शनिवार, 13 मई 2017

in case of emergency

Lallusingh ने वाट्सएप ग्रुप में भेजा है_
*आकस्मिक घटना संकेत -*
   *जरूर पढे- और करे भी*

    "ICE"(In Case of Emergency /आपात स्थिति
          के समय)

हम सभी अपने मोबाइल की मेमोरी में नाम के साथ नम्बर दर्ज करते हैं किंतु हमारे अलावा कोई नहीं जानता कि इनमें से कौन सा नम्बर हमारे परिवार के सदस्य अथवा नजदीकी रिश्तेदार या मित्र का है।

यदि हम दुर्घटना ग्रस्त हो जाय या अचानक बीमार पड़ जायें तो जो व्यक्ति हमें अस्पताल पहुँचाता है, उसके पास हमारा मोबाइल फोन तो मिल जाता है परंतु वह यह नहीं जानता कि किसे फोन किया जाय ?क्योंकि मोबाइल में सैकड़ों नम्बर
दर्ज है किंतु आपात स्थिति(Emergency) में किससे सम्पर्क किया जाय ?

अतः"ICE"(In Case of Emergency /आपात स्थिति के समय) की परिकल्पना की गई ।

"ICE" की संकल्पना आपात स्थिति (Emergency)में तुरंत सम्पर्क स्थापित करने की विधा है ।जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा मोबाइल फोन रखता है।आपको चाहिए कि आपात स्थिति (Emergency)में जिससे तुरंत सम्पर्क करना चाहिए, उसका फोन नंबर "ICE"(In Case of Emergency) के साथ दर्ज करें।

यह विचार एक पुलिसकर्मी के दिमाग में आया जिसने अनुभव किया कि जब भी वह दुर्घटना स्थल पर पहुंचा, दुर्घटना ग्रस्त अथवा बीमार व्यक्ति के पास मोबाइल फोन तो होता है पर यह पता नहीं चल पाता था कि किससे तुरंत सम्पर्क कर सूचना दी जाय।इस कारण उसने विचार किया कि यदि ऐसी स्थिति हेतु राष्ट्रीय स्तर पर मान्य एक शब्द की संकल्पना की जाय तो आपात कालीन स्थितियों में आपात सेवा देने वाले व्यक्ति या पुलिसकर्मी आपके द्वारा "ICE " के साथ दर्ज किए गए नंबर पर, उचित व्यक्ति से तुरंत सम्पर्क स्थापित करने में सक्षम होंगे।

आज ही अपने मोबाइल फोन में आपात स्थिति में सम्पर्क हेतु "ICE "  के साथ नम्बर दर्ज कर इस विचार धारा को विस्तारित करें।

उदाहरणार्थ;
नाम : ICE Deepak
नंबर : +91 xxxxx xxxxx
आवश्यक हो तो,  आपात स्थिति हेतु एक से अधिक व्यक्तियों के नाम भी ICE 1, ICE 2, ICE 3 के साथ दर्ज किए जा सकते हैं।
एक उत्तम विचार बहुत बड़ा
        बदलाव लायेगा।
कृपया इसे अपने प्रियजनों और मित्रों को भेजिए, यह वास्तव में किसी का जीवन बचाने में सहायक सिद्ध होगा।

याद रखिए जब आप बोलने में असमर्थ होंगे,
      " ICE "आपके लिए बोलेगा।
            जनहित में जारी - 🙏🏻

satyamshiwamsundaram.blogger.com: हमारा धर्म हमारा संविधान

satyamshiwamsundaram.blogger.com: हमारा धर्म हमारा संविधान: समाज के लिए जो नियम बनाए जाते थे वह धर्म है| यः धारयति सः धर्मः| जो धारण करें वह धर्म है| कुरान, मनु स्मृति . . सभी तब के धर्म थे जिसका पालन...

पाप मुक्ति और भ्रष्टाचार

भ्रष्टाचार कायम रहेगा, जब तक हमारे कृपालु भगवान और देवी देवता हमें पाप मुक्त करते रहेंगे

शुक्रवार, 12 मई 2017

ईश्वर

कोई ईश्वर रास्ता दिखाता है क्या किसी को? सब की  सुननी चाहिए| स्वयं सोच विचार कर निर्णय लेना चाहिए|
अगर ईश्वर रास्ता दिखाता तो दुनियाँ में इतने पाप अपराध भ्रष्टाचार मार काट नहीं होते|
इसीलिए गौतम बुद्ध ने कहा है " अप्प दीपो भव|" अपना रास्ता खुद बनाओ|

गुरुवार, 11 मई 2017

हर तरह के विचार पढ़ें

लोगों की जानकारी तथा डिबेट करने के लिए मैं दूसरों के विचार शेअर करता हूँ| हमें उलट पुलट हर तरह के विचार पढ़कर सोच विचार करना चाहिए| सहमत नहीं होने से तर्क आधार सह विरोध भी करना चाहिए|

हमारा धर्म हमारा संविधान

समाज के लिए जो नियम बनाए जाते थे वह धर्म है| यः धारयति सः धर्मः| जो धारण करें वह धर्म है| कुरान, मनु स्मृति . . सभी तब के धर्म थे जिसका पालन करना अनिवार्य होता था| नए जमाने में समाज उन पुराने धर्मों को उचित नहीं मानता| हर देश में संविधान है | अब यही हमारा धर्म होना चाहिए| लेकिन कुछ लकीर के फकीर कट्टर पंथी अब भी मनु स्मृति/कुरान को अपना धर्म मानते हैं| संविधान के साथ साथ मनु स्मृति/कुरान को एक साथ मानना संभव ही नहीं है|

मनु स्मृति का संशोधित रूप हमारा संविधान

पहले मनु स्मृति अनुसार हमारा देश हमारा समाज चलता था| संशोधन परिवर्तन कर आज का हमारा संविधान बनाया गया है| संशोधन क्रम से नहीं हुआ| आजादी के पश्चात मनुवाद की बुराइयों को हटाकर संविधान बना|

गुरुवार, 4 मई 2017

विद्यार्थी बने रहें

हमें जीवन भर विद्यार्थी बने रहना चाहिए | पढें, सुनें और विचार करें |

क्यों???

सभी प्रश्नों के उत्तर जीवन में मिलना संभव नहीं| फिर भी हर बात पर मन में क्या? क्यों? कैसे? आना चाहिए| इनमें ज्यादा महत्वपूर्ण है क्यों?
क्यों का जबाब पाने की हर दम कोशिश करनी चाहिए|

बुधवार, 3 मई 2017

ईश्वर की सेवा

मेरे विचार से सर्व शक्तिमान कथित ईश्वर या किसी देवी देवता को हमारी सेवा की जरूरत नहीं है|

सोमवार, 1 मई 2017

ईश्वर और समाज का हित

ईश्वर को मानने से समाज का कोई हित नहीं है , आम जन का धन और समय बर्बाद हो रहा है, मनुष्य मनुष्य से दूर हो रहा है |

रविवार, 30 अप्रैल 2017

समाज के लिए नियम

समाज के लिए बनाए गए नियम धर्म कहलाता जिसका धारण (पालन) करना चाहिए| उसमें देश काल परिस्थिति अनुसार संशोधन परिवर्तन होते रहना चाहिए जैसा कि संविधान| जिसमें परिवर्तन नहीं वहां गति नहीं| जिसमें गति नहीं वह जीवंत नहीं मृत हो जाता है|

शनिवार, 29 अप्रैल 2017

श्रीकृष्ण

श्रीकृष्ण जी उस जमाने के most intelligennt थे| बहुत सारी लड़कियां उनसे प्रेम करती थीं|  कृष्ण जी सबसे प्रेम करते थे| he was  best lover.
इसमें आलोचना की कोई गु्ंजाईश नहीं|
कृष्ण की 8 ही पत्नियां थीं यथा- रुक्मणि, जाम्बवन्ती, सत्यभामा, कालिन्दी, मित्रबिन्दा, सत्या, भद्रा और लक्ष्मणा।
उस जमाने में एकाधिक विवाह करने का रिवाज था| क्योंकि बहुत युद्ध होने के कारण पुरूषों की संख्या कम थी|
उस समय विवाहेत्तर प्रेम को समाज बुरा नहीं मानता था| प्रेमिका को कभी पत्नी का दर्जा नहीं मिलता | इसलिए श्रीकृष्ण की 16008 पत्नियां थीं कहना गलत है| आठ के अलावा बाकी सब प्रेमिकाएं थीं| कृष्ण जी के शानदार व्यक्तित्व के कारण बाद में भी मीरा उन्हें पति मानने लगी| आज भी कई लड़कियां खुद को उनकी प्रेमिका/ पत्नी मानती हैं| उनमें से कई शादी भी नहीं करतीं|

एकाधिक विवाह

पहले युद्ध बहुत होते थे| सैनिक मारे जाते थे| फलस्वरूप. पुरुष की अपेक्षा स्त्रियों की संख्या अधिक होती थी| समायोजन के लिए पुरुष को एकाधिक शादी करने की छूट थी| मुस्लिम अब भी उसे बनाए रखना चाहते हैं|

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017

क्रूर बनाम मानवतावादी

भगवान को मानने वाल कई लोग अपराध करते हैं खूब बाद में मंदिरों में पाप मुक्ति के लिए खूब चढ़ावा देते हैं| भगवान को नहीं मानने वाले मानवतावादी होते हैं| कट्टर धार्मिक क्रूर सहिष्णु होते हैं आतंकवादी होते हैं धर्म के नाम पर हत्या करते हैं|

रविवार, 23 अप्रैल 2017

कल पुस्तक दिवस था| याद आ रहे हैं

कलवपुस्तक दिवस था| याद आ रहे हैं_
******
उपन्यास-
प्यारे लाल अवारा, गुलशन नंदा,
कुशवाहा कांत, वेद प्रकाश काम्बोज, वेद प्रकाश शर्मा, ... .
सुरेन्द्र मोहन पाठक, ओम प्रकाश शर्मा,
इब्ने सफी बी ए, कर्नल रंजीत, मीना सरकार. हेडली चेईस, ....
वी वहानवी, मस्त राम, ...
बंकिम चन्द्र, रवीन्द्र नाथ, धर्मवीर भारती, रांगेय राघव, जयशंकर प्रसाद, कृष्ण चंदर, जैनेन्द्र कुमार, भगवती चरण वर्मा, प्रेम चंद, राहिल सांकृत्यायन, राजेन्द्र यादव, चतुरसेन शास्त्री, अमृत लाल नागर, विमल मित्र, ... ..
पत्र पत्रिका_
साप्ताहिक ब्लीट्ज,
कल्याण, अखंड ज्योति, दिव्य ज्योति,
धर्म युग, साप्ताहिक हिंदुस्तान, सारिका,
नुतन पुरातन ज्ञान विज्ञान ...की पत्रिका नवनीत ( भारती भवन से समन्वित से पहले), सरिता, मुक्ता,..

मंगलवार, 18 अप्रैल 2017

लाउड स्पीकर


Dr Vijay Mehta

Loud speaker पे अजान भी बंद हो ,भजन भी बंद हो ,गुरुद्वारा से गुरुवाणी भी बंद हो .....

secularism का मतलब किसी भी धर्म की कोई भी मूर्खता जो नागरिक धर्म का उल्लंघन हो, उसे किसी हालात मॆं इजाजत ना हो ।

चार दीवारों के अंदर , .....बाहर आवाज़ न जाये इस तरीके से जिसे अजान ,भजन कूछ भी और 365*24*7 करने हो तो खुशी से करे ।

धेट इज आल

सोमवार, 17 अप्रैल 2017

धर्म का संशोधित रूप संविधान

जिसका धारण करना अर्थात पालन करना अनिवार्य होता था उसे धर्म कहते थे|| लेकिन देश काल परिस्थिति अनुसार परिवर्तन संशोधन होना चाहिए| अब हमारा धर्म हमारा संविधान होना चाहिए|

गुरुवार, 13 अप्रैल 2017

भीमराव अम्बेडकर को नमन


भीमराव अम्बेडकर को नमन | वे दलितों के नहीं थे हम सबके थे| हमारा संविधान किसी एक वर्ग का नहीं हम सबका है | संविधान ही हमारा धर्म होना चाहिए| संविधान निर्माण करने वालों को नमन | संविधान को मान्य करने वाले सांसदों को नमन |

सोमवार, 10 अप्रैल 2017

गंगा नदी

कुछ चालाक लोगों ने गंगा नदी को पाप नाशिनी मोक्ष प्रदायिनी माता बनाकर उसे पवित्र बना दिया| फलस्वरूप वह स्वच्छ नहीं रह गया|

हमारा संविधान महान

हमारा संविधान सभी धर्मों के नियम परम्पराओं के विरुद्ध होते हुए भी महान है| जिन्होंने इसका निर्माण किया,  मान्यता दी वे निश्चित ही महान हैं|

रविवार, 9 अप्रैल 2017

भारत की जय

यदि संविधान में यह "भारत माता की जय" राष्ट्रीय नारा घोषित हो या कानून बना दिया जाय बोलने के लिए तब तो बोलना ही पड़ेगा | तब तक भारत की जय |

ईश्वर का जन्म

दरअसल जब संसार का रहस्य कुछ भी समझ में नहीं आया तो ईश्वर की कल्पना की गई| यही उनके जन्म की सच्ची कहानी है|
ईश्वर की सत्ता को मान लेने से सारे प्रश्न.. जन्म मृत्यु जीवन ...समाप्त हो जाते हैं| मन शांत हो जाता है|

शनिवार, 8 अप्रैल 2017

धर्म के परिणाम

विभिन्न धर्मों के परिणाम - ईश्वर अल्लाह गॉड देवी देवताओं को पटाने की कोशिश में हम मनुष्य मनुष्य से दूर होते गए|

शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017

गौदान


मरने के बाद आत्मा को गाय की पूँछ पकड़ कर वैतरणी नदी पार करना पड़ता है| आत्मा को तैरना नहीं आता| बाम्हन को एक गाय दान में चाहिए|

मन की शांति के लिए उपाय

मन की शांति के लिए कुछ  सरल सुलभ प्रचलित उपाय हैं .
घर परिवार दुनियाँदारी से दूर हो जाना|
1_. कम समय के लिए- मंदिर मस्जिद चर्च, पूजा पाठ, भजन कीर्तन, सत्संग प्रवचन कथा सुनना, ...
2_. कोई नशा शराब गांजा....
३_.अधिक समय के लिए- बाबा बन जाना

क्या जरूरत है

ये पूजा पाठ भजन कीर्तन यज्ञ हवन नमाज प्रार्थना हमारे समाज से बुराइयों को दूर नहीं कर सकते तो इसकी जरूरत क्या है?

पाप मुक्ति के साधनों का आविष्कार

हमारे देश में लगभग सभी लोग धार्मिक आस्थावान पूजा पाठ यज्ञ हवन भक्ति भजन कीर्तन करते हैं फिर भी भ्रष्टाचार अपराध चोरी डकैती मार काट बलात्कार बढ़ रहे हैं लगातार...
  ******
हमारे सारे पाप से मुक्ति के सरल सुलभ उपाय ब्राह्मणों द्वारा आविष्कार किए गए हैं| परिणाम
हमारे देश में भ्रष्टाचार अपराध चोरी डकैती मार काट बलात्कार बढ़ रहे हैं लगातार...

गुरुवार, 6 अप्रैल 2017

ग्रह दशा

ललित दार्शनिक _
अमेरिका और रूस जैसे देश दूसरे ग्रहों पर जीवन या फ़िर जीवन बचाने के लिये पृथ्वी जैसा दूसरा ग्रह ढूँढ़ने की कोशिश में रात -दिन एक किये हुए हैं वहीँ दूसरी तरफ़ हम अँगूठी में लगे पत्थर के द्वारा उन्हीं ग्रहों की दिशा बदलने में लगे हुए हैं l

पृथ्वी स्थिर है शेषनाग के सर पर

धार्मिक ग्रंथ के अनुसार शेषनाग के सर पर पृथ्वी स्थिर है. सूर्य पूर्व से पश्चिम की ओर प्रति दिन यात्रा करता है|
जो अपने दिमाग का उपयोग न करें. वे स्वीकार कर लेगा लेकिन गेलिलियो नहीं|.

बुधवार, 5 अप्रैल 2017

नास्तिक स्वतंत्र होता है

नास्तिक स्वतंत्र होता है अपनी बुद्धि का प्रयोग करता है| वह किसी ग्रंथ से बंधा नहीं होता|

जो होता है अच्छा होता है|

P.M.Panda Mahapalli_
कहा जाता है कि जो भी होता है अच्छे के लिए होता है। पर आजकल जो घृणित घटनाएँ होती हैं क्या वह किसी अच्छे के लिए है? चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार?फिर उसकी हत्या??
ये जो पहले से बनाकर रखी गई अवधारणाएं हैं निहायत ही घटिया व बकवास हैं।

मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

धार्मिक ग्रंथों से शिक्षा

कहते हैं धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने से कुछ न कुछ शिक्षा मिलती है| इन ग्रंथों का इतना ही महत्व है तो ...
बालीवुड की सभी फिल्मों से कुछ न कुछ शिक्षा मिलती है| बस कुछ सोचने समझने की बात है|
वैसे ही इसी तरह बहुत सारे लेखकों के कथा उपन्यास भी ह क्या इन्हें धार्मिक ग्रंथ का दर्जा दिया जा सकता है?
प्यारे लाल अवारा, गुलशन नंदा,
कुशवाहा कांत, वेद प्रकाश काम्बोज, वेद प्रकाश शर्मा, ... . 

सुरेन्द्र मोहन पाठक, ओम प्रकाश शर्मा,
इब्ने सफी बी ए, कर्नल रंजीत,  मीना सरकार. हेडली चेईस, ....

वी वहानवी, मस्त राम, ...

बंकिम चन्द्र, रवीन्द्र नाथ, धर्मवीर भारती, रांगेय राघव, जयशंकर प्रसाद, कृष्ण चंदर, जैनेन्द्र कुमार, भगवती चरण वर्मा, प्रेम चंद, राहुल सांकृत्यायन, राजेन्द्र यादव, चतुरसेन शास्त्री, अमृत लाल नागर. ... ..

सम्पूर्ण विश्व के लिए एक धर्म एक संविधान

यः धारयति सः धर्मः| जो धारण करने योग्य हो या धारण करते हैं वह धर्म है|
कुरान, मनु स्मृति, गीता रामायण में बताई गई हर बात/ नियम को क्या पालन करना/मानना संभव है? क्या आप ऐसा करते हैं?
    (मैं केवल नमाज अदा करना, पूजा पाठ भक्ति की बात नहीं कर रहा)
धर्मों में बताई/ कही गई बातों के विपरीत भी हैं हमारे संविधान के नियम कानून|
विशिष्ट वर्ग द्वारा समाज के लिए बनाए गए विभिन्न धर्मों के नियमों को आज का शिक्षित वर्ग समाज के हित में मानने को तैयार नहीं है| इसी लिए लोकतंत्र द्वारा राष्ट्र के हित में सम्पूर्ण समाज के लिए नए नियम कानून बनाए गए जो संविधान कहलाता है|
आज का संविधान राष्ट्र के सम्पूर्ण समाज के हित में सभी धर्मों का संशोधित परिवर्तित रूप है|
लेकिन कई लोग वर्तमान संविधान के साथ साथ धर्मों के पुराने नियमों को भी पालन करना चाहते हैं | जबकि पूरा पूरा पालन करना संभव नहीं है|
***
कुछ लकीर के फकीर धर्म में कोई परिवर्तन संशोधन पसंद नहीं करते| धार्मिक नियमों के विपरीत कोई नियम कानून संविधान में भी बनता है तो उसका विरोध करते हैं| उनका वश चले तो धार्मिक नियमों परंपराओं को यथावत संविधान में रख लें|
*****
बेहत्तर है सभी धर्मों का विसर्जन कर अपने अपने संविधान का पालन करें|
उम्मीद करें भविष्य में सम्पूर्ण विश्व के लिए एक संविधान हो|
*****
जय जगत|
*******

सोमवार, 3 अप्रैल 2017

खाली दिमाग

गलत कहते हैं खाली दिमाग शैतान का घर?
दिमाग में कचरा भरा हो तो नई बात कहाँ से घुसेगी| लकीर के फकीरों का दिमाग खाली नहीं रहता|

धर्म ने क्या दिया

Abdul Museeb Rehmani

बड़े आये आहत होनेवाले धर्म के नाम पर ! और कितना टाइम चाहिए ?
धर्मों ने क्या दिया हमको ? हमने तो उनको पांच हज़ार साल और चौदह सौ साल दिए ! फिर भी वही युद्ध, वही कुपोषण, वही गरीबी, वही रोग और बीमारियां, वही मुट्ठी भर लोगों का राज, वही औरतों की ग़ुलामी , वही जाति-व्यवस्था, वही प्रकृति का अंधाधुंध नाश ! आप दोनों पंडित-मुल्ला के फेरे में हम रहे तो पांच हज़ार साल बाद लौट कर भी यही देखेंगे। वही युद्ध, गरीबी और रोग-बलाय और आपलोगों का बजता हुआ रिकॉर्ड, "मेरा धर्म बनाम तुम्हारा धर्म !"

.

एक ही धर्म हमारा संविधान

सारे धर्म बकवास | एक ही धर्म हमारा संविधान |

रविवार, 2 अप्रैल 2017

धर्म का दुश्मन शिक्षा और विज्ञान

धर्म हमेशा शिक्षा और विज्ञान से नफरत करता है. क्योकि उसे पता है "क्यों का जबाब / कारण " और ज्ञान उसके जादुई सोच के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार हैं, जो एक दिन उसे खत्म कर देंगे.!

विरोधाभास

धार्मिक नैतिकता का विरोधाभास !
भारत के करोड़ों हिन्दू भक्ति ,पूजा ,प्रार्थना ,तीर्थयात्रा और साधु सेवा में कभी आंच नहीं आने देते ,परन्तु नित्य जीवन मैं नैतिक एवं अन्य अपराध करने से बाज़ नहीं आते। यदि देशभर के जेलों मैं विभिन्न अपराधों के कारण बंद अपराधियों का सर्वेक्षण किया जाये तो ९९ प्रतिशत कैदी विभिन्न धर्मों के कटर अनुयायी मिलेंगे जो जेल मैं भी अपने अपने धरम और उस के रीति रिवाज का पालन कर रहे हैं. उनसभी को पूरा विश्वास है कि अपराध कैसा भी हो,भगवानजी की आराधना एवं तुष्टिकरण से न केवल पापों से मुक्ति मिलती है वरन मरने के पश्चात दूसरे संसार मैं सुख सुविधा का अग्रिम प्रबंध हो जाता है. भगवानजी हमारे अपने आत्मीय हैं और हम उनसे कुछ भी नहीं छुपाते -वह हमारे राज़दार हैं पालनहार हैं।

युवाओं से

जो लकीर के फकीर नहीं बनना चाहते खास कर
युवा वर्ग के लिए_ ****
            ************
लकीर के फकीर कुछ चालाक और स्वार्थी  लोग नहीं चाहते कि नई पीढ़ी के दिमाग खुले हों|
             **************
जो बिना सोचे समझे दूसरों की हाँ में हाँ मिलाते हैं, लिखी हुई या सुनी हुई बात को बिना विचारे स्वीकार कर लेते हैं वे अपने दिमाग का उपयोग नहीं करते|
              *************
उलट पुलट हर तरह के विचार पढ़ो| इतिहास विज्ञान खूब पढ़ो| पढ़ कर सुन कर सोच विचार करो|
                 ***********
हर बात पर प्रश्न करो| क्या? क्यों? कैसे?
         सबसे महत्वपूर्ण है क्यों???
           *******************
जिनके पास कोई तर्क आधार युक्त जबाब नहीं होता वे गाली देने लगते हैं|
                ***********
जो इंटेलिजेंट होते हैं वे लकीर के फकीर नहीं हो सकते| वे विद्रोही होते हैं|
                *************
दिमाग खुली रखो| तर्क करो| आधार सहित जबाब दो| जबाब न हो तो गाली मत दो|
              **************
जो डिबेट पसंद नहीं करते वे सच जानना नहीं चाहते या जान बूझकर सच को उजागर होने देना नहीं चाहते |
              **************

गुरुवार, 30 मार्च 2017

बहु पत्नी प्रथा

मुस्लिम युद्ध प्रेमी थे| मर्द लड़ाई में मर जाते थे| फलस्वरूप स्त्रियों की संख्या अधिक होती थी| adjustment के लिए पुरुषों को चार बीबी रखने की इजाजत थी| इसी तरह हिंदू राजा, जमीनदार, मालगुजार, गौंटिया भी पहले दो तीन पत्नी रखते थे|

बुधवार, 29 मार्च 2017

ईश्वर पर भरोसा

अगर आस्तिक भगवान को जानते समझते हैं तो अपने घरों में ताला क्यों लगाते हैं? सेना पुलिस की क्या जरूरत है? जो करेगा ऊपर वाला करेगा| अच्छा करेगा| भरोसा करें|

       ************
हम ताला खोलते हैं. भगवान आदेश देता है . खुल जा ताला| चोर ताला तोड़ता है| वह आदेश देता है. टूट जा ताला| वाह क्या बात है|.

ईश्वर

ईश्वर को नहीं जानने वाले भ्रमित  confused  नहीं हैं |  भ्रमित तो वे हैं जो भगवान को जानते नहीं लेकिन मानते हैं |

सोमवार, 27 मार्च 2017

काश्मीर का सच

https://youtu.be/a5blm5ytaBI

राक्षस कुल (ओ बी सी, एस टी) स्वार्थी? बाकी निस्वार्थ?

* स्वर्ग में एयर कंडिशंन्ड सूट के आरक्षण के लिए सत्संग प्रवचन भजन कीर्तन मंदिरों में लुटाओ| खूब लुटाओ| घर परिवार सब छोड़ो| यह सब माया है| कुछ भी लेकर नहीं जाओगे|
* यह सब प्रवचन सत्संग हम राक्षस कुल ( ओ बी सी, एस टी) के लोग ज्यादा सुनते हैं जहां कहा जा रहा है कि राक्षस ही स्वार्थी होते हैं | बाकी सब परमार्थी होते हैं| वाह|.

डिबेट और सच

जो डिबेट पसंद नहीं करते वे सच जानना नहीं चाहते या जान बूझकर सच को उजागर होने देना नहीं चाहते |

रविवार, 26 मार्च 2017

भ्रष्टाचार और रोजगार

भ्रष्टाचार हमारे देश में कम हो या बंद हो जाय तो बहुत अच्छी बात होगी | लेकिन इससे पंडित पुरोहित महंत साधु संत योगियों  को रोजगार नहीं मिलेगा| क्योंकि जब कोई पाप ही नहीं होगा तो पाप मुक्त होने के लिए कोई चढ़ावा नहीं देगा| सब
मंदिर गंगा नदी सूने सूने हो जाएंगे|

भगवान सिंह पाश की कविता.. सबसे खतरनाक होता है सपनों का मर जाना

https://youtu.be/9GhJf45t9W8

पाखंड

https://youtu.be/lP5W7NhgjDM

वीर कौन?

https://youtu.be/DlsQ0YUrN2I

शरद यादव के वितार भगवान पर

https://youtu.be/vsappiOR6o0

शनिवार, 25 मार्च 2017

विद्रोही

जो इंटेलिजेंट होते हैं वे लकीर के फकीर नहीं होते विद्रोही होते हैं| परंपराओं को चुपचाप ढोते नहीं तोड़ते हैं|
श्रीकृष्ण, गौतम बुद्ध, जाबाली ऋषि, चार्वाक ऋषि,  गेलिलियो, डॉ कोबूर, गांधी,  नेहरू......, सुभाष भगत सिंह ....... ,

ईश्वर की मर्जी

ईश्वर की मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता| सब उनकी मर्जी से सब हो रहा है? भ्रष्टाचार, चोरी डकैती, हत्या बलात्कार, आतंकवाद नक्सलवाद,,,?

शुक्रवार, 24 मार्च 2017

धर्मराज

अपनी साझा पत्नी को जूए में दांव पर लगाने  वाले युधिष्ठिर  को धर्मराज कहकर सम्मान देना क्या उचित है!

बुधवार, 22 मार्च 2017

शास्त्री जी की मृत्यु

फेसबुक में एक पोस्ट_
"""""" अंत मे शास्त्री जी युद्ध के बाद समझोता करने ताशकंद गए ! और फिर जिंदा कभी वापिस नहीं लौट पाये !! पूरे देश को बताया गया की उनकी मृत्यु हो गई ! जब कि उनकी ह्त्या कि गई थी !!
******* मेरा विचार_
पाकिस्तान ने पहले हमला किया था| दोनो. देशों के जन धन की बहुत हानि हो रही थी|| युद्ध में भारत की जीत रहा था| भारतीय सेना  सीमा से आगे दूर तक बढ़ चुकी थी| इस स्थिति में ताशकंद में समझौता हुआ| उसके पालन में युद्ध बंद हुआ| 
हमारे प्रधाम मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी आज के नेताओं जैसे नहीं थे| वे एक सरल स्वभाव के  ईमानदार देश प्रेमी थे| समझौते में हस्ताक्षर करने के बाद रात को सोते समय वे सोचने लगे | यह तो गलत हुआ| पाक ने हमला किया| हम जीत रहे थे| बिना कोई क्षतिपूर्ति लिए, निःशर्त समझौता हमारे हित में नहीं हुआ| बहुत गलत हुआ| वे चाहते तो भारतीय सेना जहां तक पहुंची थी उस पर हमारा कब्जा और क्षति पूर्ति की शर्त रखी जा सकती थी| इसके लिए वे खुद को जिम्मेदार मानकर रात भर छटपटाते रहे| बहुत तनाव में हृदयाघात से मृत्यु हो गई|

गुरुवार, 16 मार्च 2017

मनुस्मृति बनाम हमारा संविधान

मनु स्मृति मनु के विचार थे देश और समाज के लिए| आर्यावर्त में वे नियम कानून थे|
लेकिन लोकतंत्र भारत में बहुमत से देश का संविधान निर्माण किया गया| अब वही देश और समाज के लिए नियम और कानून हैं| वही हमारा धर्म है| बाकी सब बकवास है|
***************
संविधान में संशोधन परिवर्तन हो सकता है बहुमत से चाहे वह कुछ की दृष्टि से अच्छा न हो |
*********
लेकिन मनु स्मृति में कोई परिवर्तन संशोधन करना मनु के साथ धोखा होगा,बेईमानी होगी, अपराध होगा, दंडनीय होगा|
अगर कोई ऐसी कोशिश करे तो निश्चित ही वह बहुत चालाक और स्वार्थी होगा|
************************
विनीत विद्रोही का पोस्ट फेस बुक में_

मंगलवार, 14 मार्च 2017

सोच विचार


सोच विचार , वाद विवाद, से ही सच उजागर होता है,  केवल पढ़ने सुनने से नहीं|
हर गांव शहर में नियमित विचार गोष्ठी का आयोजन होना चाहिए|

मंगलवार, 7 मार्च 2017

मंदिर नहीं स्कूल

हेम सुंदर गुप्त शास उच्च माध्यमिक शाला महापल्ली जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ के संस्थापक श्री हेम सुंदर गुप्त का जन्म दिन 05 मार्च को मनाया गया|
हमारे देवी देवताओं ने आम जन की शिक्षा के लिए क्या किया पता नहीं लेकिन ग्राम महापल्ली के हेम सुंदर गुप्ता ने रायगढ़ पूर्वांचल को एक स्कूल दिया|
उस देवता को शत शत नमन|

सोमवार, 6 मार्च 2017

बगावत


बगावत तो सबसे बड़ा धर्म हैं इसलिय पाखंडी और अंधविश्वासी बगावत नही करते । आप एक उदाहरण दीजिये कि फलां पाखंडी ने बगावत की। एक नही मिलेगा। बगावत सच्चा इंसान ही कर सकता है

रविवार, 5 मार्च 2017

सत्य नारायण कथा


सत्य नारायण कथा में सुनाई जाने वाली असत्य कथा कम से कम एक बार अवश्य सुननी चाहिए|

Chetan Swaroop

बगल वाले घर मे लड़की की शादी है सत्य नारायण की कथा हो रही है। कथा जिसमें न सत्य है न नारायण सिर्फ़ पंडित का व्यवसाय है प्रकृति सबको पालती है

शनिवार, 4 मार्च 2017

मानना

कोई बिना पढ़े समझे किसी को नहीं मानता या मानता है तो वह मुर्ख है्|

मन

यह मन बहुत जिद्दी होता है| कभी कभी दिमाग की बात नहीं मानता|

मारकाट का आदेश

कोई अल्लाह भगवान युद्ध या मार काट करने के लिए आदेश नहीं दे सकता|