गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017

समाज सेवा

लोग कहते हैं.. सेवा निवृति के बाद समाज के लिए कुछ करना चाहिए । सामाजिक कार्य में रूचि लेनी चाहिए । ****************** #- ये समाज सेवा, सामाजिक कार्य.. सेवा निवृति के बाद ही क्यों? पहले क्यों नहीं? सेवा निवृति के पहले समय नहीं मिलता कहना सही नहीं है। यदि मन में समाज के लिए कुछ करने की इच्छा हो तो कम समय देकर कुछ तो कर सकते हैं । #- कुछ लोग अपनी जाति समाज को ही समाज मानते हैं । यह सही नहीं है, संकुचित अवधारणा है। सम्पूर्ण विश्व एक समाज है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें