रविवार, 25 सितंबर 2022

ईश्वर

अल्लाह गॉड ईश्वर भगवान देवी देवता भूत प्रेत सब एक ही खानदान के हैं| उनके स्वभाव अलग अलग है|

सोमवार, 19 सितंबर 2022

अबला

पहले पुरुष ने स्त्री को अबला माना जिसे स्त्री ने मान लिया । इसलिये मनु ने यह व्यवस्था दी थी कि स्त्री की रक्षा उसका पिता,  भाई,  पति करेगा ।
अब स्त्री अबला नहीं है । संविधान ने उसे ताकत दी है ।

शुक्रवार, 16 सितंबर 2022

राम नाम

🤔🤔
अगर राम नाम सत्य है, तो बाकी के क्या है...? जैसे- ब्रम्हा, विष्णु, महेश, दुर्गा , काली, सरस्वती इत्यादि क्या ये सब नाम झूठ है...?🤔

गुरुवार, 15 सितंबर 2022

मृत्यु का उत्सव

हमारे देश में औसत आयु लगभग 70 वर्ष है ।
आचार्य रजनीश ने कहा है कि मृत्यु का स्वागत करना चाहिए । उत्सव मनाना चाहिये ।
हमारे देश में औसत आयु लगभग 70 वर्ष है ।
         70  वर्ष के बाद देहांत हो तो एकादश कर्म को उत्सव के रूप में मनाया जा सकता है.।
         अल्पायु में किसी का चले जाना बहुत ज्यादा दुखद होता है । एकादश कर्म के दिन सादा शाकाहारी भोजन होना चाहिए ।

ईश्वर की भाषा

सर्वश्क्तिमान ईश्वर लोग सिर्फ़ अपनी अपनी (एक -एक)भाषा में प्रार्थना सुनते हैं ।
संस्कृत, अरबी, अंग्रेजी . 
      जब कि दुनियां में बहुत भाषा बोली  हैं ।
कई लोग कई भाषा के जानकार होते हैं ।

मायाजाल

जीवन को मायाजाल कहकर उसकी सार्थकता को नकारना उचित नहीं|

शनिवार, 10 सितंबर 2022

विवाह

 मेरे विचार से बच्चों के लालन पोषण तथा यौन क्षुधा की पूर्ति के लिए विवाह एक सामाजिक व्यवस्था है। पति पत्नी के बीच एक अलिखित समझौता है किसके अनुसार वे एक दूसरे के सुख दुख में भागीदार होते हैं, सम्भोग करते हैं, अपने परिवार का मिलकर दायित्व संभालते हैं ।

किराये के मकान में रहने से उस मकान से भी प्यार हो जाता है । स्वाभाविक है शादी के बाद पति पत्नी के बीच प्यार पनपता है ।

मंगलवार, 6 सितंबर 2022

गुरुवार, 5 मई 2022

दंगाई और आतंकवादी


विधर्मियों से नफ़रत करने वाले चालाक धार्मिक कट्टर लोग दंगाई होते हैं ।
विधर्मियों से नफ़रत करने वाले मुर्ख धार्मिक कट्टर लोग आतंकवादी होते हैं ।

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

मैं

मैं आस्तिक नहीं हूं ।
नास्तिक नहीं हूं ।
एक मनुष्य हूं ।
विद्यार्थी हूं ।

संस्कृति की चिंता

जो समझते हैं कि शहरी संस्कृति से, आधुनिक स्कूल कालेज की पढ़ाई से संस्कृति का विनाश हो रहा है, उन्हें अपने बच्चों को शहर जाने से रोकना चाहिए तथा  किसी गुरुकुल/वैदिक/ संस्कृत school में पढाना चाहिये । यदि ऐसे स्कूल कम पड़े तो मिलजुल कर नये स्कूल खोलना चाहिए जहाँ केवल  हिंदी , संस्कृत, वेद पुराण, गीता, भागवत, मनु स्मृति, ....  की पढ़ाई हो ।

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

धार्मिक आयोजन


सार्वजनिक स्थान में धार्मिक आयोजन (जुलुस, भाषण, अजान, प्रार्थना.....) बंद होना चाहिए ।
अपना अपना धर्म अपने घर में मानें। 

ध्वनि विस्तारक यंत्र का सदुपयोग

ऐसा कानून बनना चाहिये कि मंदिर मस्जिद. ....परिसर से किसी कार्यक्रम की आवाज बाहर न आए ।
 ध्वनि विस्तारक यंत्र

गुरुवार, 14 अप्रैल 2022

हिंसा अहिंसा

भगत सिंह सुभाष .... .और नेहरू गांधी ... . के रास्ते अलग अलग थे लेकिन मंजिल एक ही थी देश की आजादी । एक हिंसा दूसरा अहिंसा । दोनो के विचार धारा बिल्कुल अलग थे ।
अहिंसावादियों ने भगत सिंह को फांसी से बचाने के लिए कुछ नहीं किया ।
 लेकिन उस समय के सबसे बड़ा संगठन था RSS 
उसके लोग भी भगत सिंह को बचाने के लिए कुछ नहीं किये ।

शनिवार, 2 अप्रैल 2022

विद्यार्थियों के लिए


          मेरे विचार से विद्यार्थियों के लिए कोई छुट्टी नहीं होती । sunday हो या monday, दिवाली छुट्टी हो या गर्मी की छुट्टी । रोज पढाई करनी चाहिए । समय का सदुपयोग करें ।
        परीक्षा के बाद छुट्टी में भाषा सुधार, शब्दार्थ, व्याकरण, निबंध रचना, डायरी लेखन, सामान्य गणित, GK, Reasoning  के लिए समय देना चाहिए । इस के अलावा सोचें कि पिछली कक्षा के कौन कौन से topic आगे काम आयेगा उस पर भी समय देना चाहिए ।

रविवार, 27 मार्च 2022

नास्तिक

ईश्वर के अस्तित्व पर
कुछ लोग जीवन भर जानने की कोशिश करते हैं नहीं जान पाते| कुछ लोग जानना ही नहीं चाहते कही सुनी लिखी गई बातों को मान लेते हैं| कुछ जानने की कोशिश कर अंततः नास्तिक हो जाते हैं
नास्तिक हुए ---
ऋषि चार्वाक
ऋषि जाबालि
गौतम बुद्ध
वीर भगत सिंह
पेरियार स्वामी
डॉ कोबूर
सरिता के संपादक विश्वनाथ
और भी बहुत....
 *""""""""
दुनियां में बहुत लोग ईश्वर के अस्तित्व पर जानना चाहते हैं| बेहतर है उसके अस्तित्व सिद्ध करने के लिए उचित आधार तर्क की जानकारी सोशल मिडिया में दें| फेसबुक के हजारों पाठकों को लाभ होगा|..

शनिवार, 5 मार्च 2022

मनु रामायण महाभारत काल के बाद के थे

रामायण  महाभारत के बाद मनु स्मृति 
************
 मनु स्मृति के अनुसार चार वर्ण ब्राह्मण , क्षत्रीय,  वैश्य, शुद्र का 
काम क्रमशः -
ब्राह्मण - पढ़ना पढ़ाना,  यज्ञ हवन पूजा पाठ करना , दान दक्षिणा लेना। 
क्षत्रीय - अश्त्र शस्त्र धारण कर राज्य के लिये युद्ध करना ।
वैश्य - व्यापार करना। समय और स्थान परिवर्तन से किसी वस्तु, मुद्रा के मूल्य में वृद्धि अर्थात लाभ कमाना।
(वैश्य संस्कृत [संज्ञा पुल्लिंग] 1. हिंदू वर्णव्यवस्था में निरूपित तीसरा वर्ण,  उक्त वर्ण का व्यक्ति 2. व्यापार करने वाला व्यक्ति ; व्यापारी।)
शुद्र - सेवा करना ।
मनु ने चारों वर्ण के लिये अलग अलग उपनाम लिखने का निर्देश दिये  है। उच्च तीन वर्णों को निम्नानुसार अलग अलग जनेऊ धारण करने का निर्देश दिये हैं ।
वर्ण   - उपनाम - जनेऊ 
ब्राह्मण - शर्मा  -  रेशम 
क्षत्रीय  - सिंह  -  कपास 
वैश्य     - गुप्त  - जूट
शुद्र      - दास 
(ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य, ये तीन वर्ण विद्याध्ययन से दूसरा जन्म प्राप्त करते हैं | विद्याध्ययन न कर पाने वाला शूद्र, चौथा वर्ण है | इन चार वर्णों के अतिरिक्त आर्यों में या श्रेष्ट मनुष्यों में पांचवा कोई वर्ण नहीं है।)
 मनु स्मृति को रामायण, महाभारत काल से पहले का माना जाता है किन्तु  यह सत्य प्रतीत नहीं होता । क्योंकि मनु के निर्देशानुसार वर्ण अनुसार  उपनाम लिखने का कोई प्रमाण रामायण, महाभारत,भगवद्गीता  में नहीं मिलता । कहीं नहीं लिखा है.. राजा श्री दशरथ सिंह, श्री राम सिंह, श्री पांडु सिंह, श्री दुर्योधन सिंह, युधिष्ठिर सिंह.......

गुरुवार, 3 मार्च 2022

हिन्दू धर्म नहीं संस्कृति है

वेद, गीता , रामायण, राम चरित मानस.... में हिन्दू धर्म का उल्लेख नहीं  है ।
उच्चतम न्यायालय ने हिन्दू को एक जीवन शैली कहा। यह धर्म नहीं, संस्कृति है ।
भारतीय जीवन शैली ही हिन्दू संस्कृति है । जो गंगा जमना
तहजीब है ।

शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

सोच विचार

कुछ पढ़ कर, सुन कर  सोच विचार करने वाले के मन में प्रश्न होते हैं ।
बिना सोच विचार किये मान लेने वाले के मन में कोई संशय प्रश्न नहीं होते ।

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022

इंसानियत

 गीता कुरान बाइबल तो अपनी अपनी बात कहते हैं , एक संविधान ही है जो इससे उपर उठकर सिर्फ इंसानियत की बात कहता है |

जय संविधान

शनिवार, 29 जनवरी 2022

राजनीति से सारोकार

सभी जागरूक नागरिक (पात्र मतदाता) अपने मत का उपयोग करते हैं । याने प्रजातंत्र में सभी नागरिक देश की राजनीति में भाग लेते हैं ।
      कोई यह कहे कि - 
"मुझे राजनीति से कोई मतलब नहीं।" 
यह सच नहीं है । सब को देश की राजनीति से सारोकार है, होना भी चाहिए ।
राजनीति से संबंधित विचार पढ़ना सुनना चाहिए ।

बुधवार, 12 जनवरी 2022

ठेका

लजाना, शरमाना, संस्कृति परम्परा रक्षा.. सब का ठेका स्त्रियों को दे दिया गया है । वे वह सब सहर्ष स्वीकार कर पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रही  हैं ।

शनिवार, 8 जनवरी 2022

राजनीति

राजतंत्र में नगर के निवासी नागरिक होते हैं ।
नगर के बाहर राज्य की सीमा में रहने वाले प्रजा कहलाते हैं ।
नागरिक और प्रजा के अधिकार , सुख सुविधा में अंतर होता है ।
इसी लिये प्रजा कहती है -
होइहि सोइ जो राम रचि राखा।
        लेकिन लोकतंत्र में देश के सभी निवासी (अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए निवास करने वाले विदेशियों छोड़कर) देश के नागरिक होते हैं । सभी जागरूक नागरिक (पात्र मतदाता) अपने मत का उपयोग करते हैं । याने प्रजातंत्र में सभी नागरिक देश की राजनीति में भाग लेते हैं ।
      कोई यह कहे कि - 
"मुझे राजनीति से कोई मतलब नहीं।" 
यह सच नहीं है । सब को देश की राजनीति से सारोकार है, होना भी चाहिए ।
राजनीति से संबंधित विचार पढ़ना सुनना चाहिए ।

गुरुवार, 6 जनवरी 2022

महा मृत्युंजय जाप


महा मृत्युंजय जाप पूरे देश के लिए संसद में करा दें तो चीन पाक अमेरिका रूस ......... सब कापेंगे ।

मंगलवार, 4 जनवरी 2022

जलन

मोहन दास करम चंद गांधी जी को राष्ट्रपिता, बापू , महात्मा कहने से कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है । 
       जो चाहे कहें, जो न चाहें न कहें ।

         ऐसा कहने के  लिए कोई सरकारी आदेश तो  नहीं है ।

सोमवार, 27 दिसंबर 2021

दिब्यांग

साधु संत ऋषि मुनि को दिब्यांग कहना गलत है, उनके कोई अंग दिब्य नहीं होते ।
उसी तरह विकलांग को भी दिब्यांग कहना गलत है ।

रविवार, 19 दिसंबर 2021

राष्ट्र भक्ति

जो संविधान का न हुआ वह राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता ।
अगर कोई परम्परा, सामाजिक, धार्मिक नियम संविधान के विपरीत हो तो हमें संविधान को महत्व देना चाहिए ।

रविवार, 12 दिसंबर 2021

आस्तिकों की आस्था

आस्तिकों की आस्था संदिग्ध होती है।  ईश्वर की इच्छा के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता तो ताला ही क्यों लगाते हैं?

सोमवार, 29 नवंबर 2021

धर्म और संविधान

धार्मिक नियम परम्पराओं को जबर्दस्ती वैज्ञानिक सिद्ध करने की कोशिश करते हैं कुछ लोग । वास्तव में धर्म और विज्ञान का कोई संबंध नहीं होता । धर्म का आधार आस्था और भक्ति होते हैं । विज्ञान का आधार कारण और परिणाम का संबंध होता है ।
वर्तमान काल में हमारा संविधान ही हमारा धर्म होना चाहिए ।
संविधान और विज्ञान का समन्वय होना चाहिए ।

यः धारयति सः धर्मः । 
जो धारण करने योग्य हो जिसे घारण करना चाहिए वह धर्म है ।
       मनु स्मृति, कुरान, बाइबिल..... ये अपने अपने क्षेत्र area के नागरीकों, समाज के लोगों के हित में बनाये गये नियम थे जिसे धर्म कहा गया । वे अपने अपने देश / कबीला के लिए  तत्कालीन संविधान थे ।

गुरुवार, 25 नवंबर 2021

आस्तिक

मैं पहले पूरा आस्तिक था । लेकिन अब मुझे किसी भी भगवान देवी देवता भूत प्रेत के अस्तित्व पर विश्वास नहीं है । 
मैं यह सार्वजनिक कर रहा हूं । अपना विचार बताना चाहिये । मुझे सिर्फ़ मानवता पर भरोसा है । 
हमारे घर में उन भगवान देवी देवताओं की मुर्ति फोटो हैं क्यों कि घर में मैं अकेला नहीं रहता ।
     अगर वे दुनियां में कहीं हैं तो सब कुछ मुक दर्शक बनकर चुप क्यों रहते हैं ।स्पष्ट है वे नहीं हैं, कल्पित हैं । अगर हैं तो अपनी duty नहीं कर रहे । ऐसी स्थिति में उनका अस्तित्व क्यों स्वीकार करें?

शनिवार, 6 नवंबर 2021

लिखना पढना

आखिरी सांस तक यथा संभव लिखना पढना जारी रहना चाहिए यदि सम्भव हो तो ।
मैं पुस्तक पत्रिका पढ़ना कुछ साल से छोड़ कर social media google, whatsapp,twitter में पढ़ता हूं और facebook, twitter में कुछ कुछ लिखता हूं, दूसरों के पोस्ट share करता हूं ।

सोमवार, 1 नवंबर 2021

गोबर

स्कूल में पढ़ाई के बाद वयस्क व्यक्ति अपने दिमाग में कुछ भी भरने के लिए स्वतंत्र होता है । वह चाहे तो गोबर भी भर सकता है जितना चाहे ।

बुधवार, 27 अक्टूबर 2021

परिधान

          परिधान -
संशोधन परिवर्तन ही गति है । गति ही जीवन है ।
संस्कृति रक्षा के नाम पर पहनावा पर ही क्यों चर्चा और भी कई विंदु हो सकते हैं ।
जिन्हे पुराने पहनावा पसंद है उनके परिवार के सदस्यों को धोती अंगोछा, साड़ी चोली पहनना चाहिये ।

धर्म और विज्ञान

धर्म कहता है - मान लो।
विज्ञान कहता है - जान लो।

सोमवार, 25 अक्टूबर 2021

गीता का कर्म फल

कर्मेण्येव अधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन ।।
कर्म पर अधिकार होता है याने कि कर्म करें या नहीं, कौन सा क्या कर्म करें? यह हमारी मर्जी है । लेकिन कर्म के परिणाम पर कर्ता का अधिकार अधिकार नहीं होता। यह पूर्णतः सत्य है ।
         इस श्लोक का आशय स्पष्ट है कि परिणाम पर आसक्त न हों। आसक्ति होने से साध्य को प्राप्त करने के लिए गलत साधन का उपयोग हो सकता है । यही आसक्ति भ्रष्टाचार का कारक है ।
विनोबा भावे जी ने भगवद्गीता  पर अपनी पुस्तक में इसी गलत साधन के लिए सचेत किया है।

गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021

सवाल

अवैज्ञानिक अतार्किक प्रथाओं और परम्पराओं पर intelligent युवा सवाल उठाने लगे हैं।

शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021

गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021

भक्ति

जो लोग आजादी के लिए कुछ किये नहीं, उनके भक्त ऐसा दिखाते हैं जैसे भगत, सुभाष, बल्लभ पटेल जी उन्हीं के साथ थे ।

रविवार, 10 अक्टूबर 2021

प्रमाण


जो नहीं है उसका प्रमाण नहीं होता । 
जो होता है उसका प्रमाण हो सकता है ।

सः अस्ति     वह है।         आस्तिक 
सः न अस्ति   वह नहीं है।  नास्तिक 

प्रतिमा चित्र का महत्व


प्रतिमा, चित्र का महत्व -
हम अपने पूर्वजों के चित्र अपने घर में रखते हैं । उन्हें याद करने के लिए, उनसे प्रेरणा लेने के लिए, हमें एक अच्छे नागरिक बनाने के लिए मन में आभार व्यक्त करने के लिए ।
    उसी तरह महापुरुष जिन्होंने देश समाज के लिए कुछ किया हो उनकी प्रतिमा स्थापित करने का उद्देश्य होता है, उनके द्वारा किये गये अच्छे कार्यों को याद कर,उनसे प्रेरित होकर हम भी अच्छा अच्छा करें ।
           मन्दिरों में भगवान, उन के अवतार, देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर मंत्र से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करते हैं । उन्हें जीवित मान कर उनकी पूजा करते हैं, मत्था टेक कर उन से कुछ मांगते हैं, अपने किये पाप अपराध से मुक्त करने के लिए प्रार्थना करते हैं ।

रविवार, 5 सितंबर 2021

शिक्षक और गुरू में अंतर

शिक्षक और गुरू में अंतर होता है । अर्थ शास्त्र के अनुसार एक शिक्षक श्रमिक होता है जो अपने श्रम (अध्यापन) का पारिश्रमिक लेता है । यदि शिक्षक पाठ्यक्रम के विषय वस्तु के अध्यापन के अलावा भी विद्यार्थियों के लिए, समाज के लिए कुछ करता है तो यह उसकी गुरूता है । जिसमें गुरुता हो वह गुरू है ।
सभी शिक्षक गुरू नहीं होते ।

रविवार, 29 अगस्त 2021

शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

धर्म और संविधान

-धर्म -
यः धारयति सः धर्मः । जो धारण करने योग्य हो उसे धारण करते हैं । पहले अपने - अपने   देश समाज के संचालन के लिये अलग अलग नीति  नियम बनाए गये जिसे सभी लोग धारण / पालन करते थे। उनका संकलन था मनु स्मृति, कुरान, बाइबिल ....  । अलग अलग धर्म, अलग -अलग  नियम  ।
अब सभी देश अपना - अपना संविधान बनाये । जिसके नीति नियमों का पालन हमें करना चाहिए ।
            याने कि  अब अपने देश का संविधान ही धर्म होना चाहिए । 
            पुराने धर्म के नीति नियम वर्तमान संविधान से अलग हो तो संविधान के नियम कानून का पालन करना चाहिए ।

धर्म

-धर्म -

यः धारयति सः धर्मः । जो धारण करने योग्य हो उसे धारण करते हैं । पहले मनु स्मृति, कुरान, बाइबिल के बताये नियम का पालन करते थे । अब अपने देश का संविधान ही धर्म होना चाहिए ।

गुरुवार, 19 अगस्त 2021

भगवान का प्रत्यक्ष दर्शन


जंगल में पेड़ बंदर खूब देख कर आये तो घर में जागते हुये भी बंदर दीखते हैं। यह imaging है । कभी कभी कोई रिश्तेदार, मित्र जागते हुये भी दीख जाते हैं । किसी भगवान देवी देवता की मूर्ति पर ध्यान करने से भी ऐसा हो सकता है ।
       बचपन में मैं सपना में भगवान श्री राम, श्री कृष्ण देवी सरस्वती से बात करता था । यह कोई भगवान या देवी का प्रसन्न होना या उनका प्रत्यक्ष दर्शन नहीं है । 

मंगलवार, 10 अगस्त 2021

CO2 का निर्माण

लोबान, धूप अगरबत्ती, घी,  तेल, मोमबत्ती , लकड़ी कुछ भी जलाने कार्बन डाई आक्साइड बनता है । इससे हवा में आक्सीजन  की खपत होती है। याने आक्सीजन कम हो जाता है कार्बन डाई आक्साइड बढ़ जाता है ।

शनिवार, 7 अगस्त 2021

जड़ और चेतन

जड़ और चेतन 

कुछ लोग अपने दिमाग में copy paste कर भरते जाते हैं ।
जो बिना सोच विचार किये पढ़े या सुने हुए को मान लेता है वह जड़ । 
जो बहुत सोच विचार कर मानता है या नकार देता है वह चेतन ।

सह सम्बंध

अधिकतर विद्यार्थी  युवक  समाजवादी, साम्यवादी  होते हैं ।
उम्र के साथ साथ  समझदारी बढ़ती है । कुछ लोग मानवतावादी हो जाते हैं ।
बाकी लोग 
पूंजी वादी, भोगवादी हो जाते हैं ।
******
उम्र 
और 
समझदारी, चालाकी, स्वार्थ
के बीच 
धनात्मक सहसम्बन्ध होता है । याने उम्र के साथ साथ इनमें बढोत्तरी होती है लेकिन कुछ अपवाद होते हैं जिनके दिल में मानवता होती है ।

गुरुवार, 5 अगस्त 2021

सहयोग

चिड़ियों को कुछ अनाज खिला देने से कुछ नहीं होगा। जरूरतमंद को सहयोग करें तो सचमुच कुछ मिल जाएगा।
अपंग बूढ़े के अतिरिक्त अन्य भिखारियों को भीख देकर निठललापन को बढ़ावा देना है। इससे अच्छा है जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग करें।

सहयोग

चिड़ियों को कुछ अनाज खिला देने से कुछ नहीं होगा। जरूरतमंद को सहयोग करें तो सचमुच कुछ मिल जाएगा।

धर्म

यः धारयति सः धर्मः । जो धारण करने योग्य हो,  जिसे धारण करें वह हमारा धर्म।  
बहुत पहले अलग अलग भू भागों में देश काल परिस्थिति अनुसार अलग अलग धर्म थे । 

हमारा संविधान मानवतावादी है ।
अब हमारा संविधान ही हमारा  धर्म होना चाहिए ।

सोमवार, 2 अगस्त 2021

गौतम बुद्ध

गौतम  बुद्ध एक आम इंसान ही थे । 
most intelligent. 
लेकिन कुछ चालाक लोगों ने उन्हें भगवान बना दिया ।

विपरीत

बुद्ध के "अप्प दीपो भव" के विपरीत है यह "बुद्धम् शरणम्  गच्छामि "

मंगलवार, 20 जुलाई 2021

दिमाग

अपने दिमाग में खूब भरना चाहिए कभी full नहीं होगा । लेकिन सिर्फ़ भरना नहीं, उस पर सोच विचार भी करना चाहिये ।

शनिवार, 10 जुलाई 2021

संस्कृति परम्परा में परिवर्तन

हमारी संस्कृति / परम्पराओं में परिवर्तन--
 ***"*
पहले--- मनु स्मृति 
बहुपत्नी विवाह, सती प्रथा, बाल विवाह,. .., ...
धोती कुरता, साड़ी, बैल गाड़ी, मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाना, तीर धनुष, तालाब का पानी, ..
आज-- संविधान 
परम्परा / संस्कृति विरुद्ध _
**********
हिंदू विवाह अधिनियम, .., .  , .... 
आम जन के लिए स्कूल कॉलेज.. ,.. , ...
आधुनिक पहनावा, बिजली, स्टील प्लास्टिक बर्तन, गैस चुल्हा, रेफ्रिजेटर, कम्प्युटर, टी वी, मोबाइल, शौचालय, रेल गाड़ी, ए सी, बिजली बल्ब, बिजली पंखा, पेट्रोल कार ट्रेक्टर मोटर  साइकिल, ...

रविवार, 4 जुलाई 2021

ऐसा क्यों

हमारे देश में सब से ज्यादा धार्मिक ग्रंथ, भगवान, देवी  देवता, मंदिर, भक्त, भक्ति है फिर भी हमारे देश में सब से ज्यादा भ्रष्टाचार ,पाप, बलात्कार, गुंडागर्दी, घूसखोरी, कामचोरी, बेइमानी है । सोचना चाहिए ऐसा क्यों?

बुधवार, 30 जून 2021

स्वर्ग नहीं चाहिए

स्वर्ग में तो हम जाना ही नहीं चाहते । क्यों कि वहां गंगा नहा कर, कुम्भ स्नान कर, देवी देवताओं के मंदिर में चढ़ावा देकर अपने किये अपराध पाप को धो लेने वाले भी बहुत होंगे। 

शनिवार, 26 जून 2021

स्वयम्बर

महाभारत, रामायण काल का कथित स्वयम्बर सही माने में स्वयम्बर नहीं था ।  विवाह के लिये वर वधु चुनने की आजादी नहीं थी ।
उस स्वयम्बर में कन्या  के पिता द्वारा आमंत्रित उम्मीदवारों में से जो
शर्त को  पूरा करे उसे कन्या वरमाला पहनाती  थी । उसके गुण जैसे  भी हो, वीर बहादुर होना चाहिये  ।

बुधवार, 23 जून 2021

प्रेम स्वार्थी होता है

प्रेम स्वार्थी होता है ।
मेरी पत्नी / प्रेमिका मेरी ही होनी चाहिए। मेरा पति /प्रेमी मेरा ही होना चाहिए । इसी स्वार्थ के कारण मनमुटाव ,मार पीट, तलाक, हत्या होती है ।

सहसंबंध

भक्ति और अंधविश्वास के बीच धनात्मक सहसम्बंध होता है ।

सोमवार, 21 जून 2021

secular

सेकुलर गद्दार नहीं होते। वे अपने मस्तिष्क का उपयोग करते हैं। कट्टर धार्मिक लोग लकीर के फ़कीर होते हैं जो अपने दिमाग का पूरा उपयोग नहीं करते । ऐसी कट्टरता ही आतंकवाद को जन्म देती है  

शुक्रवार, 11 जून 2021

मेकाले शिक्षा पद्धति से उलट

मेकाले शिक्षा पद्धति से जो असहमत हों उनके बच्चों के लिये गुरुकुल आश्रम खोलना चाहिए । इसके लिए मंदिरों के धन का सदुपयोग करना चाहिए । ऐसे गुरुकुल आश्रम में मेकाले की शिक्षा पद्धति के पाठ्यक्रम का अध्यापन बिल्कुल नहीं होना चाहिए । वहां संस्कृत, स्थानीय भाषा, वेद पुराण महाभारत रामायण, आयुर्वेद की पढ़ाई होनी चाहिए ।

सोमवार, 7 जून 2021

मैं शिक्षक हूं

मैं शिक्षक हूं. 
आज देश में वैज्ञानिक जागरूकता, स्वास्थ्य जागरूकता और तर्कशीलता की जरूरत है । मैं इसके लिए स्कूल, कालेज, सोशल मीडिया में कोशिश करता हूं । 

रविवार, 30 मई 2021

अंतर्जातीय विवाह

महाभारत काल में अंतरजातीय विवाह को सामाजिक मान्यता थी । लेकिन कालांतर में जातीय भेद भाव, जातीय श्रेष्ठता का अहंकार बढ़ता गया । आज सामाजिक मान्यता नहीं मिलने के कारण हत्या,  आत्म हत्या कr लेते हैं प्रेमी या उन्हें और उनके परिवार वालों को प्रताड़ित किया जाता है, अर्थ दंड दिया जाता है जातीय समाज के द्वारा ।
             हमारे देश के संविधान को मानते हुए अंतरजातीय विवाह को समाज द्वारा भी मान्यता मिलनी चाहिए लेकिन लकीर के फ़कीर रोड़ा बनते हैं ।

रविवार, 9 मई 2021

वे इस दुनिया के हितैषी नहीं

ये अकाल बाढ़ महामारी कत्लेआम युद्ध आतंकवाद नक्सलवाद आगजनी... सब अल्लाह भगवान देता है तो इस दुनियां का हितैषी नहीं होगा ।

शनिवार, 1 मई 2021

एक प्रश्न

जानना चाहिए ST और  OBC किस वर्ण / वर्ग में आते हैं ।
***
ज्ञातव्य है कि 
सवर्ण ((ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य )  के अलावा तीन वर्ग SC, ST, OBC को आरक्षण, छात्रवृति का लाभ मिलता है ।
ब्राह्मण सवर्ण (ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य)  के अलावा OBC और ST  के घर में पूजा पाठ,संस्कार करते हैं ,शुद्र के घर में नहीं करते ।
शुद्र को अछूत मानते थे । सवर्ण ST, OBC  को नहीं ।

बुधवार, 28 अप्रैल 2021

mixing

दोनों जर्मनी मिलकर एक हो गये । हिंदी अरबी मिलकर उर्दू बन गई । हिंदी में अंग्रेजी अरबी के शब्द mix हो गये । भारत में मुस्लिम ईसाई पारसी... आकर भारतीय हो गये । अमेरिका जर्मनी ... में भारतीय .... नस्ल mix हो गये । 
       पता नहीं हमारे देश की  विभिन्न जातियों में mixing हुआ है या नहीं?

मंगलवार, 27 अप्रैल 2021

चोला बदल लेते हैं लोग

 अंग्रेज़ी संस्कृति की जो जो अच्छा लगा सभी लोग अपना चुके, अपना रहे हैं । हाँ कुछ ऐसे भी हैं जो साठ पैंसठ उम्र के बाद चोला बदल लेते हैं । पेंट शर्ट सूट clean shaved से कुरता धोती पाजामा, लम्बी सफेद दाढ़ी... नौकरी में खूब खाये पिये, अब भागवत गीता रामायण पाठ..... 

सोमवार, 26 अप्रैल 2021

अपने बच्चों की पढ़ाई

जो समझते हैं कि शहरी संस्कृति से, आधुनिक स्कूल कालेज की पढ़ाई से संस्कृति का विनाश हो रहा है, उन्हें अपने बच्चों को किसी गुरुकुल/वैदिक/ संस्कृत school में पढाना चाहिये । यदि ऐसे स्कूल कम पड़े तो मिलजुल कर नये स्कूल खोलना चाहिए जहाँ केवल  हिंदी , संस्कृत, वेद पुराण, गीता, भागवत, मनु स्मृति, ....  की पढ़ाई हो ।

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

जयकारा याने युद्ध

जयकारा याने युद्ध ।
जय श्रीकृष्ण, जय श्री राम, जय ईशु, जय गुरदेव, जय भीम, .....    
किसी का जयकारा लगाने का क्या मतलब है? हार जीत का प्रश्न जहाँ हो अपने का जयकारा लगाते हैं याने कि अपने एक की जीत, दूसरों की हार । युद्ध में हार जीत होती है । युद्ध का आधार  नफ़रत होता है, प्रेम मानवता नहीं ।
पहले युद्ध के लिये प्रस्थान करते राजा सेना को प्रोत्साहित करने के लिए जयकारा लगाते थे ।

क्षमाशील ईश्वर

ईश्वर को क्षमाशील मानते हैं इस लिये उनसे डरते नहीं। डरते तो बुरे कर्म नहीं करते ।
 अपने पाप धोने के लिये भगवान को मनाने के लिए कई सरल रास्ते हैं ।

बुधवार, 21 अप्रैल 2021

आस्तिक नास्तिक कैसे बनते हैं

धार्मिक धर्म ग्रंथों को बिना पढ़े, सुन सुन कर बहुत सारे लोग आस्तिक होते हैं ।
 उन ग्रन्थों को पढ़ कर, समझ कर ही कुछ लोग  नास्तिक हो जाते हैं ।
जैसे - ऋषि जाबालि,  चार्वाक ऋषि,  गौतम बुद्ध,  स्वामी पेरियार डॉ कोबूर (श्रीलंका) ,  भगत सिंह, विश्वनाथ (सरिता के सम्पादक) .. .... .... रायगढ़ जिला के मुमताज भारती, जय प्रकाश मानस रथ, लोइंग के स्व श्री सुभाष चंद्र गुप्ता,  पंडरीपानी पूर्व के श्री जगदीश गुप्ता,  महापल्ली के श्री पद्ममुख पंडा

बुधवार, 7 अप्रैल 2021

CO2 निर्माण

लोबान, धूप अगरबत्ती, घी,  तेल, मोमबत्ती , लकड़ी कुछ भी जलाने कार्बन डाई आक्साइड बनता है । इससे हवा में आक्सीजन  की खपत होती है। याने आक्सीजन कम हो जाता है कार्बन डाई आक्साइड बढ़ जाता है ।

सोमवार, 29 मार्च 2021

होली

कई साल से लोग होली मना रहे हैं, होली की बधाई देते हैं.. क्या इससे सुख समृद्धि में वृद्धि हो रही है? बुराई में कमी आ रही है ?

रविवार, 28 मार्च 2021

अम्बेडकर का नहीं हमारा संविधान

हमारे संविधान सभा के अध्यक्ष 
अम्बेडकर जी नहीं थे. वे drafting कमेटी के अध्यक्ष थे। 
drafting कमेटी का काम संविधान सभा में पारित नियम कानून को धारा उप धाराओं में सजाकर लिखना था । उन्होने उन पारित नियम कानून नीतियों को कर संविधान का रूप दिया ।
यह काम विधि विशेषज्ञ अच्छे से कर सकते थे । इस लिये इसकी जिम्मेदारी अम्बेडकर जी को दी गई थी ।
    अतः हमारे संविधान को अम्बेडकर का संविधान कहना गलत है ।

शनिवार, 20 मार्च 2021

कुल देवता कुल देवी

कुल देवी / कुल देवता 
                      ******
            हिंदू धर्म मानने वाले सभी जाति की एक एक कुल देवता / देवी होती है । पता नहीं, मुस्लिम इसाई लोगों के कुल देवता या कुल देवी होती है या नहीं ।
              कोलता जाति की कुल देवी 
श्री रामचंडी को मानते हैं । वे दुर्गा की रूप हैं ऐसा माना जाता है । आज कल हमारे इधर रायगढ़ पूर्वांचल के कई गांवों  में श्री रामचंडी के मंदिर बना रहे हैं । 
         देवी के नाम में श्री राम और श्री चंडी जुड़े हैं । इससे लगता है कि पाताल लोक की देवी महामाया ही ( जिन्हें देवी दुर्गा का रूप माना जाता है ) श्री रामचंडी देवी हैं जिनके सामने रावण का भाई पाताल का राजा अहिरावण श्री राम और श्री लक्ष्मण जी का बलि देने वाला था । वीर हनुमान जी ने अहिरावण को पराजित कर  राम और लक्ष्मण को भूलोक में  ले आये । हो सकता है हनुमान जी देवी महामाया / चंडी को भी अपने साथ ले आये हों । जिन्हें हम श्री रामचंडी कहते हैं जिन्हें हम कोलता जाति की कुल देवी मानते हैं ।

शनिवार, 13 मार्च 2021

वर्ण, जाति, उपनाम, पिछड़ी जाति, कोलता, गुप्ता

जाति और उनके उपनाम 
पिछड़ी जाति OBC कौन ? -
-------
छत्तीसगढ़ में कोलता जाति के लोग भी उपनाम "गुप्ता" लिखते हैं, ओड़िशा में कोई नहीं लिखता ।
******************
                 आर्यों के मनु स्मृति के अनुसार चार वर्णों में से तीन वर्ण क्रमशः उच्च माने जाते हैं ब्राह्मण, क्षत्रीय, वैश्य। चौथा वर्ण है शुद्र ।
*****************
           शुद्र को अछूत माना गया । ब्राह्मण उनके घर में जाकर जन्म  मृत्यु संस्कार, शादी विवाह, यज्ञ हवन आदि नहीं करते ।
               हमारे भारत के मूल निवासी जंगलों में रहने वाले  (S. T.) तथा मैदानी इलाके में रहने वाले (अन्य पिछड़ी जाति O. B. C. मुख्य काम खेती ) को आर्यों ने  राक्षस कहा । आर्यों के पुराणों में इन्हें राक्षस कहा गया है । उनके कथा कहानियों में उन्हें कुरूप, झगड़ालु , बदमाश, मांसाहारी..  बताया गया । आर्यों और राक्षसों के बीच युद्ध होते रहे । कथित राक्षस बलिष्ठ और  सरल स्वभाव के होते थे । आर्यों के कथित उच्च वर्ग (सवर्ण)  बड़े  दिमाग वाले तथा चालाक होते थे ।
             O. B.C  कोलता अघरिया कुर्मी.....  खुद को सवर्ण वैश्य,  क्षत्रिय कहलाना चाहते हैं खुद को उच्च जाति का बताकर सम्मान पाना चाहते हैं लेकिन शासन द्वारा मिलने वाली सहायता छात्रवृत्ति आरक्षण का लाभ लेते हैं ।
                 हम कोलता भी राक्षस कुल के हैं । छत्तीसगढ़ में हम कोलता लोगों के घर में  विवाह/एकादश कर्म के पूजा हवन में पुरोहित मंत्रोच्चार करते हैं कहते हैं -
जम्बू द्वीपे भारतवर्षे उत्कल देशे राक्षस कुलस्य गुप्त वंशस्य  . .......... (गुप्त के स्थान पर साहा, साहू, भोई भोय.... आदि )
ओड़िशा में क्या कहते हैं? कृपया बताएं।
इससे स्पष्ट है छत्तीसगढ़ के हम  (कोलता ) के पूर्वज उत्कल देश (ओड़िशा) से आए हैं । ज्ञातव्य है कि ओड़िशा में कोलता कुल्ता कुलिता कोई अपना उपनाम "गुप्ता " नहीं लिखते ।
                    ओडिशा से कुलिता कुलता छत्तीसगढ़ (पहले मध्यप्रदेश) में आकर कोलता लिखने लगे ।  पधान से प्रधान, भोई से भोय, साहू से साहा साव सा, ....।
            मध्यप्रदेश (वर्तमान छत्तीसगढ़) रायगढ़ पूर्वांचल दो दो विद्वान जो बहुत पढ़ाकू थे महापल्ली के श्री हेम सुंदर प्रधान तथा लोइंग के श्री पूर्ण चंद्र प्रधान ।
अपने कुल / जाति को गर्वित करने के लिए उपर्युक्त दोनो ने अलग अलग विचार कर अपना उपनाम परिवर्तन किया ।
श्री हेम सुंदर जी अपनी पुस्तक "कुलिता " में लिखा है कि कोलता जाति काश्मीर से आकर उत्कल में बस गये । सम्राट अशोक के वंशज हैं । याने क्षत्रिय हैं । उन्होंने आगे लिखा है कि उनके काम के अनुसार अनुसार गुप्त (प्रधान मंत्री), खम्हारी (कोषाध्यक्ष), गढ़तिया (गढ़पति /कीलेदार).... कहा जाता था । कालांतर में यही सब कुल मिला कर 120 वर्ग हो गये। उन्होने कोलता को कलिंग से जोड़ा। उनके अनुसार गुप्त और प्रधान पर्यायवाची हैं । (कोलता जाति को  (विंशसए) विशासहे कुल कहा जाता है ।) इसी लिये श्री हेम सुंदर प्रधान जी ने अपना उपनाम "गुप्त" लिखना आरम्भ किया ।
   श्री पूर्ण चंद्र प्रधान जी ने कोलता को उच्च /श्रेष्ठ स्थान दिलाने के उद्देश्य से 
मनु के चार वर्ण में से वैश्य वर्ण का बताने के लिए मनु के निर्देशानुसार सरनेम " गुप्त" लिखना उचित समझा । लेकिन वे हिंदी के अलावा अंग्रेजी के भी प्रेमी थे । उन्होने अपना सरनेम गुप्त का अंग्रेजी स्टाईल गुप्ता पसंद किया । वे पूर्ण चंद्र गुप्ता लिखने लगे । उनके बड़े भाई इन्द्रो जी भी, फिर लोइंग, भोजपल्ली  के गौन्तिया /गौटिया परिवार के अधिकतर लोग उपनाम  "प्रधान" लिखना छोड़ कर "गुप्ता" लिखने लगे । (लोइंग के  गौटिया परिवार में भी सरनेम लिखने में एकरूपता नहीं थी। मेरे ताऊ श्री धरनीधर प्रधान, मेरे पिता श्री गजपति प्रधान,  मेरे चाचा श्री जयराम गुप्ता,  श्री उद्धव प्रधान,  चचेरे भाई श्री शशिभूषण प्रधान ) । उसी वंश के दूसरे गांव महापल्ली, केंसरा, तुरंगा, पोटेबिर्नी, ..के लोग भी प्रधान सरनेम छोड़ कर गुप्ता लिखने लगे । यह गुप्ता सरनेम बड़े लोगों का, ऊँचा माना जाने लगा। फिर  छत्तीसगढ़ के विभिन्न सरनेम प्रधान, भोई, खम्हारी,  साहू, बारीक, बिश्वाल, स्वाईं   ....  ..अपना उपनाम  गुप्ता लिखने लगे । कालांतर में छत्तीसगढ़ कोलता समाज की बैठक में बहुत विचार विमर्श के पश्चात गुप्ता सरनेम को मान्यता दी गई ।
*****************        
             ज्ञातव्य है कि मनु स्मृति के अनुसार चार वर्ण ब्राह्मण , क्षत्रीय,  वैश्य, शुद्र का 
काम क्रमशः -
ब्राह्मण - पढ़ना पढ़ाना,  यज्ञ हवन पूजा पाठ करना , दान दक्षिणा लेना। 
क्षत्रीय - अश्त्र शस्त्र धारण कर राज्य के लिये युद्ध करना ।
वैश्य - व्यापार करना। समय और स्थान परिवर्तन से किसी वस्तु, मुद्रा के मूल्य में वृद्धि अर्थात लाभ कमाना।
(वैश्य संस्कृत [संज्ञा पुल्लिंग] 1. हिंदू वर्णव्यवस्था में निरूपित तीसरा वर्ण,  उक्त वर्ण का व्यक्ति 2. व्यापार करने वाला व्यक्ति ; व्यापारी।)
शुद्र - सेवा करना ।
मनु ने चारों वर्ण के लिये अलग अलग उपनाम लिखने का निर्देश दिये  है। उच्च तीन वर्णों को निम्नानुसार अलग अलग जनेऊ धारण करने का निर्देश दिये हैं ।
वर्ण   - उपनाम - जनेऊ 
ब्राह्मण - शर्मा  -  रेशम 
क्षत्रीय  - सिंह  -  कपास 
वैश्य     - गुप्त  - जूट
शुद्र      - दास 
(ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य, ये तीन वर्ण विद्याध्ययन से दूसरा जन्म प्राप्त करते हैं | विद्याध्ययन न कर पाने वाला शूद्र, चौथा वर्ण है | इन चार वर्णों के अतिरिक्त आर्यों में या श्रेष्ट मनुष्यों में पांचवा कोई वर्ण नहीं है।)
 मनु स्मृति को रामायण, महाभारत काल से पहले का माना जाता है किन्तु  यह सत्य प्रतीत नहीं होता । क्योंकि मनु के निर्देशानुसार वर्ण अनुसार  उपनाम लिखने का कोई प्रमाण रामायण, महाभारत,भगवद्गीता  में नहीं मिलता । कहीं नहीं लिखा है.. राजा श्री दशरथ सिंह, श्री राम सिंह, श्री पांडु सिंह, श्री दुर्योधन सिंह, युधिष्ठिर सिंह
******************
             कालांतर में जनसंख्या वृद्धि के कारण सभी वर्णों के उनके काम के अनुसार कई कई वर्ग बन गए । तदनुसार अलग अलग सरनेम याने एक उपनाम के कई उपनाम ।
ब्राह्मणों शर्मा के - पंडा , द्विवेदी,  त्रिवेदी. चतुर्वेदी, तिवारी ...
कोलता के - कोई राजा या जमीदार का मेनेजर का काम किया उनके वंशज दिवान/खम्हारी, कोई गांव का मुखिया बना तो उसके वंशज पधान /प्रधान, कोई साहुकारी करने लगा तो उनके वंशज साहू.... 
पधान प्रधान, साहू सा साव साहा शाह,  भोई भोय, बारीक, खम्हारी , दिवान, बिश्वाल,  ... .... 

वर्तमान में 
सरनेम देख कर जाति नहीं जान सकते ।
सरनेम लिखने के संबंध में कोई कानून नही है। याने उपनाम लिखने के लिए सभी स्वतंत्र हैं कोई कुछ भी लिखे । कई जाति के लोग पहले कोई उपनाम ही नहीं लिखते थे ।
बाद में दूसरों के देखा देखी कुछ लोग अपनी जाति को ही उपनाम लिखने लगे । कुछ शारीरिक जाति के नये नये उपनाम गढ़कर लिखने लगे । जैसे निर्मलकर, विमलकर, कुम्भकार, बसोड़, चर्मकार, किसान, सूर्यवंशी,  ... 
कुछ जाति के लोग दूसरी जाति के उपनाम को लिखने लगे । जैसे भोय, साहू, ठाकुर, चौहान, ...
ज्ञातव्य है कि पहले परीक्षा या अन्य फार्म में उपनाम का कालम नहीं होता  था ।
           आधुनिक काल में साहित्यकारों के द्वारा अपने स्वभाव कर्म योग्यता को व्यक्त करने के लिए अतिरिक्त उपनाम लिखने की परम्परा बनी । जैसे श्री  रामधारी सिंह "दिनकर,  श्री गोपाल दास "नीरज",  श्री जय प्रकाश  "मानस", .................
********
                  मेरे विचार से मनु के निर्देशानुसार अपने वर्ण के मुख्य उपनाम के साथ उस के वर्ग का उपनाम लिखना चाहिए । इनके अलावा जो चाहें अपनी पसंद का अतिरिक्त उपनाम भी लिखना चाहिए ।
              मेरे समझ में मनु स्मृति को छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ के निम्नांकित  दो शिक्षक ठीक ठीक पढ़े और समझे थे । क्यों कि वे अपना नाम मनु के निर्देशानुसार लिखते थे ।
( उनसे कभी मनु स्मृति या जाति उपनाम के सम्बन्ध में मेरी चर्चा नहीं हुई ।
1 श्री नीलाम्बर प्रसाद शर्मा त्रिपाठी "शास्त्री" सेवा निवृत्त प्रधान पाठक लोइंग (जिला रायगढ़) 
2 श्री कृतार्थ रथ शर्मा सेवा निवृत्त प्रधान पाठक  नवाँपारा (पुसौर  जिला रायगढ़ ) ।
                यदि हमारी जाति "कोलता" को वैश्य मान लें तो लिखना चाहिए -
श्री हेम सुंदर गुप्त प्रधान (महापल्ली )
श्री पूर्ण चंद्र गुप्त प्रधान (लोइंग )
तदनुसार मैं लिखूं  तो -
नत्थू राम गुप्त प्रधान "सत्यार्थी"
****
             कृपया मुझे जातिवादी या मनुवादी न समझें । यह बता दूं मैं मनु स्मृति पढ़ा हूं । 
मेरे इस लेख का मकसद किसी  को ठेस पहुंचाना नहीं है , सच को सामने लाना है ।
*******************
अवलोकनार्थ संलग्न है स्व श्री हेम सुंदर गुप्त जी की पुस्तक "कुलिता" के कुछ अंश

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

रामायण महाभारत के बाद मनु स्मृति रची गई

रामायण  महाभारत के बाद मनु स्मृति की रचना हुई 
************
 मनु स्मृति के अनुसार चार वर्ण ब्राह्मण , क्षत्रीय,  वैश्य, शुद्र का 
काम क्रमशः -
ब्राह्मण - पढ़ना पढ़ाना,  यज्ञ हवन पूजा पाठ करना , दान दक्षिणा लेना। 
क्षत्रीय - अश्त्र शस्त्र धारण कर राज्य के लिये युद्ध करना ।
वैश्य - व्यापार करना। समय और स्थान परिवर्तन से किसी वस्तु, मुद्रा के मूल्य में वृद्धि अर्थात लाभ कमाना।
(वैश्य संस्कृत [संज्ञा पुल्लिंग] 1. हिंदू वर्णव्यवस्था में निरूपित तीसरा वर्ण,  उक्त वर्ण का व्यक्ति 2. व्यापार करने वाला व्यक्ति ; व्यापारी।)
शुद्र - सेवा करना ।
मनु ने चारों वर्ण के लिये अलग अलग उपनाम लिखने का निर्देश दिये  है। उच्च तीन वर्णों को निम्नानुसार अलग अलग जनेऊ धारण करने का निर्देश दिये हैं ।
वर्ण   - उपनाम - जनेऊ 
ब्राह्मण - शर्मा  -  रेशम 
क्षत्रीय  - सिंह  -  कपास 
वैश्य     - गुप्त  - जूट
शुद्र      - दास 
(ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य, ये तीन वर्ण विद्याध्ययन से दूसरा जन्म प्राप्त करते हैं | विद्याध्ययन न कर पाने वाला शूद्र, चौथा वर्ण है | इन चार वर्णों के अतिरिक्त आर्यों में या श्रेष्ट मनुष्यों में पांचवा कोई वर्ण नहीं है।)
 मनु स्मृति को रामायण, महाभारत काल से पहले का माना जाता है किन्तु  यह सत्य प्रतीत नहीं होता । क्योंकि मनु के निर्देशानुसार वर्ण अनुसार  उपनाम लिखने का कोई प्रमाण रामायण, महाभारत,भगवद्गीता  में नहीं मिलता । कहीं नहीं लिखा है.. राजा श्री दशरथ सिंह, श्री राम सिंह, श्री पांडु सिंह, श्री दुर्योधन सिंह, युधिष्ठिर सिंह

बुधवार, 24 फ़रवरी 2021

विद्यालय और मंदिर

विद्यालय का मतलब शिक्षा ज्ञान का केन्द्र होता है. वह भक्ति केन्द्र नहीं होता. भक्ति के लिये मंदिर मस्जिद चर्च गुरुद्वारा होते हैं जहां विज्ञान, तर्क, प्रयोग का कोई महत्व नहीं होता जिसे पवित्र कहा जाता है । वहां  जो सुनाया जाता है उसे ही सच माना जाता है ।

सोमवार, 15 फ़रवरी 2021

वैज्ञानिक जागरूकता समिति की स्थापना

       आज देश में वैज्ञानिक जागरूकता, स्वास्थ्य जागरूकता की बहुत जरूरत है । इसके लिए हर जिला में एक वैज्ञानिक जागरूकता फोरम /समिति की स्थापना होनी चाहिए  जो  विद्यार्थीयों में वैज्ञानिक तथा स्वास्थ्य जागरूकता के लिए कोशिश करे ।

हमारी संस्कृति प्यार वाली


  असल में  राधा कृष्ण के प्यारवाली है हमारी सँस्कृति ....खजुराहो  जैसे शिल्प दुनियाँ में  कहीं नहीं ।   हकीकत में  1000साल पुराना हमारा समाज ज्यादा mature  और खुल्ला था ।

शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

शादी की उम्र क्या हो

शादी की उम्र क्या हो ?-
हमारे देश में कानून अनुसार शादी की न्यूनतम उम्र लड़कियों के लिए 18 और लड़कों के लिए 21 है । कानून में शादी के लिये पुरुष से महिला की उम्र अधिक हो, दोनो की बराबर हो.... तो कोई प्रतिबंध नहीं है ।
 मनु स्मृति के अनुसार लड़का लड़की के शादी के उम्र में 8 साल का अंतर होना चाहिए । यह अंतर का सुझाव बहुत महत्वपूर्ण है । इसलिये कि पुरुष की यौनेच्छा 70-80 साल तक भी रह सकती है लेकिन स्त्री की इच्छा उसके मासिक चलते तक ही रहती है । प्रकृति द्वारा दिये इस विसंगति के कारण पत्नी के रजोनिवृत्ति के बाद पति नया पार्टनर खोजने लगता है । पहले पुरुष दो - तीन शादी करते थे । आज कल स्त्री की रजोनिवृत्ति के बाद पांच - सात साल तक हार्मोन चिकित्सा से Period की अवधि बढ़ाई जा सकती है ।

सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

संविधान में इंसानियत

 गीता कुरान बाइबल तो अपनी अपनी बात कहते हैं , एक संविधान ही है जो इससे उपर उठकर सिर्फ इंसानियत की बात कहता है |

रविवार, 27 दिसंबर 2020

जंगल में तपस्या

जंगल में तपस्या करने से भगवान के दर्शन और आशीर्वाद मिलता है । मोक्ष ओर स्वर्ग मिलता है ।
स्वर्ग में अप्सराएं सोम रस उपलब्ध होते हैं । वहां कोई काम करना नहीं पड़ता । सुख, आनंद ही आनंद ।
लेकिन आज कल बहुत कम लोग तपस्या करते हैं ।

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

गांधी जी और वर्ण व्यवस्था

अम्बेडकर भक्त कहते हैं कि गांधी जी मनु के वर्ण व्यवस्था के पक्षधर थे ।
तो क्या हुआ? मुंडे मुंडे मतिर्भिनाः। 
गांधी जी किसी शुद्र दलित को पढ़ने पढ़ाने, शिक्षक मंत्री बनने, वोट देने, से नहीं रोका । अछूतों से अछूत व्यवहार नहीं किया ।

धर्म में सवाल नहीं

सभी धर्म दिमाग आंख सब बंद कर चुपचाप मानने के लिए कहते हैं । कोई तर्क नहीं, सही कोई सवाल नहीं ।

वीर या आधा वीर


सावरकर जी आजादी की लडाई में शामिल हुए.  इसीलिए उन्हें कालापानी की सजा हुई.  बाद में माफ़ीनामा लिख कर सजा से मुक्त हुए.  उनके आजादी की लड़ाई, कालापानी  के कष्ट की सोचें। 
यह भी सोचें हमने देश के लिए क्या किया?  हम होते तो क्या करते? 
सावरकर जी को पूरा वीर भले ही न कहें आधा वीर तो कह सकते हैं ।




गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

गांधी जी का हरिजन और मोदी जी का दिब्यांग

गांधी जी ने कथित शुद्र दलित को प्यार से हरिजन कहा था. सम्मान देने की नियत से । (उन्होंने कभी किसी दलित शुद्र का तिरस्कार अपमान नहीं किया। ) जैसे मोदी जी ने विकलांग अपंग को भी दिब्यांग नाम दिया उन्हें सम्मान देने के लिए ।
        कथित दलित शुद्रों को तिरस्कार के भाव से हरिजन कहें या SC उन्हें बुरा तो लगेगा ही । उसी तरह विकलांग अपंग दिब्यांग ।

रविवार, 20 दिसंबर 2020

गांधी ओर हरिजन

गांधी और हरिजन 
यह तर्क है तर्क करने के लिए. 
कथित दलित शुद्र हरिजन हैं तो बाकी राक्षस हैं क्या? 
उन्हें गांधी जी ने हरिजन कहा था उसमें कोई तिरस्कार अपमान का भाव नहीं था । 
ये भीम के भक्त अम्बेडकर को सबसे महान, सबसे बड़ा बनाने के लिए गांधी जी की तुलना कर उनके बारे में झूठ अफवाह फैलाते हैं । वे कहते हैं कि गांधी जी कथित शुद्रों के शुभ चिंतक नहीं थे । उन्हें हरिजन कहकर उनका अपमान किया । वे इसके साथ एक झूठ फैला रहे हैं कि जिसके पिता का पता नहीं होता उन्हें हरिजन कहा जाता है याने वौश्या के संतान को । यह सरासर झूठ है । दरअसल जिनके पिता का पता नहीं होता उन्हें हरिजन नहीं राम जनी कहा जाता है । (इसका मतलब यह भी नहीं कि वे श्री राम जी के संतान हैं । )
यह भी ज्ञातव्य है कि 
गांधी जी अपने जीवन में कथित शुद्र दलितों के साथ कभी अछूत ब्यवहार नहीं किया ।
हमारे संविधान में सब को समान अधिकार दिया गया है, कथित शुद्रों हरिजन दलित को भी , उन्हें भी आरक्षण दिया गया है । यह सब गांधी जी जीवित थे तब हुआ है । यह अधिकार केवल एक अम्बेडकर जी की इच्छा से नहीं, पूरे संविधान सभा की सहमति से हुआ है ।

आरक्षण का लाभ देने के लिए हर वर्ग को एक नाम तो देना ही पड़ा । ओ बी सी OBC,  एस टी ST,  एस सी SC ।
कथित शुद्र एस सी SC कहते हैं. कई लोगों के कहने के लहजे में तिरस्कार का भाव होता है ।
यह गलत है । लेकिन धीरे धीरे शिक्षा प्रसार और सझदारी के कारण उन्हें अपमानित करने का भाव , छुआछूत कम हो रहा है ।

बुधवार, 16 दिसंबर 2020

अम्बेडकर

भीम राव अम्बेडकर जी निश्चित ही बहुत intelligent थे, खूब पढाई किये, बहुत सारे डिग्री हासिल किये लेकिन उन्हें देश दुनियां के लिए नहीं, केवल अपनी अछूत जाति के हित से मतलब था ।
        उन्होने  देश के संविधान सभा के ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में सभा द्वारा पारित नियम कानून का  बहुत अच्छा ड्राफ्टिंग किया ।

रविवार, 13 दिसंबर 2020

मेरी आस्था

मैं पहले पूरा आस्तिक था । लेकिन अब मुझे किसी भी भगवान देवी देवता भूत प्रेत के अस्तित्व पर विश्वास नहीं है । 
मैं यह सार्वजनिक कर रहा हूं । अपना विचार व्यक्त करना चाहिये । मुझे सिर्फ़ मानवता पर भरोसा है । क्यों कि मनुष्य ही मनुष्य के काम आता है ।
हमारे घर में उन भगवान देवी देवताओं की मुर्ति फोटो हैं क्यों कि घर में मैं अकेला नहीं रहता ।
     अगर वे दुनियां में कहीं हैं तो सब कुछ देख कर मुक दर्शक क्यों बने रहते हैं? स्पष्ट है वे नहीं हैं, कल्पित हैं । अगर हैं तो अपनी duty नहीं कर रहे । ऐसी स्थिति में उनका अस्तित्व क्यों स्वीकार करूं?

भगवान को जानने, पाने की कोशिश


उस कथित  भगवान को जानने की बहुत कोशिश किया। अब कोशिश बंद है । 
कुछ भी नहीं समझा, कुछ भी नहीं जाना । 
उसे खोजने, जानने,पाने की कोशिश करना निरर्थक लगा । 
**********
इतनी बड़ी दुनियां 
इतने सारे लोग 
आओ 
सबसे प्यार करें ।




गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

आर्य और अनार्य


भारत के मूल निवासी (ST, OBC)  बलिष्ठ, सीधे,सरल, सच्चे,निष्कपट , होते थे । आर्य उनकी अपेक्षा बड़े दिमाग वाले याने intellgent होते थे । मूल निवासी जंगल में रहते थे । जंगल के पेड़ पौधों के फल पत्ते और मांस ही उनका मुख्य भोजन था ।

बाद में कुछ (OBC) मैदानी भाग में रहने लगे जो खेती तथा पशु पालन करने लगे । 

आर्यो का सर्वोच्च वर्ण ब्राह्मण बहुत अधिक intelligent थे । उनकी कल्पना शक्ति अद्भुत होती  श। भगवान देवी देवता को पैदा कर लेते श । ग्रहों की चाल स्थिति बदल देते । याने पूरी दुनियां को नचाते ।
      उनका दूसरा वर्ण क्षत्रिय बलशाली थे । वे बाहु बल से किसी भी भाग के राजा बन जाते ।
         तीसरा वर्ण वैश्य भी बड़े दिमाग वाले  होते थे । वे खेत खेत्र में बिना मेहनत किये बुद्धि के बल पर वस्तुओं का उत्पादन करते याने विनिमय कर मालामाल होते ।
      आर्य अपनी सेवा के लिये जिन्हें नगर गाँव के किनारे जगह देकर बसाते थे उन्हें वे शुद्र कहते थे । वे अछूत होते थे ।
  
      आर्य खुद को देव कहते थे और भारत के मूल निवासियों को अनार्य दानव राक्षस कहते थे ।
आर्य अपने कथा कहानियों में मूल निवासियों के राजाओं को खल नायक बताकर उन्हें बदमाश, कुरूप बताते थे तथा उनका उपहास करते थे ।

आर्य अपने दिमाग का उपयोग कर भारत में प्रभाव जमाने लगे । ब्राह्मण के अलावा क्षत्रिय तथा वैश्य के घर में पूजा पाठ करते थे इससे उनकी पर्याप्त आमदनी नहीं होती थी । इसलिए वे भारत के मूल निवासी ST, OBC के घर में भी पूजा पाठ करने लगे । वे आज भी शुद्र के घर में पूजा पाठ शादी विवाह आदि कोई संस्कार , यज्ञ हवन नहीं करते ।
  
ST, OBC, ब्राह्मण, क्षत्रिय , वैश्य और शुद्रों के त्वचा का रंग, रहन सहन, संस्कार उनके क्रिया कलाप, सब  अलग अलग होते थे । कालांतर में सब मिश्रण होते जा रहा है ।

राम नाम सत्य

🤔🤔
अगर राम नाम सत्य है, तो बाकी के क्या है...? जैसे- ब्रम्हा, विष्णु, महेश, दुर्गा , काली, सरस्वती इत्यादि क्या ये सब नाम झूठ है...?🤔

सोमवार, 7 दिसंबर 2020

महिला शिक्षा

महिलाओं को युग युग से शिक्षा से वंचित रखा गया था । कुछ साल से शिक्षा मिल रही  है । धीरे धीरे  सोच विचार , वैज्ञानिक जागरूकता में वृद्धि होने लगी है।

आस्था

आस्था -
 हमारे हिंदू धर्म के अनुसार जो भी होता है पूर्व निर्धारित होता है| याने भगवान द्वारा तय होता है| बाढ़ भूकम्प, युद्ध, दंगे फसाद, हत्या चोरी डकैती, बलात्कार, भ्रष्टाचार... सब कुछ.. 
 कोई पत्ता हिलता हो तो वह भी उपर वाले की मर्जी से होता है ।
 सब कुछ वही करता है| गजब है यह मान्यता| 
कोई इसे बकवास कहे तो उनकी धार्मिक आस्था को चोट लगेगी| और ऐसी मान्यता के प्रचार प्रसार से हमारी वैज्ञानिक आस्था को चोट लगेगी उसका क्या?