बड़े आये आहत होनेवाले धर्म के नाम पर ! और कितना टाइम चाहिए ?
धर्मों ने क्या दिया हमको ? हमने तो उनको पांच हज़ार साल और चौदह सौ साल दिए ! फिर भी वही युद्ध, वही कुपोषण, वही गरीबी, वही रोग और बीमारियां, वही मुट्ठी भर लोगों का राज, वही औरतों की ग़ुलामी , वही जाति-व्यवस्था, वही प्रकृति का अंधाधुंध नाश ! आप दोनों पंडित-मुल्ला के फेरे में हम रहे तो पांच हज़ार साल बाद लौट कर भी यही देखेंगे। वही युद्ध, गरीबी और रोग-बलाय और आपलोगों का बजता हुआ रिकॉर्ड, "मेरा धर्म बनाम तुम्हारा धर्म !"
.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें