सत्य को जानने की कोशिश करनी चाहिए. सत्य जानने के लिए उलट पुलट हर तरह के विचार पढ़ कर सोचना चाहिए. किसी लोखी गई या कही गई बात को आँख बंद कर नहीं मानना चाहिए. सत्य ही सुन्दर है. सत्य ही कल्याणकरी है.
मंगलवार, 28 जनवरी 2020
हमारा संविधान
गुरुवार, 23 जनवरी 2020
GK & Reasoning का महत्व
शनिवार, 21 दिसंबर 2019
सोच
रविवार, 15 दिसंबर 2019
1/2 वीर सावरकर
शनिवार, 14 दिसंबर 2019
मेरी आस्था
गुरुवार, 5 दिसंबर 2019
बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं
शुक्रवार, 22 नवंबर 2019
मधुमेह रोगियों के लिये आहार
रविवार, 17 नवंबर 2019
अपने संविधान धर्म की बुराई
सोमवार, 11 नवंबर 2019
सरकार द्वारा नीजी स्कूलों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए
सोमवार, 28 अक्टूबर 2019
विश्व गुरू
संशोधन परिवर्तन
रविवार, 27 अक्टूबर 2019
परिवर्तन ही गति है वर्ना मौत
रविवार, 20 अक्टूबर 2019
घास फूस कविता हम भी करते हैं
जो लिखता है वह लेखक है चाहे चिट्ठी ,डायरी ही ही लिखे या अपने स्कूल में स्वतंत्र निबंध लिखे ।
जो रचना करे वह रचनाकार है चाहे उसे कचरा, घास फूस कहा जाय । लेकिन ऐसे लेखकों रचनाकारों को साहित्यकार नहीं कह सकते ।
उच्च स्तर के लेखकों कवियों को को पढ़ने से बहुत मिलता है लेकिन कचरे घास फूस से भी कुछ तो मिलता है ।
लेख, कहानी, कविता रचना है जो एक विचार ही होता है, भाषा शैली का स्तर ऊंच नीच हो सकता है ।
हम भी घास फूस कविता लिखते हैं ।
घास फूस को साहित्य नहीं कहा जा सकता ।
घास फूस कविता हम भी करते हैं
अब पहले जैसे पाठक कम हैं जो साहित्य के स्तर को परखें ।
वैसे जो लिखता है वह लेखक है चाहे चिट्ठी ,डायरी ही ही लिखे या अपने स्कूल में स्वतंत्र निबंध लिखे ।
जो रचना करे वह रचनाकार है चाहे उसे कचरा, घास फूस कहा जाय ।
उच्च स्तर के लेखकों कवियों को को पढ़ने से बहुत मिलता है लेकिन कचरे घास फूस से भी कुछ तो मिलता है ।
लेख, कहानी, कविता रचना है जो एक विचार ही होता है, भाषा शैली का स्तर ऊंच नीच हो सकता है ।
मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019
गांधी सुभाष के रास्ते अलग किंतु मकसद एक देश की आजादी
कांग्रेस के अधिकतर सदस्य गांधी जी के शांतिपूर्ण अहिंसक आंदोलन के समर्थक थे जबकि सुभाष जी सशस्त्र आंदोलन के समर्थक थे । जयप्रकाश नारायण ने अपनी आत्म कथा में लिखा है - 'गांधी जी का रास्ता सुविधाजनक लगा इसलिए हम उनके साथ हो गए ।"
गांधी और सुभाष के रास्ते अलग अलग थे किंतु मकसद एक ही था देश की आजादी ।
भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए
साधु साध्वी बाबा बाबी को ही विधायक सांसद मंत्री संत्री बने तो भारत विश्व गुरू पक्का ।
ये लोग बच्चे पैदा नहीं करेंगे, भ्रष्टाचार नहीं करेंगे । गोबर विज्ञान और
मंत्र तंत्र, पूजा पाठ, यज्ञ हवन, भजन किर्तन से सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा ।
आतंकवाद नक्सलवाद पाकिस्तान सब खतम ।
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019
बाबा का संविधान? किसका संविधान ?
प्रेमचंद का गोदान, तुलसी का राम चरित मानस, धर्मवीर भारती का गुनाहों का देवता.....
ये सब तो ठीक है.
लेकिन कुछ लोग बार बार अलापते रहते हैं
बाबा का संविधान ,
अम्बेडकर का संविधान ..
ये क्या कहना चाहते हैं ।
जेनेरिक दवा
branded और generic दवा में quality की दृष्टि से कोई अंतर नहीं है । branded दवा का दाम अनाप शनाप होता है जब कि generic का दाम बहुत कम । इसीलिए सरकारी आदेश है सबको generic दवा prescribe करें । सरकारी अस्पतालों में सबको generic दवा ही दी जाती है । इससे बहुत बचत है ।
गोड़से भक्तों की सोच
कुछ गोडसे भक्त कह रहे हैं _
सरकार को इतिहास की किताबों में गोडसे को गांधी का हत्यारा पढ़ाने के साथ-साथ गोडसे का अंतिम बयान भी पढ़ाया जाना चाहिए, की उसने आखिर गांधी जी की हत्या क्यों की थी?
******
तब तो आतंकवादियों नक्सलियों बलात्कारियों चोर हत्यारे डाकू. , , . सबसे पूछ लो वे ऐसा क्यों बने? वे क्यों करते हैं ऐसा?
अपने परिवार के बच्चों को वह सब भी पढ़ाओ ।
बुधवार, 2 अक्टूबर 2019
भारत का बंटवारा
गांधीजी ने भारत को बाँटा तो RSS और हिन्दू महा सभा वाले क्या कर रहे थे? नफ़रत के बीज बोने में व्यस्त थे ।
भारत का बंटवारा गांधी जी नहीं चाहते थे । परिस्थिति अनुसार उन्हें मानना पड़ा ।
शनिवार, 21 सितंबर 2019
जेनेरिक दवा
branded और generic दवा में quality की दृष्टि से कोई अंतर नहीं है । branded दवा का दाम अनाप शनाप होता है जब कि generic का दाम बहुत कम । इसीलिए सरकारी आदेश है सबको generic दवा prescribe करें । सरकारी अस्पतालों में सबको generic दवा ही दी जाती है । इससे बहुत बचत है ।
बुधवार, 11 सितंबर 2019
भ्रष्टाचार कायम रहेगा
हमारे धर्म में पाप अपराध से मुक्ति के short cut रास्ते बताए गए हैं । फलस्वरूप दिनों दिन भ्रष्टाचार बढ़ रहा है । भगवान, देवी देवताओं के ये चालाक एजेंट जब तक ऐसे कल्पित रास्ता सुझाते रहेंगे भ्रष्टाचार कायम रहेगा ।
सोमवार, 19 अगस्त 2019
सेवा निवृति के बाद
मैं सेवा निवृत शिक्षक हूं. सेवा निवृत्ति के बाद हमारे अंचल के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में जाता हूं। अपने अध्यापन अनुभव बाँटता हूं। कक्षा में सामान्य ज्ञान, तर्क, अंधेविश्वास, स्वास्थ्य, पर चर्चा करता हूँ।, विज्ञान, गणित , भाषा की बुनियादी बातें बताता हूं। अंत में कुछ प्रश्न पूछता हूं । अच्छे जबाब देने वाले को प्रोत्साहनार्थ एक कलम प्रदान करता हूँ । रोज नहीं जाता ।
रविवार, 18 अगस्त 2019
मुंडे मुंडे मतिर्भिन्ना
किसी का समर्थन या विरोध देश भक्ति का पैमाना नहीं होता ।
मुंडे मुंडे मतिर्भिन्ना । वर्ना लोग रोबोट हो जाएंगे । यह दुनियां के लिये अच्छी बात नहीं होगी ।
लेकिन हिटलर यही चाहता था कि लोग रोबोट हो जांय याने बिना सोचे समझे मान जांय ।
MSSSU
एक नई university बनाएं M S S S U मोदी संस्कारी संस्कृति संस्कृत विश्वविद्यालय जहाँ केवल संस्कार संस्कृति और संस्कृत की पढ़ाई हो ।
उम्मीद है पूरी दुनियां से विद्यार्थी प्रवेश लेंगे ।
रविवार, 11 अगस्त 2019
मंगलवार, 6 अगस्त 2019
अब POK पाकिस्तान का, हमारा काश्मीर हमारा ।
काश्मीर समझौता के किसी शर्त का पालन नहीं करने का मतलब वह समझौता निरस्त ।
अब तक हम कहते रहे कश्मीर समझौता अनुसार
पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा है। लेकिन हम संसद में भी बस कहते रहे ऐसा। वह कभी हमारा होना यह सम्भव नहीं था ।
अब POK पाकिस्तान का, हमारा काश्मीर हमारा। बात खत्म ।
सिद्धांत रूप से हमने पाक अधिकृत कश्मीर पर से अपना अधिकार छोड़ दिया है।
कुछ साल पहले फारुख अब्दुल्ला ने सुझाव दिया था कि पाकिस्तान से समझौता कर के कश्मीर के उनके हिस्से को उन्हें दे दिया जाये और भारत वाले कश्मीर को भारत ले लेवे जिस पर सभी पार्टियां लगभग सहमत हो जायेंगी। परंतु फारुख अब्दुल्ला के इस सुझाव की खिल्ली उड़ाई गई थी और उसे देश द्रोही कहा गया था। आज उसी सुझाव को लगभग मान लिया गया है और कार्यरूप भी दे दिया गया है।
शनिवार, 27 जुलाई 2019
Pornography
pornography
भारतीय संस्कृति के ठेकेदार महान संस्कारी पार्टी भाजपा भारतीय संस्कृति रक्षा के लिए भारत में porn प्रतिबंधित किया। लेकिन सब कुछ लेकिन लेकिन हो रहा है । लगातार भाजपाइयों के porn video सोशल मीडिया में आ रहे हैं ।
यह सब Pornography बंद होने के कारण हो रहे हैं, बलात्कार भी इसी कारण बढ़े हैं ।
मनोवैज्ञानिक फ्रायड के अनुसार काम वासना का दमन करने से विकृत रूप धारण कर लेती है। काम की पूर्ति होना स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है । कामुक स्वप्न से भी सेक्स की पूर्ति होती है ।
***
वयस्कों के लिये पोर्न फोटो वीडियो देखने की छूट होने से उनकी कामवासना की कुछ पूर्ति हो सकती है। इससे अवैध संबंधों और बलात्कार में कमी हो सकती है ।
धर्म ग्रंथ और संविधान सब पढ़ना चाहिए
सभी धर्म ग्रन्थों को पढ़ कर सोच विचार करना चाहिए फिर जो उचित लगे उसे मानना चाहिए ।
अपने देश के संविधान को पढ़ कर समझ कर ईमानदारी पूर्वक मानना चाहिए ।
मंगलवार, 23 जुलाई 2019
अन्तर्जातीय विवाह वाले का बहिष्कार
इस पोस्ट में कही गई नियोग प्रथा यदि भारत में प्रचलित थी तो स्पष्ट है कि पहले अंतर्जातीय संबध/ विवाह समाज में मान्य था| शायद इसीलिए हमारे भारत के किसी भी एक जाति के लोग एक ही रंग के त्वचा वाले नहीं होते अर्थात गोरे काले सांवले होते हैं ।
जातियों में जातीय श्रेष्ठता का अहंकार बेकार है| अंतर्जातीय विवाह को समाज द्वारा मान्यता न देना उचित नहीं| मान्यता न दें तो सामाजिक बहिष्कार तो कदापि उचित नहीं है ।
सोमवार, 22 जुलाई 2019
कुछ अवैज्ञानिक बातें
कुछ अवैज्ञानिक बातें
जो आस्था को बनाए रखने के लिए कभी कभी प्रचारित की जाती हैं । जान बूझ कर अफ़वाह फ़ैलाने का मकसद कुछ स्वार्थ हो हो सकता है ।
* पीपल के पेड़ और तुलसी के पौधे रात में भी आक्सीजन छोड़ते हैं ।
* मोटर साइकल के पेट्रोल टंकी में तुलसी के पत्ते डालने से माइलेज बढ़ जाता है ।
* गोबर लेप खतरनाक विकिरण से सुरक्षा देता है ।
* गंगा का पानी कभी नहीं सड़ता, उसमें वेक्टेरिया नहीं पनपते ।
गंगा के पानी का एक बूंद किसी कुंआ, तालाब में डाल देने से पूरा पानी का अपवर्तनांक बढ़ जाता है ।
... ...,...
