ कर गुप्ता लिखने लगे । यह गुप्ता सरनेम बड़े लोगों का, ऊँचा माना जाने लगा। फिर  छत्तीसगढ़ के विभिन्न सरनेम प्रधान, भोई, खम्हारी,  साहू, बारीक, बिश्वाल, स्वाईं   ....  ..अपना उपनाम  गुप्ता लिखने लगे । कालांतर में छत्तीसगढ़ कोलता समाज की बैठक में बहुत विचार विमर्श के पश्चात गुप्ता सरनेम को मान्यता दी गई ।

*****************

             ज्ञातव्य है कि मनु स्मृति के अनुसार चार वर्ण ब्राह्मण , क्षत्रीय,  वैश्य, शुद्र का 

काम क्रमशः -

ब्राह्मण - पढ़ना पढ़ाना,  यज्ञ हवन पूजा पाठ करना , दान दक्षिणा लेना। 

क्षत्रीय - अश्त्र शस्त्र धारण कर राज्य के लिये युद्ध करना ।

वैश्य - व्यवसाय करना ।

शुद्र - सेवा करना ।

चारों वर्ण के लिये अलग अलग उपनाम लिखने का निर्देश है ।

ब्राह्मण - शर्मा

क्षत्रीय - सिंह 

वैश्य - गुप्त 

शुद्र - दास 

******************

             कालांतर में जनसंख्या वृद्धि के कारण सभी वर्णों के कई कई वर्ग बन गए । तदनुसार अलग अलग सरनेम याने एक उपनाम के कई उपनाम ।

ब्राह्मणों शर्मा के - पंडा , द्विवेदी,  त्रिवेदी. चतुर्वेदी, तिवारी ...

कोलता के - पधान प्रधान, साहू सा साव साहा शाह,  भोई भोय, बारीक, बिश्वाल,  ... .... 

           आधुनिक काल में साहित्यकारों के द्वारा अपने स्वभाव कर्म योग्यता को व्यक्त करने के लिए अतिरिक्त उपनाम लिखने की परम्परा बनी । जैसे श्री  रामधारी सिंह "दिनकर,  श्री गोपाल दास "नीरज",  श्री जय प्रकाश  "मानस", .................

********

                  मेरे विचार से मनु के निर्देशानुसार अपने वर्ण के मुख्य उपनाम के साथ उस के वर्ग का उपनाम लिखना चाहिए । इनके अलावा जो चाहें अपनी पसंद का अतिरिक्त उपनाम भी लिखना चाहिए ।

              मेरे समझ में मनु स्मृति को निम्नांकित दो शिक्षक ठीक ठीक पढ़े और समझे थे । क्यों कि वे अपना नाम मनु के निर्देशानुसार निम्नानुसार  लिखते थे ।

( उनसे कभी मनु स्मृति या जाति उपनाम के सम्बन्ध में मेरी चर्चा नहीं हुई ।

नीलाम्बर प्रसाद शर्मा त्रिपाठी "शास्त्री" सेवा निवृत्त प्रधान पाठक लोइंग (जिला रायगढ़) 

श्री कृतार्थ रथ शर्मा सेवा निवृत्त प्रधान पाठक  नवाँपारा (पुसौर  जिला रायगढ़ ) ।


                यदि हमारी जाति "कोलता" को वैश्य मान लें (सच नहीं है) तो लिखना चाहिए -

श्री हेम सुंदर गुप्त प्रधान (महापल्ली )

श्री पूर्ण चंद्र गुप्ता प्रधान (लोइंग )

तदनुसार मैं लिखूं  तो -

नत्थू राम गुप्त प्रधान "सत्यार्थी"

****

             कृपया मुझे जातिवादी या मनुवादी न समझें । यह बता दूं मैं मनु स्मृति पढ़ा हूं । 

मेरे इस लेख का मकसद किसी को  को ठेस पहुंचाना नहीं है , सच को सामने लाना है ।