छत्तीसगढ़ रायगढ़ पूर्वांचल के एक महान समाज सेवी
*************
हेम सुंदर गुप्ता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला महापल्ली के पूर्व प्राचार्य, सेवा निवृत शिक्षा अधिकारी श्री शशिधर पंडा जी ग्राम महापल्ली के निवासी हैं|
वे सेवा निवृत्ति पश्चात अपना पूरा समय समाज सेवा में देते हैं|
उन्होंने महापल्ली में जन सहयोग से दो मंदिरों की स्थापना की|
एक गायत्री मंदिर जहाँ देवी गायत्री तथा अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं| रोज सुबह शाम पंडा जी आकर पूजा करते हैं| कभी कभी यज्ञ हवन भी कराते हैं|
एक और मंदिर बटमूल आश्रम महाविद्यालय जहाँ किसी देवी देवता की प्रतिमा नहीं है| वहाँ साक्षात देवी देवताओं के द्वारा देवों के देव महादेव श्री शशिधर पंडा जी के मार्गदर्शन में शिक्षार्थियों को उत्तम शिक्षा दी जाती है|
श्रद्धेय श्री पंडा जी रोज महाविद्यालय में पूरा समय देते हैं|
इस विद्या मंदिर के महादेव और देवी देवताओं को नमन|
सत्य को जानने की कोशिश करनी चाहिए. सत्य जानने के लिए उलट पुलट हर तरह के विचार पढ़ कर सोचना चाहिए. किसी लोखी गई या कही गई बात को आँख बंद कर नहीं मानना चाहिए. सत्य ही सुन्दर है. सत्य ही कल्याणकरी है.
बुधवार, 20 दिसंबर 2017
समाज सेवी श्री एस डी पंडा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें