यादें -
धार्मिक पत्रिकाओं में पढ़ा -
गंगा जल से हर तरह के कीटाणु जीवाणु मर जाते हैं ।
गंगा जल बोतल में रखें तो कभी खराब नहीं होता ।
गंगा जल का एक बूंद कुंआ तालाब नदी के पानी में मिला दें तो उसका अपवर्तनांक बहुत बढ़ जाता है ।
*****
मैं 1982 में संगम से गंगा जल लाया । एक बोतल में गंगा जल, दूसरे में कुंए का पानी रखा । एक साल बाद, दो साल बाद देखा । कोई जल खराब नहीं हुआ था । जस के तस ।
स्कूल के प्रयोगशाला में गंगा जल का अपवर्तनांक निकाला, कुएं के पानी के बराबर ही था ।कई बार प्रयोग किया । परिणाम वही ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें