शुक्रवार, 26 मई 2023

स्वर्ग में reservation

सेवा निवृत्ति के बाद-
कुछ लोग 
पेंट शर्ट का त्याग कर सफेद कुरता पाजामा या धोती कुरता धारण करते है । लम्बी दाढ़ी रखने लगते हैं । धार्मिक सामाजिक संस्थाओं से जुड़ कर महा धार्मिक होने लगते हैं। रिश्वत भ्रष्टाचार से खुद को दूर कर लेते हैं ।
शायद स्वर्ग में वातानुकूलित सूट reserve कराने के लिए ।