कुछ आप भी बताएं
कुछ अवैज्ञानिक बातें
कुछ अवैज्ञानिक बातें
जो आस्था को बनाए रखने के लिए कभी कभी प्रचारित की जाती हैं । जान बूझ कर अफ़वाह फ़ैलाने का मकसद कुछ स्वार्थ हो हो सकता है ।
* पीपल के पेड़ और तुलसी के पौधे रात में भी आक्सीजन छोड़ते हैं ।
* मोटर साइकल के पेट्रोल टंकी में तुलसी के पत्ते डालने से माइलेज बढ़ जाता है ।
* गोबर लेप खतरनाक विकिरण से सुरक्षा देता है ।
* गंगा का पानी कभी नहीं सड़ता, उसमें वेक्टेरिया नहीं पनपते ।
गंगा के पानी का एक बूंद किसी कुंआ, तालाब में डाल देने से पूरा पानी का अपवर्तनांक बढ़ जाता है ।
... ...,...
कुछ आप भी बताएं
गुरुवार, 18 जुलाई 2019
हमारे गाँव लोइंग में हरिजन सम्मेलन
हमारे गांव में हरिजन सम्मेलन
***********
बहुत पहले हमारे गाँव लोइंग में हरिजन सम्मेलन हुआ था सम्मेलन में हरिजन लोग भी भोजन बनाने में सहभीगी हुए थे । पूरे गाँव के लोगों बीच बस्ती में एक पंगत में भोजन किये । यह सब हमारे परिवार के आदरणीय श्री पूर्ण चंद्र गुप्ता जी के प्रयास से सफल रहा । कई साल तक दूसरे गांव के लोग हमें अछूत मानते थे । बाद में वे कथित महान जातिवाती लोग सब भूल गए ।
हम 1967-1975 के बीच मेरे मित्र चाचा स्व श्री सुभाष चंद्र गुप्ता जी के साथ हमारे गांव के एक हरिजन मित्र पैनका के घर में चाय पानी पीते थे ।
आज कल लोग घर के बाहर भोजन करते हैं । कोई नहीं जानता बनाने वाले या परोसने वाले किस जाति के हैं । याने तथाकथित उच्च जाति के लोग कथित शुद्र जाति के लोगों के द्वारा बनाया गया भोजन प्रेम से खाते हैं । इसी तरह रक्त शुद्धता की बात करने वाले जरूरत पड़ने पर शुद्रों का खून अपने शरीर में चढ़ाते हैं ।
बुधवार, 17 जुलाई 2019
जातीय समाज और खाप खत्म हो जाएंगे
जाति को समाज कहना आज उचित नहीं है, यह संकुचित दायरा है ।आज पूरा विश्व एक समान माना जाता है क्यों कि सबका प्रभाव सब पर पड़ता है । ।
जातीय दम्भ को बकरार रखने के लिए जाति समाज, खाप पंचायत चलाई जा रही है ।इनका भविष्य में खत्म हो जाएगा ।जय जगत ।
सम्पूर्ण विश्व एक समाज
समाज का अर्थ जाति समाज कहना ठीक नहीं है । पहले समाज याने एक समुदाय को कहा जाता था जो परस्पर आर्थिक ब्यावसायिक, सामाजिक सम्बन्धों के साथ मिलकर रहते थे, सुख दुख के भागिदार होते थे । अब समाज का मतलब जाति से नहीं, पूरा देश, पूरा विश्व हो गया है । क्यों कि पूरे विश्व के लोग परस्पर सम्बन्धित होते हैं । एक देश के लोगों की तकलीफ़ से दूसरे देश के लोगों को भी दुख होता है । एक देश का प्रभाव पूरे विश्व पर पड़ता है । इसिलिये विनोबा जी जय भारत नहीं, जय जगत कहते थे ।
सामाजिक बहिष्कार
चोर, घूसखोर, अपराधी, सरकारी पैसा खाने वाले, सरकारी नौकरी करने वाले समय खाने वाले, झूठ बोलने वाले, रिश्तेदारों का पैसा जमीन हड़पने वालों, . ...का बहिष्कार करना चाहिए ।
सोमवार, 15 जुलाई 2019
हिंदू संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश
हिंदू एक संस्कृति है । भारतीय संस्कृति । कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं इस तहजीब को नष्ट करने की ।
रविवार, 14 जुलाई 2019
unfriend या block कर देना चाहिए
सोशल मीडिया में ऐसे लोगों को unfriend या block कर देना चाहिए ।
*जो किसी विचार, जानकारी से सहमत नहीं होने से उसका विरोध करना तो चाहते हैं लेकिन उनके पास कोई तर्क आधार नहीं होता ऐसे लोग कुतर्क या गाली गलौच करते हैं ।
*जो किसी पोस्ट से सम्बधित जबाब न देकर बेकार की बात लिखते हैं ।
शनिवार, 13 जुलाई 2019
स्वमूत्र चिकित्सा
हमारे भारत में विभिन्न चिकित्सा पद्धतियाँ प्रचलित हैं लेकिन सभी कारगर नहीं।
मोरार जी देसाई भी रोज सुबह अपना मूत्र पीते थे । वे प्रधान मंत्री बने तब यह सार्वजनिक हुआ । उसी दौरान स्वमूत्र चिकित्सा पर कुछ पुस्तकें भी प्रकाशित हुई जिसमें अपने मूत्र से सभी रोगों का इलाज बताया गया था ।
पता नहीं आजकल वे पुस्तकें दुकानों में है या नहीं ।
मुर्खों की मुर्खता
किसी विचार, जानकारी से सहमत नहीं होने से कुछ मुर्ख उसका विरोध करना तो चाहते हैं लेकिन उनके पास कोई तर्क आधार नहीं होता ऐसे लोग कुतर्क या गाली गलौच करते हैं , दूसरों को मुर्ख कहते हैं ।
मुर्खों की मुर्खता
किसी विचार, जानकारी से सहमत नहीं होने से कुछ मुर्ख उसका विरोध करना तो चाहते हैं लेकिन उनके पास कोई तर्क आधार नहीं होता ऐसे लोग कुतर्क या गाली गलौच करते हैं , दूसरों को मुर्ख कहते हैं ।
कट्टर लोगों से दूर रहना चाहिए
जो किसी धर्म या राजनैतिक पार्टी के कट्टर समर्थक हों उनसे दूर ही रहना चाहिए । block कर देना चाहिए । खासकर जो किसी विचार या जानकारी का तर्क आधार युक्त विरोध नहीं कर सकते, कुतर्क या गाली गलौज करते हैं ।
RSS का गणवेश
लगभग 90 साल तक RSS का गणवेश था ढीला ढाला half pent और टोपी यह समझ में नहीं आता भारतीय संस्कृति के ठेकेदार क्यों पसंद किये?
बहुत आलोचना होने से अब full pent में आ गये। कोई जानकार बताएंगे क्यों ऐसा किया गया? धोती कुरता कोई असुविधाजनक नहीं था लाठी चालन और meeting के लिए ।
RSS द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिरों में आचार्य और आचार्या शुरू से ही धोती कुर्ता , साड़ी पहनते हैं ।
शुक्रवार, 12 जुलाई 2019
भारत भारत है । हिंदू राष्ट्र का क्या मतलब ?
सामान्यतः लोग हिंदू एक को एक धर्म ही मानते हैं जिसमें भगवान हैं श्री राम, श्री कृष्ण. श्री विष्णु....
सुप्रीम कोर्ट के अनुसार हिंदू कोई धर्म नहीं, एक संस्कृति है ।
याने भारत की संस्कृति । भारत की तहजीब ।
तो हिंदू हिंदू क्यों कह रहे हैं भारतीय कहें ।
हिंदू राष्ट्रवाद का क्या मतलब? भारतीय राष्ट्रवाद कहें । भारत भारत है फ़िर
हिंदू राष्ट्र की बात क्यों जब सारे भारतीय हिंदू हैं ।
भ्रष्टाचार का विकास
भ्रष्ट अपराधी बहुत आस्तिक होते हैं ।आम लोगों की अपेक्षा ज्यादा पूजा पाठ करते हैं ।खूब तीर्थ यात्रा करते हैं । शायद वे अपने गुनाहों से बचने के लिए ऐसा करते हैं । उन्हें लगता है ऐसा करने से भगवान उन्हें माफ़ कर देंगे । इसिलिये हमारे देश में भ्रष्टाचार जोरदार विकास कर रहा है ।
भ्रष्टाचार का विकास
भ्रष्ट अपराधी बहुत आस्तिक होते हैं ।आम लोगों की अपेक्षा ज्यादा पूजा पाठ करते हैं ।खूब तीर्थ यात्रा करते हैं । शायद वे अपने गुनाहों से बचने के लिए ऐसा करते हैं । उन्हें लगता है ऐसा करने से भगवान उन्हें माफ़ कर देंगे । इसिलिये हमारे देश में भ्रष्टाचार जोरदार विकास कर रहा है ।
बुधवार, 10 जुलाई 2019
पेट्रोल का क्या करें
सोशल मीडिया में यह उपदेश दे रहे हैं लोग --
सच्चे हिंदुओं जितना अधिक हो सके, कोशिश करो कि इन मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार करो..आर्थिक चोट, शारीरिक चोट से बढ़कर होती है।
*******
ये तो बतादो पेट्रोल का क्या करें?
मतभेद और मनभेद
अटल बिहारी बाजपेयी जी की एक बात मैं याद रखता हूँ..
मत भेद को मन भेद नहीं बनाना चाहिए ।
रक्ष संस्कृति अर्थात राक्षस
आचार्य चतुरसेन के वयम् रक्षामः में कहा है यः रक्षति सः राक्षसः। राक्षस अर्थात रक्ष संस्कृति, रक्षा करने की संस्कृति ।
********
ये राक्षस भारत के मूल निवासी ST, और OBC ।
बड़े दिमाग वाले आर्य भारत में आकर राक्षसों के ऊपर हो गये ।
मंगलवार, 9 जुलाई 2019
हिंदी में मात्रा, वर्ण
हिंदी को कुछ अनावश्यक मात्रा वर्णों से मुक्त कर देना चाहिए ।
ँ , ,
ऋ, ष, ञ, ङ, त्र , ,
रविवार, 7 जुलाई 2019
कुछ ने तोड़ा सबने नहीं
बौद्ध विहारों को कुछ हिन्दुओं ने तोड़ा, सभी हिंदुओं ने नहीं ।
सभी मुसलमानों ने जजिया कर नहीं लगाया, मंदिर नहीं तोड़ा ।
मंगलवार, 2 जुलाई 2019
आम सभा
किसी भी संस्था में किसी विशेष उद्देश्य (चुनाव, बजट प्रस्ताव...) को लेकर आहूत आम सभा के अलावा साल में कम से कम एक बार संस्था के हित में बृहद चर्चा के लिये आहूत करना चाहिए जिसमें संस्था के विकास के लिए सदस्यों के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर उचित निर्णय लिया जा सके । ऐसे आम सभा एक दो घंटा के लिये नहीं अपितु पूरा दिन हो ताकि सदस्यों को विचार विमर्श के लिये पर्याप्त समय मिल सके ।
आम सभा
किसी भी संस्था में किसी विशेष उद्देश्य (चुनाव, बजट प्रस्ताव...) को लेकर आहूत आम सभा के अलावा साल में कम से कम एक बार संस्था के हित में बृहद चर्चा के लिये आहूत करना चाहिए जिसमें संस्था के विकास के लिए सदस्यों के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर उचित निर्णय लिया जा सके । ऐसे आम सभा एक दो घंटा के लिये नहीं अपितु पूरा दिन हो ताकि सदस्यों को विचार विमर्श के लिये पर्याप्त समय मिल सके ।
आम सभा
किसी भी संस्था में किसी विशेष उद्देश्य (चुनाव, बजट प्रस्ताव...) को लेकर आहूत आम सभा के अलावा साल में कम से कम एक बार संस्था के हित में बृहद चर्चा के लिये आहूत करना चाहिए जिसमें संस्था के विकास के लिए सदस्यों के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर उचित निर्णय लिया जा सके । ऐसे आम सभा एक दो घंटा के लिये नहीं अपितु पूरा दिन हो ताकि सदस्यों को विचार विमर्श के लिये पर्याप्त समय मिल सके ।
रविवार, 30 जून 2019
सबसे अच्छा सोशल मीडिया
उपन्यास कथा कहानी कविता निबंध में लेखक अपने मन की बात लिखता है । लोग खरीदकर पढ़ते थे लेकिन अब बहुत कम लोग खरीद रहे हैं ।मैं खुद दस बारह साल से छोड़ दिया ।
अब सोशल मीडिया अपना विचार ब्यक्त करने, विचार और जानकारी के आदान प्रदान के लिये सबसे अच्छा साधन है ।
अपने मन की बात
facebook twitter में कोई मेरे मन की बात पोस्ट करता है तो मैं शेअर कर देता हूं । टाईप करने से बच जाता हूँ । वैसे भी और उनकी तरह अच्छी शैली में निबंध कविता नहीं लिख सकता ।
कभी कभी किसी पोस्ट पर मुझे संशय हो तो debate discuss के लिये और कोई पोस्ट दूसरों की जानकारी के लिये भी शेअर करता हूं ।
शुक्रवार, 28 जून 2019
सपनों के सौदागर सपना दिखाते हैं
सालों से अखंड भारत का सपना दिखाने वाले खुद कुछ किये नहीं , बस सपना दिखाते हैं ये सपनों के सौदागर ।
अब भी यह सपना दिखा रहे हैं कुछ तथा कथित देश भक्त । क्या पाकिस्तान बंगला देश को भारत में जबर्दस्ती शामिल करने के लिए युद्ध करना उचित होगा?
अखंड भारत का सपना
अखंड भारत का सपना दिखाने वाले कुछ किये नहीं , बस सपना दिखाते हैं ये सपनों के सौदागर ।
गुरुवार, 27 जून 2019
मेरे गुरू
मैं किसी गुरू से कर्ण मंत्र नहीं लिया याने मेरा कोई कान फूंका गुरू नहीं है ।
मेरे गुरू हैं मेरे दादा जी, माता पिता, मेरे स्कूल शिक्षक, उपन्यासकार, कथाकार, कवि, लेखक, सम्पादक, सोशल मीडिया के विचारक, प्रकृति
बुधवार, 26 जून 2019
मेरा धर्म मानवता
मैं पूजा पाठ, अजपाजप, भगवान देवी देवताओं की मुर्तियों के सामने मत्था टेकना उनसे कुछ मांगना सालों से छोड़ दिया । मैं किसी गुरू से कर्ण मंत्र नहीं लिया याने मेरा कोई कान फूंका गुरू नहीं है ।
कभी कभी ध्यान करता हूं ।
मन्दिरों में चढ़ावा नहीं देता जहाँ भगवान देवी देयताओं की मुर्तियाँ होती हैं । सिर्फ़ एक मंदिर में चढ़ावा दिया हूं जहाँ साक्षात् देवी देवता विद्यार्थियों को बहुत कम वेतन में अच्छी शिक्षा देते हैं । वह मंदिर है बटमूल आश्रम महाविद्यालय महापल्ली जिला रायगढ़ ।
मानवता मेरा धर्म है । विद्यार्थियों के हित में कुछ कुछ करता रहता हूं ।
मंगलवार, 25 जून 2019
पढ़े लिखे मुर्ख
हाँ सही कहा, पढ़े लिखे मुर्ख पेड़ पर नहीं फलते। वे लकीर के फ़कीर होते हैं जो विज्ञान का क ख ग भी नहीं जानते । नये विचार को सुनना भी नहीं चाहते ।
ऐसे मुर्ख किसी विचार का तर्क आधार युक्त जबाब नहीं दे सकते, वे दूसरों को मुर्ख कह कर खुश होते हैं ।
तिरस्कार बहिष्कार
मेरे विचार से अन्तर्जातीय विवाह को प्रोत्साहित करें न करें उनका तिरस्कार बहिष्कार नहीं करना चाहिए ।
सोमवार, 24 जून 2019
साजिश
सालों से नफ़रतों के बीज बो रहे हैं । अब फ़लने फ़ूलने लगे हैं ।
सब सोची समझी साजिश है । हिंदू मुस्लिम लड़ाई दंगा मारकाट.. मुस्लिम दूसरे देश में चले जाएंगे । हमारा देश हिंदुस्थान बन जाएगा ।
रविवार, 23 जून 2019
संविधान का पालन
संविधान का पालन करना चाहिए सब को लेकिन क्या भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलना भी जरूरी है सब के लिये? हम तो बोलते हैं लेकिन घटिया नीच संकीर्ण चोर अपराधी गद्दार राष्ट्र द्रोही घूसखोर लोग भी वंदे मातरम और भारत माता की जय कहते हैं ।
शनिवार, 22 जून 2019
अन्तर्जातीय विवाह
मेरे विचार से अन्तर्जातीय विवाह को भले ही प्रोत्साहित न करें लेकिन उनका तिरस्कार बहिष्कार नहीं करना चाहिए ।
*************#
हर जाति में उच्चता का दम्भ भरा है । कहते हैं अन्तरर्जातीय विवाह से खून का मिश्रण हो जाएगा जो उन्हें मंजूर नहीं । अब तक मिश्रण नहीं हुआ है ऐसा कहने का कोई आधार नहीं है । हमारे भारत में अधिकतर जाति के लोग mix colour के हैं याने एक जाति के लोग एक ही रंग रूप के नहीं हैं ।
पौराणिक काल, महाभारत काल में अंतर्जातीय विवाह प्रचलित थे । बाद में जातीय घमंड पनपा है ।
जरूरत पड़ने पर कथित नीची जाति का खून भी लेते हैं । कहते हैं हमारी जाति के संस्कार उच्च हैं । देख रहे हैं सब कहने की बात है । एक ही जाति में अलग अलग संस्कार होते हैं ।
कई बार युवा वर्ग में हत्या आत्म हत्या का कारण भी यह जाति दम्भ ही होता है ।
अन्तर्जातीय विवाह को मान्यता देने वाले निश्चित ही किसी जाति धर्म से उपर मानवता के पुजारी होते हैं । जाति अहंकार वाले अंतर्जातीय विवाह करने वालों को जाति समाज से बहिष्कृत कर देते हैं ।
विज्ञान अनुसार जिन जातियों में सिकल सेल बीमारी होती है अन्तर्जातीय विवाह से भावी पीढी कम होगी ।
** ***********#
मेरे विचार से अन्तर्जातीय विवाह को प्रोत्साहित भले न करें लेकिन जो करते हैं उनका तिरस्कार बहिष्कार नहीं करना चाहिए ।
**************#
कृपया coment box में बिना तर्क आधार के असहमति व्यक्त न करें । कोई व्यक्तिगत प्रश्न उपदेश न दें ।
लकीर के फ़कीर तो इस पोस्ट को पढ कर सोच विचार करना पसंद नहीं करेंगे । बाकी युवा विचार वालों में से कुछ लोग क्या कहेंगे सोच कर चाहते हुए भी like नहीं करेंगे ।