संविधान निर्माता कौन?
संविधान निर्माता बी आर आंबेडकर ।
यह सही नहीं है लेकिन एक वर्ग को खुश करने के लिए पढ़ाया जाता है। परीक्षा में पूछा जाता है।
हमारे देश का संविधान आंबेडकर का नहीं है। संविधान के निर्माता आंबेडकर जी नहीं हैं। संविधान सभा में कई समिति थी। उनमें से एक ड्राफ्टिंग कमेटी थी उसके अध्यक्ष थे आंबेडकर जी। संविधान सभा में जो पारित होता था उसे आंबेडकर जी ने ड्राफ्टिंग किया। यह काम निश्चित ही कठिन था। उन्होंने अपने ज्ञान का उपयोग किया। उन्होंने लिपिबद्ध कराया। प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने कलम से लिखा इतना बड़ा संविधान। यह कार्य भी दुरूह था। कोई चूक न हो। उन्होंने भी बहुत श्रम किया।
लेकिन डॉ भीम राव अंबेडकर को या बी एन राय को हमारे संविधान का लेखक कहना गलत है। यह कोई कथा उपन्यास नहीं है जिसका लेखक कोई एक होगा?
यह संविधान किसी एक का नहीं है।
संविधान हमारा है।
संविधान दिया है संविधान सभा ने आंबेडकर ने नहीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें