हमारे गांव लोइंग जिला रायगढ़ के पास एक पहाड़ है नाम कबरा पहाड़| पहाड़ कुछ झुका हुआ है. वहाँ वर्षा के पानी से बिना भीगे पांच सौ लोग रह सकते हैं| वहां कई कार्यक्रम हुए हैं, गोवर्धन पूजा भी|
मान लीजिए उस जमाने के most intelligent गोपालक श्री कृष्ण जी को उस जगह की जानकारी हो. बारीश से बचने के लिए अपने चरवाहे मित्रों को बुलाकर ले गए हों|
उनके साथी खुश होकर बताए होंगे, जिसे कथा लेखक ने लिख दिया होगा कि श्री कृष्ण ने कबरा पहाड़ को उंगली से उपर उठा दिया|
या फिर मजाक मजाक में अपनी उंगली उपर रख कर बोले हों ..ये मैं कबरा पहाड़ उठा दिया हूँ. आओ यहां पहाड़ के नीचे. भीगने से बचो|
सत्य को जानने की कोशिश करनी चाहिए. सत्य जानने के लिए उलट पुलट हर तरह के विचार पढ़ कर सोचना चाहिए. किसी लोखी गई या कही गई बात को आँख बंद कर नहीं मानना चाहिए. सत्य ही सुन्दर है. सत्य ही कल्याणकरी है.
शुक्रवार, 11 नवंबर 2016
कबरा पहाड़
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें