रविवार, 9 जुलाई 2017

ईश्वर क्या है? कौन है?

Ram Bahadur Pandey

ईश्वर क्या है?
💐💐💐💐💐
इस विषय पर कई मित्रों के बीच गरमा गरम बहस चल रही है । इसे कुछ मित्र गण अपराध की श्रेणी में लेकर ऊट पटांग बाते करते हैँ , जो मेरी राय से उचित नही है । मैंने तो अपने अल्प अध्ययन एवं चिन्तन मनन से यही जाना है कि हिन्दू धर्म , विश्व के अन्य धर्मो से उदार और सुसंस्कृत इसी लिए रहा है , क्योंकि हमारे यहां सदैव धर्म पर , ईश्वर पर , करणीय और अकरणीय पर तर्क करने की स्वतन्त्रता ही नही रही , बल्कि दो चिन्तकों के बीच आमने सामने बहस भी होती थी , और इसी को "शास्त्रार्थ " कहा जाता था । 
इतिहास गवाह है कि ईसामसीह और सुकरात ने ईसाई धर्म की या ओल्ड टेस्टामेन्ट ( ईशाई धर्म शास्त्र ) की इतनी आलोचना नही की , जितनी हमारे यहां बुद्ध और महावीर ने वैदिक धर्म ग्रन्थों की किया था । अब सोचिए कि बुद्ध महावीर पश्चिम में होते तो , क्या बच पाते ?
हमारे यहां आडम्बर , कर्मकाण्ड और कट्टरता की शुरुआत पौराणिक युग से हुई और तभी से तत्कलिक ज्ञान विज्ञान के आधार पर जनहित में बनाए गए नियमों , जो धर्म के नाम से जाने जाते थे ,में कट्टरता का समावेश हुआ । 
कालान्तर में पश्चिम के कुछ वैज्ञानिकों जैसे गैलीलियो , कापरनिक्स आदि ने अपनी शोध से सिद्ध किया कि धर्मशास्त्रों में लिखी सारी बातें सत्य नही हैं । यद्यपि कि इनका शोध (आविष्कार ) सत्य था , परन्तु धर्म सम्मति न होने के कारण पोप पादरियों ने इन वैज्ञानिकों को कठोर यातना और दण्ड तो दिए , लेकिन बाद में इनकी शोधों से सबक लेकर अन्धानुकरण बन्द कर उत्तर आधुनिक काल की ओर अग्रसर हुए । 
हमारा यह दुर्भाग्य रहा है कि हमें इतिहास से , जो सबक लेना चाहिए था वह आज तक नही लिया जिसके कारण पूर्व में हम हजारों वर्ष गुलाम तो रहे ही ,और आज भी उत्तर आधुनिक काल की दौड़ में पीछे हो गए हैँ । शास्त्रों की , कथित धर्माचारियों की सैकडों बातें असत्य सिद्ध होने के बाद भी , उनका अन्धानुकरण तथा "लकीर का फकीर " बने रहना हमारे पिछड़ने का मुख्य कारण आज भी बना हुआ है ।
सम्पूर्ण अस्तित्व एक जीवन्त देह की भांति काम करता है ।प्रत्येक चीज अन्य हर चीज से सम्बंधित है । अस्तित्व स्वशासित है , और जो हो रहा है ,स्वत:स्फूर्त है । यह लोगों को समझ से परे लगा कि इतना बड़ा ब्रह्माण्ड बिना किसी स्रष्टा के कैसे अस्तित्व में आया , और विना किसी नियन्ता के , चल कैसे रहा है ? जब चिन्तन मनन करके चूर हो गए और अपनी कल्पना तथा तर्क शक्ति से इस रहस्य को जानने में नाकामयाब रहे , तो आत्म सन्तोष के लिए जिस शब्द का इस्तेमाल किया , उसी का नाम है " ईश्वर " ।
आदि काल में बहुत सी चीजों के विषय में न जान पाने के कारण ही हमने देवी , देवता , जादू , टोना , जन्तर मन्तर आदि की अवधारणा की थी।जहां जहां से ज्यों ज्यों रहस्य की परतें हटती जा रही हैं , वहां वहां हमारी पूर्व नियोजित अवधारणाएं भी समाप्त होती जा रही हैँ । कहने का तात्पर्य यह कि , किसी चीज को अन्तिम सत्य या अन्तिम खोज मान लेना ही प्रगति की सबसे बडी़ बाधा है । इस पर चर्चा शुरू रहनी चाहिए , बहस भी तार्किक ढंग होती रहनी चाहिए , क्योंकि " डिसकसन इज दि वेस्ट वे , फार नोइंग टु व्हाटिज राइट एन्ड व्हाटिज रांग "

शनिवार, 8 जुलाई 2017

जाति भेद

Natthu Ram Pradhan

संदीप कुमार_ जाति भेद
एक दिन पंडित को प्यास लगी, संयोगवश घर में पानी नही था इसलिए उसकी पत्नी पडोस से पानी ले आई I पानी पीकर पंडित ने पूछा....

पंडित - कहाँ से लायी हो बहुत ठंडा पानी है I

पत्नी - पडोस के कुम्हार के घर से I (पंडित ने यह सुनकर लोटा फैंक दिया और उसके तेवर चढ़ गए वह जोर जोर से चीखने लगा )

पंडित - अरी तूने तो मेरा धर्म भ्रष्ट कर दिया, कुंभार ( शुद्र ) के घर का पानी पिला दिया। पत्नी भय से थर-थर कांपने लगी, उसने पण्डित से माफ़ी मांग ली I 
पत्नी - अब ऐसी भूल नही होगी। शाम को पण्डित जब खाना खाने बैठा तो घरमे खानेके लिए
कुछ नहीं था.

पंडित - रोटी नहीं बनाई. भाजी
नहीं बनाई.

पत्नी - बनायी तो थी लेकिन अनाज पैदा करनेवाला कुणबी(शुद्र) था.
और जिस कढ़ाई में बनाया था वो लोहार (शुद्र) के घर से आई थी। सब फेक दिया.

पण्डित - तू पगली है क्या कही अनाज और कढ़ाई में भी छुत होती है? यह कह कर पण्डित बोला की पानी तो ले आओ I

पत्नी - पानी तो नही है जीI

पण्डित - घड़े कहाँ गए हैI

पत्नी - वो तो मेने फैंक दिए क्योंकि कुम्हार के हाथ से बने थेI पंडित बोला दूध ही ले आओ वही पीलूँगा I 
पत्नी - दूध भी फैंक दिया जी क्योंकि गाय को जिस नौकर ने दुहा था वो तो नीची (शुद्र) जाति से था न I

पंडित- हद कर दी तूने तो यह भी नही जानती की दूध में छूत नही लगती है I

पत्नी-यह कैसी छूत है जी जो पानी में तो लगती है, परन्तु दूध में नही लगती। पंडित के मन में आया कि दीवार से सर फोड़ ले। गुर्रा कर बोला - तूने मुझे चौपट कर दिया है जा अब आंगन में खाट डाल दे मुझे अब नींद आ रही है I

पत्नी- खाट! उसे तो मैने तोड़ कर फैंक दिया है क्योंकि उसे शुद्र (सुतार ) जात वाले ने बनाया था.

पंडित चीखा - ओ फुलो का हार लाओ भगवन को चढ़ाऊंगा ताकि तेरी अक्ल ठिकाने आये.

पत्नी- फेक दिया उसे माली(शुद्र)
जाती ने बनाया था.
पंडित चीखा- सब में आग लगा दो, घर में कुछ बचा भी हैं या नहीं.
पत्नी - हाँ यह घर बचा है, इसे अभी तोडना बाकी है क्योंकि इसे भी तो पिछड़ी जाति के मजदूरों ने बनाया है I पंडित के पास कोई जबाब नही था .उसकी अक्ल तो ठिकाने आयी
बाकी लोगोकी भी आ जायेगी सिर्फ 
इस कहानी आगे फॉरवर्ड करो हो सके देश मे जाती वाद खत्म हो जाये

हमारा अंधविश्वास

Dr Vijay Mehta

कई भक्तों को isreal नक्शे में कहां आया ये भी नहीँ मालूम वो आजकल उसके बारे में ज्ञान बाँट रहे है । 
लेकिन वो इस्राएल की मज़बूती के मुख्य कारण जानते नहीँ । उसने हर क्षेत्र में सिर्फ विज्ञान का सहारा लिया है ,हमारी तरह धर्म का नहीँ । किसी भी समस्या के समाधान के लिये हम धर्म स्थान की तरफ़ दौडे और वो प्रयोगशाला की और ।वहां देवताकी मूर्ति को दुध पिलाने के लिये लॉग दौड़ते नहीँ ।सबसे पहेला anti virus उसने बनाया ...नीम्बू -मिर्च लटकाये नहीँ । आज भी हमारी पढ़ी लिखी (!)औरतें शीतला माता -smallpox देवी की पूजा करती है !
सुरक्षा के लिये हमारे यहां नज़र सुरक्षा कवच है ...परमाणु बम प्रतिरोध के लिये गोबर है ...बैठे बैठे पैसे कमाने के लिये धन वर्षा यंत्र है ....
वहां युवा लड़के -लड़कियों के लिये सेना ट्रैनिंग Compulsory है और हमारा ये युवा धन 2महीने रोज़ के 4-5 घंटे गरबा -डांडिया में लगाते है और कथा ,होम हवन ,सत्संग में भी व्यतीत करते है ।

125 करोड़ की जनसँख्या वाले ...विश्व गुरु ,महासत्ता को 80लाख की बस्ती वाले देश के आगे हथियार और सुरक्षा के लिये मदद मांगनी पड़ती है ।

शुक्रवार, 7 जुलाई 2017

रोक

Nikhilesh Mishra

सौ की सीधी....
किसी भी धर्म जाति की ... १.महापंचायतों पर रोक
लगनी चाहिये
२.धर्म स्थलों पर लाउडस्पीकर पर
रोक लगनी चाहिये
३.सार्वजनिक मार्गों से गुजरने
वाले धार्मिक जुलूसों पर रोक होनी चाहिये
४.सार्वजनिक स्थलों पर
मूर्ति स्थापना पर रोक
लगनी चाहिये
५.सार्वजनिक स्थलों पर
अतिक्रमण कर बनाए गए तमाम स्थायी मंदिर , मस्जिद , मजारें ,
देवी या देव स्थान को तत्काल
हटा देना चाहिये ...
६.कुम्भ मेला हो , हज हो या और ऐसे
ही अन्य परलोक सुधार
कार्यक्रमों पर सार्वजनिक धन के उपयोग के बजाय , तमाम मंदिरों ,
मस्जिदों , गिरजाघरों ,
गुरुद्वारों की आय से अनिवार्य
योगदान लिया जाए और से
इकठ्ठा धन इस्तेमाल
किया जाना चाहिये........ ७. धार्मिक उद्देश्यों से किये गए
अंशदान पर किसी भी टैक्स से
उन्मुक्ति न हो pankaj mishra

आजादी

Wisdom

😊😊

घर चाहे कैसा भी हो..
उसके एक कोने में..
खुलकर हंसने की जगह रखना..

सूरज कितना भी दूर हो..
उसको घर आने का रास्ता देना..

कभी कभी छत पर चढ़कर..
तारे अवश्य गिनना..
हो सके तो हाथ बढ़ा कर..
चाँद को छूने की कोशिश करना .

अगर हो लोगों से मिलना जुलना..
तो घर के पास पड़ोस ज़रूर रखना..

भीगने देना बारिश में..
उछल कूद भी करने देना..
हो सके तो बच्चों को..
एक कागज़ की किश्ती चलाने देना..

कभी हो फुरसत,आसमान भी साफ हो..
तो एक पतंग आसमान में चढ़ाना..
हो सके तो एक छोटा सा पेंच भी लड़ाना..

घर के सामने रखना एक पेड़..
उस पर बैठे पक्षियों की बातें अवश्य सुनना..

घर चाहे कैसा भी हो.. 
घर के एक कोने में..
खुलकर हँसने की जगह रखना.

महापुरुषों की नजर से धर्म

Nikhilesh Mishra

महापुरुषों की नज़र से – धर्म
कुछ विश्वप्रसिद्ध लोगो के धर्म /मजहब के बारे में विचार:
1 – आचार्य चार्वाक (वेदकाल)
” ईश्वर एक रुग्ण विचार प्रणाली है, इससे मानवता का कोई कल्याण होने वाला नहीं है।”
2 – अजित केशकम्बल ( 523 ई . पू )
अजित केश्कंबल बुद्ध के समय कालीन विख्यात तीर्थंकर थे , त्रिपितिका में अजित के विचार कई जगह आये हैं , उनका कहना था –
” दान , यज्ञ , हवन नहीं ….लोक परलोक नहीं”
3 – सुकरात ( 466-366 ई पू )
” ईश्वर केवल शोषण का नाम है ”
4 – इब्न रोश्द ( 1126-1198 )
इनका जन्म स्पेन के मुस्लिम परिवार में हुआ था, रोश्द के दादा जामा मस्जिद के इमाम थे, इन्हें कुरआन कंठस्थ थी। इन्होने अल्लाह के अस्तित्व को नकार दिया था और इस्लाम को राजनैतिक गिरोह कहा था। जिस कारण मुस्लिम धर्मगुरु इनकी जान के पीछे पड़ गए थे।रोश्द ने दर्शन के बुद्धि प्रधान हथियार से इस्लाम के मजहबी वादशास्त्रियों की खूब खबर ली ।
5 – कोपरनिकस ( 1473-1543)
इन्होने धर्म गुरुओं की पोल खोल थी इसमें धर्मगुरु ये कह कर लोगों को मुर्ख बना रहे थे कि सूर्य पृथ्वी के चक्कर लगाता है। कॉपरनिकस ने अपने प्रयोग से ये सिद्ध कर दिया कि पृथ्वी सहित सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य के चक्कर लगाते हैं, जिस कारण धर्म गुरु इतने नाराज हुए की कोपरनिकस के सभी सार्थक वैज्ञानिको को कठोर दंड देना प्रारंभ कर दिया।
6 – मार्टिन लूथर ( 1483-1546)
इन्होने जर्मनी में अन्धविश्वास, पाखंड और धर्गुरुओं के अत्याचारों के खिलाफ आन्दोलन किया इन्होने कहा था “व्रत, तीर्थयात्रा, जप, दान अदि सब निरर्थक है”
7 -सर फ्रेंसिस बेकन ( 1561-1626)
अंग्रेजी के सारगर्भित निबंधो के लिए प्रसिद्ध, तेइस साल की उम्र में ही पार्लियामेंट के सदस्य बने, बाद में लार्ड चांसलर भी बने। उनका कहना था
“नास्तिकता व्यक्ति को विचार-दर्शन, स्वभाविक निष्ठा, नियम पालन की और ले जाती है, ये सभी चीजे सतही नैतिक गुणों की पथ दर्शिका हो सकती हैं।
8 – बेंजामिन फ्रेंकलिन (1706-1790)
इनका कहना था “सांसारिक प्रपंचो में मनुष्य धर्म से नहीं बल्कि इनके न होने से सुरक्षित है”
9- चार्ल्स डार्विन (1809-1882)
इन्होने ईश्वरवाद और धार्मिक गुटों पर सर्वधिक चोट पहुचाई, इनका कहना था “मैं किसी ईश्वरवाद में विश्वास नहीं रखता और न ही आगमी जीवन के बारे में”
10-कार्ल मार्क्स ( 1818-1883)
कार्ल मार्क्स का कहना था “ईश्वर का जन्म एक गहरी साजिश से हुआ है और “धर्म” एक अफीम है “उनकी नजर में धर्म विज्ञान विरोधी, प्रगति विरोधी, प्रतिगामी, अनुपयोगी और अनर्थकारी है, इसका त्याग ही जनहित में है।
11- पेरियार (1879-1973)
इनका जन्म तमिलनाडु में हुआ और इन्होने जातिवाद, ईश्वरवाद, पाखंड, अन्धविश्वास पर जम के प्रहार किया।
12- अल्बर्ट आइन्स्टीन ( 1879-1955)
विश्वविख्यात वैज्ञानिक का कहना था “व्यक्ति का नैतिक आचरण मुख्य रूप से सहानभूति, शिक्षा और सामाजिक बंधन पर निर्भर होना चाहिए, इसके लिए धार्मिक आधार की कोई आवश्यकता नहीं है मृत्यु के बाद दंड का भय और पुरस्कार की आशा से नियंत्रित करने पर मनुष्य की हालत दयनीय हो जाती है”
13-भगत सिंह (1907-1931)
प्रमुख स्वतन्त्रता सैनानी भगत सिंह ने अपनी पुस्तक “मैं नास्तिक क्यों हूँ?” में कहा है “मनुष्य ने जब अपनी कमियों और कमजोरियों पर विचार करते हुए अपनी सीमाओं का अहसास किया तो मनुष्य को तमाम कठिनाईयों का साहस पूर्ण सामना करने और तमाम खतरों के साथ वीरतापूर्ण जुझने की प्रेरणा देने वाली तथा सुख दिनों में उच्छखल न हो जाये इसके लिए रोकने और नियंत्रित करने के लिए ईश्वर की कल्पना की गयी है”
14- लेनिन (1870-1924)
लेनिन के अनुसार “जो लोग जीवन भर मेहनत मशक्कत करते है और अभाव में जीते हैं उन्हें धर्म इहलौकिक जीवन में विनम्रता और धैर्य रखने की तथा परलोक में सुख की आशा से सांत्वना प्राप्त करने की शिक्षा देता है, परन्तु जो लोग दुसरो के श्रम पर जीवित रहते हैं उन्हें इहजीवन में दयालुता की शिक्षा देता है, इस प्रकार उन्हें शोषक के रूप में अपने सम्पूर्ण अस्तित्व का औचित्य सिद्ध करने का एक सस्ता नुस्खा बता देता है”
अत: , भले ही धर्म प्राचीन समय के समाज की आवश्यकता रहा हो परन्तु वह एक अन्धविश्वास ही था जो अपने साथ कई अन्धविश्वासो को जोड़ता चला गया. धर्म और अन्धविश्वास दोनों एक दुसरे के पूरक हैं, अंधविश्वासों का जन्म भी उसी तरह हुआ जिस तरह भांति भांति धर्मो का।
.......जगदीश काबरे

मन्नतें और अंधविश्वास

Meraj Anwar

#झाड़_फ़ूक_बाबा_माजर_मन्नत

आपने कहते सुना होगा कि, उस बाबा के कृपा से मैं पास हो गया, मेरी नौकरी लग गयी, मेरा बच्चा हो गया, मेरी ये मन्नत पूरी हो गयी, मैं चादर चढाने जा रहा हूँ, और वाकई में ऐसा देखने को भी मिलता है।

पर क्या ये सच में होता है?
क्या बाबा के पास शक्ति होती है?
क्या चादर से मन्नतें पूरी होती है?

जवाब है - नही

होता ये है कि अगर 500 लोग किसी बाबा के पास या किसी मजार पर गये तो 5 लोगों की मन्नत या उनकी ख्वाहिश संयोग से पूरी हो जाती है, जो उनके न जाने पर भी पूरी हो जाती।

और यहीं से इस अन्धविश्वास की शुरुवात होती है, जिन 495 लोगों की मन्नत पूरी नहीं होती, वो ये सोचकर खामोश हो जाते हैं कि मेरे में गलती रही होगी, या बाबा इस बार मेरी नहीं सुने हैं, इसतरह वो किसी से नही कहते है, खामोश रहते हैं।

पर जिन 5 लोगों का संयोग से मन्नतें पूरी हो जाती है, वो 500 लोगों को बता देते हैं और फिर वो 500 लोग 50,000 को ऐसे संख्या बढ़ती जाती है, और लोग बाबा के पास या माजर पर जाते रहते हैं।

**इस अन्धविश्वास से बचे, खुद पे विश्वास रखे , आपको मेरा यकीन न हो तो मुझे किसी बाबा या ऐसे मजार पर बुलाएँ मैं आपके सामने मन्नत मांगता हूँ, कि कहीं बलात्कार/चोरी/जुर्म न हो, और पूरी सिद्दत से, पुरे मन से देखतें है पूरा होता है की नही।।।

नोट- मंदिर/मस्जिद/गुरुद्वारा/चर्च आदि की मन्नत को भी इसी रूप में लो

सोमवार, 3 जुलाई 2017

संभावित आतंकी

नीतीश के. एस.

हर वो इन्सान जो अपने धर्म के खिलाफ कुछ नहीं सुन सकता, एक संभावित आतंकी होता है.

अपना धर्म सर्वश्रेष्ठ

Raman Sandhu

दुनिया में सबसे मासूम वो लोग हैं जो किसी एक धर्म को सर्वश्रेष्ठ बताते हैं.. और इत्तफाकन वो वही धर्म होता है जिसे मानने वालों के बीच उसका जन्म और लालन-पालन हुआ
अब मासूमो को कौन बताये की अपना धर्म ही बेस्ट है थ्योरी से चले तो दुनिया में 4200 धर्म है और आपका धर्म 4199 धर्म के लोगो की नज़र में कमतर है ...!!!

बुधवार, 28 जून 2017

देशभक्ति और धार्मिकता

Keshav Krantikari

भारत माता की जय बोल कर सच्चा देशभक्त और जय श्री राम बोल के सच्चा हिन्दू बनने से आसान दुनियाँ में कुछ नही है । मैं और आप कई ऐसे लोगों को जानते होंगे जो अगर किसी सरकारी पद पर हैं और बेहद घूसखोर हैं या 2 नम्बर का बिजनेस करते हैं और भारत माता की जय बोल खुद बहुत बड़े देहभक्त बने हुए हैं । या ऐसे लोगों को भी जानते होंगे जो आज तक एक भी धार्मिक पुस्तक न पढ़े हैं न धर्म के रस्ते चलते हैं ऊपर से कोई भी शाम उनकी बिना मुर्गे और दारु की गुजरती नही और जय श्री राम कह के सच्चे हिन्दू बने बैठे हैं । ऐसे लोग दूसरों को भी सर्टिफिकेट बाँटते फिरते हैं ।
देशभक्ति और आध्यात्मिक होना इतना आसान नही है ... इसे अपने जीवन मे जीना होता है ... प्यारी से प्यारी चीज की कुर्बानी चुपचाप देनी पड़ती है ।

मंगलवार, 27 जून 2017

Meditation

ध्यान Meditation से अंतर्मन को देखकर संशोधन परिवर्तन संभव है| अपने धर्म को पढ़कर समझ कर विचार विमर्श कर संशोधन परिवर्तन संभव है|

अपनी बुराई देखें

दूसरे की बुराई देखने की अपेक्षा अपनी बुराई देखना और दूसरे धर्म की बुराई देखने की अपेक्षा अपने धर्म की बुराई देखना समाज के हित में है|

सोमवार, 26 जून 2017

ईश्वर का नाम जपना

Dinesh Aastik

क्या ईश्वर का नाम लेने मात्र से पाप से मुक्ति मिल सकती है?
````````````````````````````````````````````
किसी ईश्वर के नाम के स्मरण से मनुष्य पाप कर्म के फल से उसी तरह मुक्त नहीं हो सकता जिस तरह मिसरी- मिसरी कहने से मुँह मीठा और नीम नींम कहने से मुँह कड़वा नहीं होता।

सभी धर्मों में संशोधन परिवर्तन

सभी धर्मों के नियम कायदे अलग अलग हैं परस्पर विरोधी भी हैं| देश काल परिस्थिति अनुसार अलग अलग धर्मों की स्थापना हुई| लेकिन धर्मों के ठेकेदार उनमें कोई संशोधन परिवर्तन नहीं चाहते| यह उचित नहीं है|
......

जब धर्म बने थ तब लोग आज की अपेक्षा कम intelligent थे इसलिए उनके के कथा कहानी, नियम कायदे में संशोधन परिवर्तन होना चाहिए|
.......

रविवार, 25 जून 2017

किस की सुनेंगे भगवान?

Suresh Soni

मंदिरों में पहुंचने वाले ९९% याचक ही होते हैं | एक पद के लिए प्रतिस्पर्धा में शामिल किस भक्त की भगवान सुने ? अदालत में मुकदमा लड़ रहे दोनों पक्षों में से किसकी सुनेगा ?

योग

कहा जाता है योग करने से आत्मा और परमात्मा का योग होता है अर्थात दोनो जुड़ जाते हैं| योगासन करने से आत्मा परमात्मा एक हो जाते हैं|
यह भी कहा जाता है कि योग करने से व्यक्ति निरोग रहेगा|
हमारे देश में ऋषि मुनि भी योग करते थे| आम जन भी करते हैं|
कहां तक सही है पता नहीं|

हमारी परंपराएं तर्क की कसौटी पर

Sachin-

धर्म और इंसानियत

Avdhesh Nigam
बच्चे नहीं जानते मज़हब का मतलब
यही तो है उनके चेहरों पर रोशनी का सबब
तुम मज़हब का मतलब
उन्हें क्योंकर समझाते हो ?
****"""
बच्चों को मन्दिर या मस्जिद का रास्ता न दिखाया जाये,क्यों न उन्हें इन्सान बनाया जाए.
   *************

रक्त और धर्म

Satyam Shukla

सूर्य को अर्ध्य

Rattan Lal Gottra > ‎"अंध-भक्त मुक्त भारत" #ABMB

👍👍👉🙏एकबार पंडित लोग गंगा नदी मे खड़े हो कर सूर्य को पानी दे रहे थे। 
👉गुरुनानक जी ने ठीक उनके विपरीत पानी मे खड़े हो कर के पानी फेंकना शुरू कर दिया ।
👉तब पंडितों ने कहा के आप इधर पानी क्यों दे रहे हों? 
👉नानकजी ने सवाल पर सवाल कर दिया के आप लोग उधर पानी क्यों दे रहे हो? 
तब पंडितों ने जवाब दिया कि हम लोग तो सूर्य देवता को पानी दे रहे हैं । 
👉तब नानकजी ने कहा मै भी अपने खेतों को पानी दे रहा हूं जो करतारपुर (पंजाब) मे हैं ।
👉पंडितों ने कहा तूं मूरख लगता है, भला इतनी दूर से खेतों को पानी कैसे पहुंच सकता है?
👉गुरु नानक जी ने कहा जब आपका दिया हुआ पानी लाखों मील दूर सूर्य तक पहुंच सकता है, तो मेरे खेत तो यहां से सिर्फ 250मील ही दूर हैं ।
ये सुन कर पंडित लोग हर बार की तरह शरमिंदा हो गये । 
👉यह है गुरुनानक जी का पाखंड पर चोट करने का एक तरीका था 🙏🙏🙏🙏

सूर्य नमस्कार एक मूरख होने की निशानी है ।
गुरु जी के अनुसार, भारत उन मूरखों से भरा पड़ा है ।

रामसेतु

Veeru Ji

रामसेतु का सच

राम सेतु (Adams bridge) इसको अधिक पुराना होने के कारन आदम पुल भी कहाँ जाता है । राम सेतु (Adams bridge) पर नासा ने रिसर्च कर बताया कि यह पुल प्रकृति निर्मित है, मानव निर्मित नही । यह समुद्र में पाये जाने वाले मूँगा (CORAL) में पाये जाने वाले केल्शियम कार्बोनेट के छोड़े जाने से निर्मित श्रंखला है । जिसकी लंबाई 30Km. है । नासा ने इसके सैम्पल लेकर रेडियो कार्बन परिक्षण से बताया कि यह सेतु 17.5 लाख पुराना है । मूंगा(Coral) समुद्र के कम गहरे पानी में जमा होकर श्रंखला बनाते है । विश्व में मूँगा से निर्मित ऐसी 10 श्रृंखलाएँ है इनमे से सबसे बड़ी ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर है । इसकी लंबाई रामसेतु से भी कई गुणा अधिक 2500 Km है । विश्व की इन सभी दश मूँगा श्रंखलाओ को सेटेलाईट के द्वारा देखा जा चूका है ।
नासा के रिसर्च अनुसार राम सेतु जब 17.5 लाख पुराना है, तो इसे राम निर्मित कैसे कहाँ जा सकता है । जबकि मानव ने खेती करना /कपडे पहनना 8000 हजार वर्ष ईसा पूर्व सीखा है । मानव ने लोहा की खोज 1500 ईसा पूर्व की है ।मानव ने लिखना 1300 ईसा पूर्व सीखा है ।

मुझे चाहिए सब कुछ

Vinod Kumar

*-मैं भारत का नागरिक हूँ,*
*_मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिये।*

*-बिजली मैं बचाऊँगा नहीं,*
*_बिल मुझे माफ़ चाहिये ।*

*-पेड़ मैं लगाऊँगा नहीं,*
*_मौसम मुझको साफ़ चाहिये।*

*-शिकायत मैं करूँगा नहीं,*
*_कार्रवाई तुरंत चाहिये ।*

*-बिना लिए कुछ काम न करूँ,*
*_पर भ्रष्टाचार का अंत चाहिये ।*

*-घर-बाहर कूड़ा फेकूं,*
*_शहर मुझे साफ चाहिये ।*

*-काम करूँ न धेले भर का,*
*_वेतन लल्लनटाॅप चाहिये ।*

*-एक नेता कुछ बोल गया सो*
*_मुफ्त में पंद्रह लाख चाहिये।*

*-लाचारों वाले लाभ उठायें,*
*_फिर भी ऊँची साख चाहिये।*

*-लोन मिले बिल्कुल सस्ता,*
*_बचत पर ब्याज बढ़ा चाहिये।*

*-धर्म के नाम रेवडियां खाएँ,* 
*_पर देश धर्मनिरपेक्ष चाहिये।*

*-जाती के नाम पर वोट दे,*
*_अपराध मुक्त राज्य चाहिए।*

*-टैक्स न मैं दूं धेलेभर का,*
*-विकास मे पूरी रफ्तार चाहिए ।*

*-मैं भारत का नागरिक हूँ ,*
*_मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिए।*

मजहब सिखाता आपस में बैर रखना

Hardeep Singh_
कहने को तो सभी धर्म इंसान को एक मानते हैं पर अगर ऐसा होता तो धर्मों की जरूरत ही क्या थी।
वास्तविकता यह है कि सभी धर्मावलम्बी दूसरे धर्म के प्रति नफरत के सिवा कुछ नहीं रखते।
फिर चाहे वो हिन्दू हों मुस्लिम, सिख या ईसाई हों, सब का एक जैसा नजरिया है।
मजहब ही सिखाता है आपस में बैर रखना।