निवेदन_ आप भी अपने गांव में ऐसा करें पढ़ाई का माहौल बनाने में मदद करें|,,,,
*********
दिनांक 23-10-2016, रविवारीय स्वाध्याय केंद्र ( पढ़ो पढ़ाओ) लोइंग जिला रायगढ़ में 27 विद्यार्थी उपस्थित हुए| संयोजक डॉ एस एस गुप्ता सेवा निवृत आयुर्वेद अधिकारी ने सबका स्वागत किया| सेवा निवृत शिक्षक एन आर प्रधान, आन्द प्रधान, के बी प्रधान , सुश्री इंदिरा त्रिपाठी अध्यापिका स्वामी विवेकानंद प्राथमिक शाला लोइंग, सुश्री रजनी निषाद अध्यापिका गुरू द्रोणाचार्य स्कूल रायगढ़, कु ममता भोय कक्षा 12 वीं, कु आंचल निषाद कक्षा 9 वीं ने लिद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल पढ़ाया| इंदिरा त्रिपाठी ने प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों को अंग्रेजी वर्णमाला लिखने का अभ्यास कराया| श्री आनंद प्रधान ने जल थल नभ तथा मान चित्र में दिशा ज्ञान के बारे में समझाया| श्री क्षिति भूषण प्रधान ने कक्षा 8 वीं के विद्यार्थियों को कर्क, मकर, अक्षांश तथा देशांतर रेखाओं की जानकारी दी| सुंगर लिखावट का महत्व समझाकर सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| उत्तम लिपि के लिए कु अदिती निषाद को डॉ एस एस गुप्ता ने एक लेखनी देकर पुरष्कृत किया| तत्पश्चात रजनी निषाद ने सबको पी टी कराया| अंत में केंद्र के संस्थापक एन आर प्रधान सेवा निवृत शिक्षक पंडरीपानी ने अध्यापकों को धन्यवाद ज्ञापन किया| सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए सदैव तत्पर श्री श्रवण विश्वाल को विशेष धन्यवाद देकर उनका आभार प्रगट किया| ज्ञातब्य है कि श्री विश्वाल जी ने केंद्र के लिए दरी टाटपट्टी उपलब्ध कराते हैं तथा भविष्य में भी उपलबध कराने का आश्वासन दिया है|
सत्य को जानने की कोशिश करनी चाहिए. सत्य जानने के लिए उलट पुलट हर तरह के विचार पढ़ कर सोचना चाहिए. किसी लोखी गई या कही गई बात को आँख बंद कर नहीं मानना चाहिए. सत्य ही सुन्दर है. सत्य ही कल्याणकरी है.
रविवार, 23 अक्टूबर 2016
निवेदन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें