शनिवार, 30 मार्च 2019

हमारे देश में आरक्षण

-हमारे देश में आरक्षण -
*******
संविधान में दलित शोषित जन को मुख्य धारा में जोड़ने. उनके आर्थिक सामाजिक विकास के लिये कुछ साल के लिये आरक्षण का प्रावधान रखा ।
   जब देखा गया कि उस वर्ग का पर्याप्त विकास नहीं हुआ है तब आरक्षण की अवधि बढाई . रही ।अब भी यह जारी है । इससे अनारक्षित वर्ग को निश्चित ही नुकसान हो रहा है ।  वे इस आरक्षण से बहुत चिढ़ते हैं । समय समय पर विरोध करते हैं ।
*******
कहा जाता है कि वोट बैंक के कारण कांग्रेस ने आरक्षण को जारी रखा।
तो फ़िर भाजपा ने पूर्ण बहुमत होते हुए भी क्यों बंद नहीं किया?
******
निश्चित ही इससे प्रतिभा को नुकसान होता है । प्रतिभा का नुकसान याने देश का नुकसान ।
लेकिन प्रतिभा का नुकसान तब भी होता था जब शम्बुक, अम्बेडकर जैसे विद्वान को जाति आधार पर प्रताड़ित किया गया ।
वैसे हमने यह भी देखा है कि अनारक्षित लोग भी देश का बहुत नुकसान करते हैं । -
वे दुश्मन देशों को देश की गोपनीय जानकारी देकर पकड़े जाते हैं ।
वे सर्जन किसी के पेट में सर्जरी के बाद कैंची और रुई छोड़ देते हैं  ।
वे गोशाला घोटाले में पकड़े जाते हैं ।
उनके सेक्स रेकेट पकड़े जाते हैं ।
उनके  द्वारा बनाए बड़े बड़े पूल भवन गिर जाते हैं ।
वे आय कर विभाग द्वारा आय कर चोरी के मामले में पकड़े जाते हैं ।
वे बड़े बड़े भ्रष्टाचार मामले में पकड़े जाते हैं ।
वे ही बैंकों से करोड़ों रूपये लेकर विदेश भाग जाते हैं ।
.  और भी कई....
******
कहा जाता है कि आरक्षण का लाभ आर्थिक सामाजिक रूप से उच्च स्तर के परिवार को भी लाभ मिल रहा है ।
इस पर अवश्य विचार कर उचित निर्णय लेना चाहिए  ।
वैसे ही गरीबी रेखा से नीचे का लाभ कुछ धनीमानी लोग भी ले रहे हैं  ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें