स्व श्री लखी राम अग्रवाल
के बारे में कोई बता रहा था कि स्व. श्री लखी राम अग्रवाल अपने जीवन में दीन दुखियों की बहूत सेवा करते थे, उनकी चिकित्सा तथा दवा भी अपने खर्च से कराते थे । दूसरे आदमी बोले वे डाक्टर थे सबका निशुल्क चिकित्सा करते थे। इसीलिए उनके नाम से रायगढ़ के मेडिकल कालेज का नाम "स्व लखी राम अग्रवाल चिकित्सालय रायगढ़ " रखा गया है ।
कोई तीसरा जोर से बोला. ये सब क्या बकवास करते हो. आप लोगों को पता नहीं है तो चुप रहो. लखी राम कोई समाज सेवक नहीं थे, एक व्यवसायी थे उनके खानदान का व्यवसाय गुड़ाखू बनाने का कारखाना था । वही गुड़ाखू जिससे कैंसर होने का खतरा बताते हैं!
किसी ने कहा लखी राम बनिया थे खरसियां के, वे छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष थे । इस लिए भाजपा के शासन काल में रायगढ़ मेडिकल कालेज का नाम उनके नाम से रख दिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें